• Hindi News
  • National
  • Heatwave In Australia That Melted Roads, Tyres And Led To Mass Death Of Animals

इस देश में तापमान इतना पहुंच गया कि सड़कें और टायर पिघलने लगे, हजारों जानवरों की एकसाथ मौत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एडिलेड. एक ओर जहां आधी दुनिया भयानक ठंड का प्रकोप झेल रही है तो वहीं एक ऐसा देश है, जहां गर्मी की वजह से सड़कें पिघलने की नौबत आ गई है। हम बात कर रहे हैं ऑस्ट्रेलिया की। ये देश भीषण गर्मी की चपेट में आ गया है। यहां तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। हालात ऐसे हैं कि सड़कों का डामर तक पिघलने लगा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तेज रफ्तार से चलने वाली गाड़ियों के टायर भी फटकर डामर में चिपक रहे हैं। सबसे दयनीय स्थिति जानवरों की है। गर्मी ने हजारों की तादाद में जानवरों की जान ले ली है।


- डेली मेल के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण-पूर्वी इलाके में कई जगहों पर तापमान 48 से 50 डिग्री सेल्सियस तक बना है। भारत में जहां गर्मी में 45 के तापमान को आम माना जाता है, तो वहीं यहां इस तापमान ने हालात बिगाड़ दिए हैं। गर्म हवा के चलते यहां ओजोन अलर्ट घोषित कर दिया गया है।


आगे पढ़े, ठंडी जगहों की ओर भाग रहे लोग, सरकार ने जारी की चेतावनी...


    Top Cities