ने योगी सरकार पर एकसुर से हमला बोल दिया है। शनिवार सुबह सपा प्रमुख अखिलेश यादव यूपी विधानसभा के सामने धरने पर बैठ गए और दो मिनट का मौन रखा।
आरोपी गांव के प्रधान का बेटा है। कहा जा रहा है कि इनका परिवार भाजपा से जुड़ा है। हो सकता है कि इनकी रक्षा हो रही है, पहले भी ऐसा होता रहा है। अपराधी बचाए जाते रहे हैं। इसको राजनीतिक मामला न बनाते हुए प्रशासन और शासन को ध्यान देना होगा कि ऐसा क्यों हो रहा है। इस बीच, पीड़िता की मौत के बाद सपा प्रमुख व पूर्व सीएम अखिलेश यादव यूपी विधानसभा के बाहर धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा, पीड़िता की मौत की जिम्मेदार योगी सरकार है। भाजपा राज में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ा है। सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए हैं।
कांग्रेस और सपा नेताओं ने लखनऊ में विधानसभा के सामने प्रदर्शन किया। इसके बाद पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज शुरू कर दिया। यूपी पुलिस के इस रवैये पर कांग्रेस खेमे ने नाराजगी जताई है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के बाद वहां अफरातफरी मच गई। उत्तर प्रदेश में एक भी दिन ऐसा नहीं जाता है जब किसी महिला के खिलाफ अपराध न हो। अगर राज्य सरकार अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती है तो ऐसी घटनाओं पर रोक नहीं लगेगी। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से इस मामले में स्वत: संज्ञान लेने की अपील भी की।
केंद्र की भाजपा सरकार के राज में देश में हिंसा, अधर्म और महिलाओं के खिलाफ अत्याचार बढ़ गया है। किसी न किसी महिला से रेप या छेड़खानी की खबर रोज आती है। कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि अल्पसंख्यकों, दलितों को पीटा जा रहा है। आदिवासियों की जमीनें छीनी जा रही हैं। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताते हुए कहा है कि यह घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। बालिका की मौत अत्यंत दुखद है। सीएम योगी ने परिवार के प्रति भी संवेदना व्यक्त की है।
उन्नाव पहुंचीं प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को पीड़िता के परिवार से बंद कमरे में मुलाकात के बाद उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार को जमकर आडे़ हाथों लिया। उन्होंने कहा, यूपी में अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं। परिवार ने आपबीती सुनाई। उन्नाव की पिछली घटना को ध्यान में रखते हुए सरकार को तत्काल पीड़िता को सुरक्षा क्यों नहीं दी गई? जिस अधिकारी ने उसका एफआईआर दर्ज करने से इनकार किया उस पर क्या कार्रवाई हुई? यूपी में रोज-रोज महिलाओं पर जो अत्याचार हो रहा है, उसको रोकने के लिए सरकार क्या कर रही है ?इस बीच, पीड़िता की मौत के बाद सपा प्रमुख व पूर्व सीएम अखिलेश यादव यूपी विधानसभा के बाहर धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा, पीड़िता की मौत की जिम्मेदार योगी सरकार है। भाजपा राज में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ा है। सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा...
myogiadityanath Uppolice UPGovt priyankagandhi INCIndia जो भी हो रहा है ग़लत हो रहा है ...लेकिन राजनीति उन्नाव मैं नहीं कठोर क़ानून बनाने मै होनी चाहिये
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
स्रोत: Amar Ujala - 🏆 12. / 51 और पढो »
स्रोत: द वायर हिंदी - 🏆 3. / 63 और पढो »
स्रोत: AajTak - 🏆 5. / 63 और पढो »
स्रोत: News18 India - 🏆 21. / 51 और पढो »
स्रोत: AajTak - 🏆 5. / 63 और पढो »
स्रोत: Jansatta - 🏆 4. / 63 और पढो »