बुल्ली बाई एप की मास्टरमाइंड निकली उत्तराखंड की महिला, मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • 📰 Navjivan
  • ⏱ Reading Time:
  • 68 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 30%
  • Publisher: 68%

इंडिया मुख्य बातें समाचार

इंडिया ताज़ा खबर,इंडिया मुख्य बातें

सोशल मीडिया पर बेबाक राय रखने वाली MuslimWomen की फोटो अपलोड कर उनकी बोली लगाने वाले BulliBaiApp की मास्टरमाइंड उत्तराखंड की एक महिला निकली है। MumbaiPolice ने एक दिन पहले बेंग्लुरू से उसके साथी की गिरफ्तारी के बाद आज उसे भी गिरफ्तार कर लिया है।

सोशल मीडिया पर जोरदार तरीके से अपनी बात रखने वाली चर्चित मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरें अपलोड कर उनकी बोली लगाने वाले एप बुल्ली बाई की मुख्य साजिशकर्ता उत्तराखंड की एक महिला निकली है। उसे मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई पुलिस ने एक दिन पहले ही शातिर महिला के साथी को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया था, जो इंजीनियरिंग का 21 वर्षीय छात्र है।

बुल्ली बाई एप के तार उत्तराखंड से जुड़ने के बाद आज उत्तराखंड से शातिर महिला को गिरफ्तार किया गया है। मुंबई पुलिस महिला को अपने साथ ले गई है। अभी महिला की पहचान उजागर नहीं की गई है। उत्तराखंड पुलिस के प्रवक्ता सेंथिल अबुदई कुष्णराज ने बताया कि उक्त महिला को ऊधमसिंह नगर से गिरफ्तार किया गया है। अधिक जानकारी के लिए मुंबई पुलिस से संपर्क किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि उत्तराखंड की रहने वाली मुख्य आरोपी महिला और बेंगलुरू से गिरफ्तार छात्र एक दूसरे को पहले से जानते हैं। दोनों फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दोस्त हैं। इसलिए, आसानी से दोनों के लिंक होने की पुष्टि भी हो गई। गौरतलब है कि सोशमल मीडिया पर बुल्ली बाई नामक एप कुछ दिनों से सुर्खियों में है। इस पर उन मुस्लिम महिलाओं को अपमानित किया जा रहा है, जो सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं और सरकार और बीजेपी के खिलाफ बेबाकी से अपनी राय रखती हैं। बुल्ली बाई एप खोलने पर किसी चर्चित मुस्लिम महिला की तस्वीर सामने आती है, जिसे बुल्ली डील ऑफ द डे के नाम से साझा किया जाता है।

बुल्लीबाई ऐप पर उन मुस्लिम महिलाओं को निशाना बनाया गया है, जो ट्विटर और फेसबुक पर बेबाकी से अपनी राय रखती हैं। पीड़िताओं में मीडिया समेत विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाली महिलाएं शामिल हैं। इस ऐप की करतूत पर कई लोगों ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जताई है। इस मामले में एक महिला पत्रकार की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने केस भी दर्ज किया था, परंतु आज तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

 

आपकी टिप्पणी के लिए धन्यवाद। आपकी टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित की जाएगी।
हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

 /  🏆 2. in İN

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

UP चुनाव से पहले युवा बेरोजगारी की बढ़ी दर से योगी सरकार की आलोचनाइस बीच पिछले हफ्ते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं को सरकार के प्रमुख डिजिटल इंडिया अभियान से जोड़ने के लिए एक करोड़ स्नातक और स्नातकोत्तर छात्रों को मुफ्त टैबलेट और स्मार्ट फोन वितरित करने के लिए एक अभियान चलाया। सरकार आएगी, जाएगी! बेरोजगारी का कोई स्थायी समाधान नही है।
स्रोत: Jansatta - 🏆 4. / 63 और पढो »

वैष्णो देवी हादसे की जांच के लिए लोगों से मांगी मदद, प्रशासन ने की खास अपीलउप राज्यपाल मनोज सिन्हा द्वारा गठित एक उच्चाधिकार प्राप्त जांच समिति ने मौके का दौरा किया और आम जनता से घटना के बारे में वीडियो, बयान या कोई अन्य सबूत साझा करने की अपील की. क्या देश की एजेंसी 🤔🤔🤔🤔🤔🤔🙄🙄🙄🙏🙏🙏🙏🙏🙏 Why we are not able to improve our system and why we are waiting for some incidents to happen? Why preventive protocols are not following up? Everything will be fine and followed up for couple of weeks and later will left on God again. We have to change this mindset and practices
स्रोत: Zee News - 🏆 7. / 63 और पढो »

Tesla ने की रिकॉर्ड इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की डिलीवरी, मॉडल Y और मॉडल 3 की शानदार ग्रोथTesla जल्द ही जर्मनी और अमेरिका के टेक्सस में नए प्लांट्स खोलने की तैयारी कर रही है। इससे कंपनी की प्रोडक्शन कैपेसिटी में बढ़ोतरी होगी और इसे तेजी से बढ़ती हुई डिमांड को पूरा करने में मदद मिलेगी
स्रोत: NDTV India - 🏆 6. / 63 और पढो »

महिला ही लगवा रही थी महिलाओं की बोली: उत्तराखंड की महिला निकली बुली बाई ऐप केस की मास्टरमाइंड, बिहार का रहने वाला है बेंगलुरु से पकड़ा गया इंजीनियर'बुली बाई ऐप' पर मुस्लिम महिलाओं की बोली लगवाने के मामले में अजब खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में उत्तराखंड से एक युवती को अरेस्ट किया है। यह युवती ही इस पूरे केस की मास्टरमाइंड बताई जा रही है, यानी यही महिलाओं की बोली लगवा रही थी। | Bulli Bai App Case Mumbai Update; Who Is Vishal Jha? Bengaluru Software Engineer Transit Remand नीलामी करते औरतों की। किन से निकले सब खिसियाए बीज। रोष इनको किस भाव में। बिक्री में अस्मत को रख लुटाते खुद अपनी सीख⚡ मुख्य आरोपी युवती 'बुली बाई' ऐप से जुड़े तीन अकाउंट हैंडल कर रही थी। सह आरोपी विशाल कुमार ने 'Khalsa supremacist' के नाम से खाता खोला। मुख्य आरोपी युवती और विशाल झा मुंबई पुलिस के मुताबिक दोनों नाम बदल कर सोशल मीडिया में अकाउंट चलाते थे
स्रोत: Dainik Bhaskar - 🏆 19. / 51 और पढो »

बांग्लादेश ने अब अमेरिका से कौन से प्रतिबंध हटाने की लगाई गुहार - BBC News हिंदीबांग्लादेश के विदेश मंत्री एके अब्दुल मोमिन ने अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से फ़ोन पर बात कर देश पर लगाए गए प्रतिबंधों को हटाने की मांग की है.
स्रोत: BBC News Hindi - 🏆 18. / 51 और पढो »

पीएम मोदी के रोड शो की पुरानी तस्वीर, कोरोना से जोड़ गलत दावे से वायरलWebQoof। रोड शो करते पीएम Modi की इस फोटो का OmicronVariant से नहीं है कोई संबंध. फोटो तब की है जब देश coronavirus की चपेट में नहीं आया था sarvajeet05
स्रोत: Quint Hindi - 🏆 16. / 51 और पढो »