वीडियोकॉन ने कहा- लोन के मामले में एजेंसी ने गलत जानकारी दी, आपत्ति के बाद सुधार किया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
  • एजेंसी ने बताया था कि वीडियोकॉन पर है 90000 करोड़ रुपए का कर्ज
  • जानकारी दी गई की वीडियोकॉन का मामला हो सकता है देश का सबसे बड़ा दिवालिया केस

मुंबई. वीडियोकॉन ग्रुप पर 54 बैंकों और वित्तीय संस्थानों का 39,000 करोड़ का कर्ज है। ग्रुप के चेयरमैन वेणुगोपाल धूत ने एक बयान में यह जानकारी दी है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि एक लाख करोड़ के तेल भंडार से कर्ज लौटाया जाएगा।

 

इससे पहले न्यूज एजेंसी ने जानकारी दी थी कि वीडियोकॉन ग्रुप पर 90,000 करोड़ रुपए का कर्ज है। पिछले साल कर्ज लौटाने में डिफॉल्ट के बाद एसबीआई ने एनसीएलटी में याचिका दी थी। दिवालिया कानून के नियमों के मुताबिक कंपनी के बोर्ड को निलंबित कर दिया गया है। रोज के कामकाज के लिए रिजोल्यूशन प्रोफेशनल की नियुक्ति की गई है।

    Top Cities