सबसे बड़ी सरकारी तेल कंपनी पर हमला: विद्रोहियों ने 14 ड्रोन और 8 बैलेस्टिक मिसाइल से हमला बोला, क्रूड 3% चढ़ा; एक्सपर्ट्स बोले- यह 73 डॉलर तक पहुंच सकता है

  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 61 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 28%
  • Publisher: 51%

इंडिया मुख्य बातें समाचार

इंडिया ताज़ा खबर,इंडिया मुख्य बातें

सबसे बड़ी सरकारी तेल कंपनी पर हमला: विद्रोहियों ने 14 ड्रोन और 8 बैलेस्टिक मिसाइल से हमला बोला, क्रूड 3% चढ़ा; एक्सपर्ट्स बोले- यह 73 डॉलर तक पहुंच सकता है SaudiArabia CrudeOil

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपविद्रोहियों ने 14 ड्रोन और 8 बैलेस्टिक मिसाइल से हमला बोला, क्रूड 3% चढ़ा; एक्सपर्ट्स बोले- यह 73 डॉलर तक पहुंच सकता हैकंपनी पर हमले के बाद कच्चे तेल के दाम सालभर के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए। सोमवार को मई डिलीवरी वाला क्रूड ऑयल 1.75 डॉलर की तेजी के साथ 71.37 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफे के बीच रविवार को सऊदी अरब में दुनिया की सबसे बड़ी सरकारी तेल कंपनी अरामको पर हमला हो गया। हूती विद्रोहियों ने 14 ड्रोन और 8 बैलेस्टिक मिसाइल से रिफायनरी पर हमला किया। हालांकि मिसाइल को हवा में ही तबाह कर दिया गया। मिसाइल के कुछ टुकड़े रहवासी इलाके पर गिरे। अरामको को नुकसान नहीं पहुंचा।

भारतीय तेल विशेषज्ञों का कहना है कि इससे भारत में पेट्रोल-डीजल के दामों पर तत्काल असर नहीं पड़ेगा। हालांकि हमले के बाद कच्चे तेल के दाम सालभर के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए। सोमवार को मई डिलीवरी वाला क्रूड ऑयल 1.75 डॉलर की तेजी के साथ 71.37 डॉलर प्रति बैरल हो गया। कोरोना काल के बाद क्रूड का यह सबसे ऊंचा दाम है। इससे पहले 8 जनवरी 2020 को दाम 71 डॉलर पार गए थे।

जानकारों का कहना है कि वैश्विक तनाव से क्रूड 73 डॉलर तक पहुंच सकता है। ओपेक और मित्र राष्ट्रों द्वारा उत्पादन न बढ़ाए जाने की बात कहने से भी कीमतें बढ़ रही हैं। ऐसे में निकट भविष्य में तेल के दाम बढ़ सकते हैं। गौरतलब है कि भारत 80% तेल आयात करता है। सऊदी से 20% तेल खरीदता है।रिफायनरी को नुकसान नहीं हुआ, इसलिए सप्लाई बाधित नहीं होगी। भारत 75% तेल एक माह की एवरेज प्राइज पर खरीदता है। एक-दो हफ्ते के रेट में उछाल से खुदरा दाम पर असर नहीं होता।सितंबर 2019 में हमले के बाद अरामको में उत्पादन थमा था। तब...

 

आपकी टिप्पणी के लिए धन्यवाद। आपकी टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित की जाएगी।
हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

 /  🏆 19. in İN

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।