शिकागो हवाई अड्डे में तीन महीने से छिपकर रह रहा था आप्रवासी भारतीय, पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 26 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 14%
  • Publisher: 53%

इंडिया मुख्य बातें समाचार

इंडिया ताज़ा खबर,इंडिया मुख्य बातें

कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर हवाई यात्रा करने से डर रहे भारतीय मूल के एक व्यक्ति ने शिकागो अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा पर एक सुरक्षित क्षेत्र में करीब तीन महीने गुजार दिए। हालांकि व्यक्ति को अब गिरफ्तार कर लिया गया है।

शिकागो हवाई अड्डे में लगभग तीन महीने तक छिपकर रहने वाले एक आप्रवासी भारतीय को गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय मूल का आदित्य सिंह लॉस एंजिलिस के उपनगरीय इलाके में रहता है। उसको शिकागो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के सुरक्षित इलाके में 19 अक्टूबर, 2020 से रहने के कारण गिरफ्तार किया गया है। कोरोना के चलते वह अपने घर जाने से डर रहा था। हालांकि, यह पता नहीं चल पाया है कि वह शिकागो क्यों आया था?

शिकागो ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, सिंह पर हवाई अड्डे के प्रतिबंधित इलाके में रहने और चोरी का आरोप लगाया गया है। अभियोजकों ने अदालत को बताया कि सिंह लॉस एंजिलिस से 19 अक्टूबर को शिकागो आया था। तभी से वह हवाई अड्डे के सुरक्षित क्षेत्र में छिपकर रह रहा था। यूनाइटेड एयरलाइंस के दो कर्मचारियों ने जब सिंह से अपना परिचय पत्र दिखाने को कहा, तो उसने एक बैज दिखाया। लेकिन, यह बैज कथित रूप से एक ऑपरेशन मैनेजर का था, जो अक्टूबर में खो गया था। एयरलाइंस के कर्मचारियों ने सिंह के बारे में पुलिस को सूचना...

 

आपकी टिप्पणी के लिए धन्यवाद। आपकी टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित की जाएगी।
हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

 /  🏆 10. in İN

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।