जयंत ने कहा, ‘अपने पूरे जीवनकाल में चौधरी साहब को आपका भरपूर प्यार और सम्मान मिला. आप सभी के साथ यह संबंध उनके लिए प्रिय थे और उन्होंने आपके कल्याण के बारे में हमेशा सोचा और कोशिश की.’
सूत्रों के मुताबिक, अजित सिंह को 20 अप्रैल को कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद गुड़गांव के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनके महत्वपूर्ण अंगों ने काम करना बंद कर दिया था और बृहस्पतिवार की सुबह उन्होंने आखिरी सांस ली.उत्तर प्रदेश के मेरठ में 12 फरवरी 1939 को जन्मे सिंह ने लखनऊ विश्वविद्यालय से पढ़ाई की. उन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई और उसके बाद उन्होंने अमेरिका के शिकागो स्थित इलिनॉयस प्रौद्योगिकी संस्थान से शिक्षा हासिल की.
अजित सिंह की गिनती उत्तर भारत के प्रमुख जाट और किसान नेताओं में होती थी. उनके पार्टी राष्ट्रीय लोक दल का पश्चिमी उत्तर प्रदेश में खासा प्रभाव माना जाता रहा है. हालांकि 2017 के विधानसभा और 2019 के लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी को तगड़ा झटका लगा था. खुद सिंह बागपत से चुनाव हार गए थे. राष्ट्रपति भवन ने रामनाथ कोविंद के हवाले से ट्वीट किया, ‘राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह के निधन की सूचना से दुख हुआ. उन्होंने किसानों के हित में हमेशा आवाज उठायी.’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है. वे हमेशा किसानों के हित में समर्पित रहे. उन्होंने केंद्र में कई विभागों की जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया. शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं.’उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, समाजवादी पार्टी प्रमुख आखिलेश यादव और अन्य नेताओं ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है.
कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका ने सिंह के निधन पर दुख जताते हुए कहा, ‘लोकप्रिय नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री व किसान हितैषी नेता चौधरी अजित सिंह जी के निधन की दुखद खबर मिली. चौधरी साहब के निधन से समाज एवं राजनीति को अपूर्णीय क्षति हुई है.’
शत शत नमन 🙏🏼🙏🏼
विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
स्रोत: Jansatta - 🏆 4. / 63 और पढो »
स्रोत: Amar Ujala - 🏆 12. / 51 और पढो »
स्रोत: AajTak - 🏆 5. / 63 और पढो »
स्रोत: BBC News Hindi - 🏆 18. / 51 और पढो »
स्रोत: Amar Ujala - 🏆 12. / 51 और पढो »