बंगाल चुनावः नंदीग्राम में ममता ने कर दिया 'खेल', 1200 वोट से BJP में गए बागी शुभेंदु को दी मात

  • 📰 Jansatta
  • ⏱ Reading Time:
  • 26 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 14%
  • Publisher: 63%

इंडिया मुख्य बातें समाचार

इंडिया ताज़ा खबर,इंडिया मुख्य बातें

बंगाल चुनावः नंदीग्राम में ममता ने कर दिया 'खेल', 1200 वोट से BJP में गए बागी शुभेंदु को दी मात; कभी TMC सरकार में थे नंबर-2-

इसे कहते हैं नहले पर दहला। बीजेपी की तमाम कोशिशों के बावजूद ममता बनर्जी ने उसे न केवल 100 से नीचे के आंकड़े पर समेट दिया बल्कि नंदीग्राम सीट पर शुभेंदु को पटखनी भी दे डाली। शुभेंदु कभी ममता सरकार में नंबर दो की हैसियत रखते थे। हालांकि, नंदीग्राम का चुनाव बेहद नजदीकी रहा। आखिरी समय तक चली जद्दोजहद में ममता ने आखिरकार शुभेंदु को 12 सौ वोट से मात दे दी। बंगाल का ये चुनाव भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक अलग जगह रखेगा। पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी ने वो सारे दांव खेले जिनसे ममता को ठिकाने लगाया...

अलबत्ता ममता ने बीजेपी के दबाव में आने से साफ तौर पर इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, नंदीग्राम में शुभेंदु उनकी वजह से थे। वो शुभेंदु की वजह से नहीं थीं। वो दूसरी सीट से चुनाव लड़ने नहीं जा रही हैं। वो नंदीग्राम में शुभेंदु को पटखनी देकर अधिकारी परिवार को उसकी हैसियत बताना चाहती हैं। ममता ने आखिरी तक शुभेंदु को निशाने पर रखा। उन्हें मीरजाफऱ जैसी संज्ञा भी दी। हालांकि, रविवार को नंदीग्राम का परिणाम शुरू से ही उतार चढ़ाव वाला रहा। कभी शुभेंदु 7 हजार से आगे निकले तो कभी ममता 27 सौ से आगे हो गईं।...

 

आपकी टिप्पणी के लिए धन्यवाद। आपकी टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित की जाएगी।
हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

 /  🏆 4. in İN

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।