मुझे इंडियन कल्चर से लगाव है। यही लगाव मुझे अविनाश के करीब ले आया। अविनाश में वो सारी क्वालिटी है, जो एक लड़की अपने हमसफर या पति में देखती है। वह महिलाओं की कद्र करते हैं। हर धर्म की इज्जत अपने धर्म की तरह करते हैं। उनकी इन क्वालिटी की वजह से ही उनके साथ जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला लिया।
अफ्रीकन कंट्री मोरक्को से 4 महीने पहले भारत आईं 24 साल की फादवा लैमाली ने ग्वालियर के 26 साल के अविनाश दोहरे से 19 जनवरी को ADM कोर्ट में शादी की। शादी की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा है। शादी के बाद पहली बार कपल मीडिया के सामने आया। अपनी लव स्टोरी शेयर की। फादवा बताती हैं- कोविड की तीसरी लहर खत्म होने के बाद हम शादी का जश्न मनाएंगे। अपने धर्म के आधार पर रीति-रिवाज से शादी करेंगे और रिसेप्शन भी देंगे। दोनों की जान-पहचान तीन साल पहले फेसबुक पर हुई थी। फिर दोस्ती और प्यार...
अविनाश ने बताया कि उन्होंने फादवा के पापा को भरोसा दिलाया कि वह धर्म परिवर्तन नहीं कराएंगे। वह दो बार शादी का प्रपोजल लेकर मोरक्को भी गए, लेकिन फादवा के पापा अली लैमाली ने शादी के लिए साफ इनकार कर दिया। हम दोनों शादी के लिए अड़ गए तो फादवा के पापा ने उन्हें भारत और हिंदू धर्म छोड़कर मोरक्को में बसने के लिए कहा। उन्होंने साफ कह दिया कि न तो वह अपना देश छोड़ेंगे और न ही धर्म। हां, वादा करता हूं कि आपकी बेटी का भी धर्म परिवर्तन नहीं कराऊंगा। उसे अपना धर्म और परंपराए निभाने की आजादी...
अविनाश के मुताबिक, उनकी यह बात फादवा के पापा को पसंद आ गई। उन्हें यकीन हो गया कि वह उनकी बेटी के अच्छे जीवन साथी साबित होंगे। फादवा की फैमिली को मनाने के बाद उन्होंने अपनी फैमिली को भी मनाया। इसी सब में तीन साल लग गए।भारत आने के बाद शादी के लिए दोनों देशों की कानूनी प्रक्रिया पूरी की। सबसे पहले फादवा ने मोरक्को में शादी के लिए NOC के लिए आवेदन किया। कानूनी दस्तावेजों की प्रक्रिया पूरी होने पर 3 महीने बाद मोरक्को से अनुमति मिल गई। इसके बाद ग्वालियर के SDM कोर्ट में शादी प्रमाणपत्र के लिए आवेदन...
Love jihad ho gaya.😀😀😀😀
God bless both of them, hope secularism khatre me nai ayega. Aur na hi koi fatwa nikalega 🙏
NSO365
😂🙌
Bete mauj kar di in the chat guys
illogical_7 MP gjb h 🤣😹
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
स्रोत: AajTak - 🏆 5. / 63 और पढो »
स्रोत: Quint Hindi - 🏆 16. / 51 और पढो »
स्रोत: NDTV India - 🏆 6. / 63 और पढो »
स्रोत: Zee News - 🏆 7. / 63 और पढो »
स्रोत: द वायर हिंदी - 🏆 3. / 63 और पढो »
स्रोत: Quint Hindi - 🏆 16. / 51 और पढो »