बाढ़ और लैंडस्लाइड ने तबाही मचाई: उत्तराखंड में 47 लोगों की मौत, केरल में 27 की जान गई; नेपाल में भी भारी बारिश से हाहाकार

  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 70 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 31%
  • Publisher: 51%

इंडिया मुख्य बातें समाचार

इंडिया ताज़ा खबर,इंडिया मुख्य बातें

बाढ़ और लैंडस्लाइड ने तबाही मचाई: उत्तराखंड में 47 लोगों की मौत, केरल में 27 की जान गई; नेपाल में भी भारी बारिश से हाहाकार Uttarakhand KeralaFloods nepalfloods

बाढ़ और लैंडस्लाइड ने तबाही मचाई:2 घंटे पहलेदेश के कई राज्यों में लगातार हो रही बारिश से बाढ़ के हालात बन गए हैं। उत्तराखंड और केरल में भारी बारिश से आई बाढ़ ने काफी तबाही मचाई है। उत्तराखंड में मंगलवार को बाढ़ और बारिश की वजह से हुए हादसों में 42 लोगों की मौत हो गई। ज्यादातर मौतें बादल फटने और लैंडस्लाइड की वजह से हुई हैं। कई लोग अब भी मलबे में दबे हुए हैं। बारिश से अब तक राज्य में 47 लोग जान गंवा चुके हैं। राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रियों से अपील की है कि वे जहां हैं...

भारतीय वायुसेना के जवान बाढ़ की चपेट में आए उत्तराखंड में राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। वायुसेना ने बाढ़ प्रभावित पंतनगर में रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए 3x ध्रुव हेलिकॉप्टर की मदद ली। सुंदरखाल गांव के पास 3 जगहों पर फंसे 25 लोग फंसे हुए थे। इन्हें हेलिकॉप्टर के जरिए सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

यह फोटो उत्तराखंड के रुद्रपुर की है। NDRF कर्मियों ने बाढ़ वाले इलाके से लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में भी बारी बारिश हुई है। यहां के होटल रिसॉर्ट में पानी में डूबी कारें देखी जा सकती हैं।केरल के भी कई जिलों में मूसलाधार बारिश हुई है, जिसके चलते बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं। राज्य के अलग-अलग इलाकों में बाढ़ और लैंडस्लाइड की घटनाओं में 27 लोगों की मौत हुई है। कुछ लोगों के लापता होने की भी खबर है। भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि इस दक्षिणी राज्य में 1 से 19 अक्टूबर के बीच 135% ज्यादा बारिश हुई है। सामान्य तौर पर इस अवधि में 192.

IMD का अनुमान है कि केरल के कई हिस्सों में 20 अक्टूबर से शुरू होने वाली बारिश तीन दिनों तक जारी रह सकती है। मौसम विभाग ने तिरुवनंतपुरम, पठानमथिट्टा, कोट्टायम, एर्नाकुलम, इडुक्की, त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझीकोड, वायनाड और कन्नूर समेत राज्य के 11 जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कासरगोड, अलाप्पुझा और कोल्लम में यलो अलर्ट जारी है। विभाग की ओर से 21 अक्टूबर को कन्नूर और कासरगोड को छोड़कर सभी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।उत्तराखंड और नेपाल में हो रही भारी बारिश का असर अब...

 

आपकी टिप्पणी के लिए धन्यवाद। आपकी टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित की जाएगी।
हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

 /  🏆 19. in İN

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।