मोकामा से विधायक अनंत सिंह ने अदालत में किया आत्मसमर्पण

  • 📰 Jansatta
  • ⏱ Reading Time:
  • 60 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 27%
  • Publisher: 63%

इंडिया मुख्य बातें समाचार

इंडिया ताज़ा खबर,इंडिया मुख्य बातें

बीती 16 अगस्त को बिहार पुलिस ने उनके पैतृक आवास पर छापामारी कर एक एके-47 रायफल, मैगजीन और कारतूस साथ में दो ग्रेनेड जब्त किए थे। इसके बाद से अनंत सिंह गायब थे। हालांकि, इस बीच अनंत सिंह ने कई वीडियो रिकॉर्डिंग जारी किए थे। गुरुवार शाम को तीसरा वीडियो जारी करते हुए उन्होंने कहा था कि वे पुलिस के समक्ष नहीं, बल्कि अदालत में आत्मसमर्पण करेंगे।

जनसत्ता ब्यूरो August 24, 2019 1:55 AM बिहार के मोकामा से विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह ने शुक्रवार को दक्षिणी दिल्ली के साकेत अदालत में आखिरकार आत्मसमर्पण कर दिया बिहार के मोकामा से विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह ने शुक्रवार को दक्षिणी दिल्ली के साकेत अदालत में आखिरकार आत्मसमर्पण कर दिया। बीते कई दिनों से विधायक फरार चल रहे थे और बिहार पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी। उन्होंने शुक्रवार को दोपहर के समय अदालत पहुंचकर आत्मसमर्पण किया। अनंत सिंह ने अदालत में लिखित तौर पर कहा है कि उन्हें बिहार...

फिलहाल, साकेत अदालत ने अनंत सिंह को दिल्ली पुलिस की हिरासत में भेज दिया है। उधर, बाढ़ की पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह की अगुआई में 15 पुलिसकर्मियों की एक टीम दिल्ली के लिए बिहार से रवाना हो गई है। अदालत ने दिल्ली पुलिस को अनंत सिंह के गैर जमानती वारंट के बारे में जानकारी जुटाने को कहा है। फिलहाल दिल्ली पुलिस बिहार पुलिस से संपर्क साधकर अनंत सिंह के बारे में जानकारी जुटा रही है।

उन्होंने यह भी कहा था कि उन्हें पुलिस पर भरोसा नहीं है। फरार होने के बाद पहली बार अनंत सिंह ने बीते 19 अगस्त को पहला वीडिया जारी किया था। उस वीडियो में उन्होंने बिहार के नेताओं पर उन्हें फंसाने का आरोप लगाया था। माना जा रहा है कि शनिवार सुबह तक बिहार पुलिस दिल्ली पहुंच जाएगी, जिसके बाद वह अदालत से अनंत सिंह को ट्रांजिट रिमांड पर बिहार ले जाने की मांग करेगी। तब तक अनंत सिंह दिल्ली पुलिस की हिरासत में रहेंगे। वहीं, बताया यह भी जा रहा है कि बिहार से फरार होने के बाद विधायक दिल्ली के ग्रेटर कैलाश स्थित ठिकाने पर छुपे हुए थे और अपने सलाहकारों से कानूनी मदद ले रहे थे। कानूनी सलाह लेने के बाद ही उन्होंने साकेत अदालत में आत्मसमर्पण किया...

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

 

आपकी टिप्पणी के लिए धन्यवाद। आपकी टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित की जाएगी।
हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

 /  🏆 4. in İN

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

बाहुबली निर्दलीय विधायक अनंत सिंह ने दिल्ली की साकेत कोर्ट में किया सरेंडरअनंत सिंह ने गुरुवार देर शाम अपना तीसरा वीडियो जारी करते हुए कहा था कि वह पुलिस के सामने नहीं बल्कि अदालत में आत्मसमर्पण करेंगे. सिंह के घर से एक एके-47 राइफल और ग्रेनेड बरामद हुआ था और वह गिरफ्तारी से बचने के लिए करीब एक सप्ताह से फरार हैं. वह इससे पहले दो ऐसे वीडियो जारी कर चुके हैं.
स्रोत: NDTV India - 🏆 6. / 63 और पढो »

बिहार के बाहुबली निर्दलीय विधायक अनंत सिंह ने दिल्ली में किया आत्मसमर्पणलगभग एक हफ्ते से फरार चल रहे बिहार के पटना जिले के मोकामा से निर्दलीय विधायक अनंत सिंह ने शुक्रवार(23 अगस्त) को दिल्ली
स्रोत: Amar Ujala - 🏆 12. / 51 और पढो »

जानें, बिहार के बजाए दिल्ली की कोर्ट में क्यों किया विधायक अनंत सिंह ने सरेंडरविधायक अनंत सिंह के दिल्ली कोर्ट में सरेंडर करने के बाद बिहार पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़ा किया जा सकता है. क्योंकि पुलिस की सख्ती के बाद भी अनंत सिंह बिहार से दिल्ली पहुंच गए.
स्रोत: Zee News - 🏆 7. / 63 और पढो »

पकड़ में आए बाहुबली विधायक अनंत सिंह, दिल्ली के साकेत कोर्ट में किया सरेंडरबिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह (Anant Singh) दिल्ली के साकेत कोर्ट में सरेंडर (Surrender) कर दिया है. गौरतलब है कि आर्म्स एक्ट (Arms Act) मामले में वे फरार चल रहे थे. बीते 16 अगस्त को मामला दर्ज होने के बाद से ही उनकी गिरफ्तारी के लिए पटना पुलिस छापेमारी कर रही थी, लेकिन वह अरेस्ट (Arrest) करने में नाकाम रही. | bihar News in Hindi - हिंदी न्यूज़, समाचार, लेटेस्ट-ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी
स्रोत: News18 India - 🏆 21. / 51 और पढो »

फरार MLA अनंत सिंह ने जारी किया वीडियो, कहा- कोर्ट के सामने होंगे हाजिर
स्रोत: AajTak - 🏆 5. / 63 और पढो »

एके-47 वाले विधायक अनंत सिंह ने कहा- पुलिस नहीं, अदालत के समक्ष करुंगा आत्मसमर्पणएके-47 वाले विधायक अनंत सिंह ने कहा- पुलिस नहीं, अदालत के समक्ष करुंगा आत्मसमर्पण Bihar anantkumarsingh NitishKumar SushilModi IPSGupteshwar yadavtejashwi
स्रोत: Amar Ujala - 🏆 12. / 51 और पढो »