राजनीति: लोकतंत्र और चुनौतियां

  • 📰 Jansatta
  • ⏱ Reading Time:
  • 26 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 14%
  • Publisher: 63%

इंडिया मुख्य बातें समाचार

इंडिया ताज़ा खबर,इंडिया मुख्य बातें

गरीब, आदिवासी, निम्न जाति या हाशिए के लोगों का प्रतिनिधित्व करने वाली आबादी निरंतर शोषण का शिकार होती है और न्याय से वंचित रहती है। उसकी अज्ञानता और ईमानदारी ही कमजोरियां बन जाती हैं और प्रभावी समूह उसका लाभ उठा कर शोषण एवं दमन की प्रक्रिया को इतना तीव्र कर देते हैं कि न्याय के अर्थ को यह समूह समझ ही नहीं पाता। पिछले कुछ वर्षों में समाज में ऐसी अनेक विसंगतियां उत्पन्न हुई हैं जिसने लोकतंत्र के सम्मुख ऐसी ही चुनौतियां उत्पन्न की हैं।

ज्योति सिडाना महात्मा गांधी का मानना था कि विकास संतुलित होना चाहिए और जिस विकास से असंतुलन पैदा हो, उसे विकास नहीं विनाश कहना चाहिए। आज भारतीय समाज में उभरते लोकतंत्र को विकास एवं सामाजिक न्याय के संदर्भ में मूल्यांकित करने की आवश्यकता है। विकास की गति कुछ राज्यों में तीव्र है, जबकि कुछ राज्य आज भी निर्धनता और कुपोषण जैसी समस्याओं के शिकार हैं। नागरिकों को यह समझने की जरूरत है कि सकल घरेलू उत्पाद की दर में वृद्धि होना ही विकास का सही संकेतक नहीं है। अगर जीडीपी बढ़ रही हो, लेकिन रोजगार न मिले,...

संदेह के बादल मंडराने लगेंगे। 26 जनवरी 1950 उत्तर-औपनिवेशिक भारत के इतिहास में मील का पत्थर है। उस दिन हम भारत के नागरिकों ने स्वयं को कुछ सार्वभौमिक मूल्यों के प्रति समर्पित किया था और चुनी हुई सरकारों को यह दायित्व सौंपा था कि वे विकास कार्यक्रमों का संचालन इस प्रकार करें कि संविधान हमारी जीवन पद्धति को निर्धारित करे और हम भारत के नागरिक एक शोषण मुक्त वातावरण में सांस ले सकें। हम भारत के नागरिक इस शोषण मुक्त वातावरण और संबंधित विकास कार्यक्रमों का सपना पिछले सात दशकों से अपनी चेतना में बनाए...

 

आपकी टिप्पणी के लिए धन्यवाद। आपकी टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित की जाएगी।
हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

 /  🏆 4. in İN

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।