'बुल्ली बाई' के जरिए मुस्लिम महिलाओं का चरित्र हनन करने वाले गिरफ्तार | DW | 05.01.2022

  • 📰 DW Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 68 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 30%
  • Publisher: 63%

इंडिया मुख्य बातें समाचार

इंडिया ताज़ा खबर,इंडिया मुख्य बातें

'बुल्ली बाई' ऐप केस की पड़ताल करते हुए मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने बुधवार को तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है. BulliBaiApp BulliDeals

"बुल्ली बाई" ऐप केस की पड़ताल करते हुए मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने बुधवार को तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान 21 वर्षीय छात्र मयंक रावल के रूप में हुई है, पुलिस ने उसे उत्तराखंड के कोटद्वार से गिरफ्तार किया है, मयंक मामले में अन्य आरोपियों के संपर्क में था. इससे पहले पुलिस ने 18 वर्षीया श्वेता सिंह और 21 वर्षीय विशाल कुमार झा को गिरफ्तार किया था. श्वेता सिंह को उत्तराखंड के उधमसिंह नगर से गिरफ्तार किया गया.

विशाल इंजीनियरिंग का छात्र है और उसे सोमवार को पूछताछ के बाद हिरासत में लिया गया था. मुंबई की बांद्रा कोर्ट ने विशाल को 10 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेजा है."बुल्ली बाई" ऐप पर मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरें डालकर"बोली" लगाई जा रही थी. इसमें महिलाओं की तस्वीरों से छेड़छाड़ कर उनका चरित्र हनन किया जा रहा था. ऐप पर ऐसी महिलाओं की तस्वीरें डाली गईं थी जो समाज में मुखर हैं और पूरी ताकत के साथ अनेकों विषयों पर राय रखती हैं.

पत्रकार इस्मत आरा ने रविवार को दर्ज की गई पुलिस शिकायत में कहा कि यह मुस्लिम महिलाओं को परेशान करने का प्रयास है. सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को कहा था कि गिटहब ने ऐप बनाने वाले यूजर को ब्लॉक करने की पुष्टि की है. इससे पहले पिछले साल जुलाई में सुल्ली डील्स नाम का इसी तरह का ऐप सामने आया था जिसमें मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरों से छेड़खानी की गई थी और उस मामले में भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी लेकिन कोई गिरफ्तारी नहीं हुई.

बुल्ली बाई ऐप पर कम उम्र की लड़कियों से लेकर काफी उम्रदराज महिलाओं को निशाना बनाया गया."सुल्ली" और"बुल्ली" दोनों ही मुस्लिम महिलाओं के लिए अपमानजनक शब्द हैं और यह सोशल मीडिया पर खासतौर पर प्रगतिशील मुस्लिम महिलाओं को लक्षित करने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं. ये जानकारी अभी सामने नहीं आई है कि"सुल्ली डील्स" और"बुल्ली बाई" जैसे ऐप बनाने के पीछे असली लोग कौन हैं और उनको किसका समर्थन हासिल है.

 

आपकी टिप्पणी के लिए धन्यवाद। आपकी टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित की जाएगी।
हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

 /  🏆 8. in İN

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

बुल्ली बाई एप की मास्टरमाइंड निकली उत्तराखंड की महिला, मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तारसोशल मीडिया पर बेबाक राय रखने वाली MuslimWomen की फोटो अपलोड कर उनकी बोली लगाने वाले BulliBaiApp की मास्टरमाइंड उत्तराखंड की एक महिला निकली है। MumbaiPolice ने एक दिन पहले बेंग्लुरू से उसके साथी की गिरफ्तारी के बाद आज उसे भी गिरफ्तार कर लिया है।
स्रोत: Navjivan - 🏆 2. / 68 और पढो »

'बुल्ली बाई' ऐप बनाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग | DW | 03.01.2022मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरें 'नीलाम' करने वाले ऐप 'बुल्ली बाई' को तो ब्लॉक कर दिया गया है लेकिन जिन महिलाओं की तस्वीरें इस ऐप पर डाली गईं थी वे इस बात से निराश हैं कि सरकार ऐसे लोगों पर सख्ती कब दिखाएगी. BulliBaiApp Delhi riots ke faisle ke baad.
स्रोत: DW Hindi - 🏆 8. / 63 और पढो »

कौन हैं विशाल झा और श्वेता सिंह जो हैं 'बुल्ली बाई' के पीछे - BBC News हिंदीमुंबई पुलिस ने बताया है कि बुल्ली बाई ऐप मामले में अब तक तीन लोगों को गिरफ़्तार किया है. इनमें से दो लोग उत्तराखंड के हैं जबकि एक युवक बिहार निवासी है. और इन लोगों के बारे में आपका क्या ख्याल है... तुष्टिकरण की पत्रकारिता से बाहर आइए ... सभी संप्रदाय की महिलाओं को सम्मान होता है और सब को सम्मान मिलना ही चाहिए.. जो भी दोषी है सजा मिलनी चाहिए Both of them are just a pawn of bjp cyber cell. Enquiry ho ki kahi RSS or muslim virodhi or sarvsamaj virodhi kon takate y krwa rhi h or woh in sabki saja bhukte
स्रोत: BBC News Hindi - 🏆 18. / 51 और पढो »

'बुल्ली बाई': कोर्ट ने आरोपी विशाल कुमार को 10 जनवरी तक पुलिस कस्टडी में भेजाकल Mumbai पुलिस ने आरोपी विशाल कुमार को बैंगलोर से गिरफ्तार किया था और उसे आज मुंबई बांद्रा कोर्ट लाया गया था. BulliBaiApp
स्रोत: Quint Hindi - 🏆 16. / 51 और पढो »

'बुल्ली बाई' मामले में, मुंबई पुलिस की हिरासत में 2 आरोपियों में एक महिलाMumbai पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपी सोशल मीडिया पर दोस्त थे. BulliBaiApp
स्रोत: Quint Hindi - 🏆 16. / 51 और पढो »

'बुल्ली बाई' ऐप मामले में एक संदिग्ध मुंबई क्राइम ब्रांच की हिरासत में: सूत्रBulliBaiApp | मुंबई साइबर पश्चिमी क्षेत्र पुलिस स्टेशन में दर्ज एक शिकायत के आधार पर मुंबई क्राइम ब्रांच ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है. OnlineHarassement Crime
स्रोत: Quint Hindi - 🏆 16. / 51 और पढो »