दिल्ली में गहराया बाढ़ का संकट, हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा गया 21 लाख क्यूसेक पानी

  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 78 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 35%
  • Publisher: 51%

इंडिया मुख्य बातें समाचार

इंडिया ताज़ा खबर,इंडिया मुख्य बातें

इस साल की मानसूनी बारिश में दिल्ली में बाढ़ का संकट पहली बार गहराया है। हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से रविवार को दिनभर

में छोड़े गए करीब 21 लाख क्यूसेक पानी का असर अगले दो दिन में दिल्ली में दिखेगा। यमुना सोमवार को खतरे के निशान को पार कर सकती है। बाढ़ की आशंका को देखते हुए दिल्ली में सभी संबंधित एजेंसियां अलर्ट पर हैं। यमुना के बाढ़ क्षेत्र को खाली करने का आदेश जारी हो गया है। अधिकारियों का दावा है कि दिल्ली सरकार हर तरह के हालात से निपटने को तैयार है।

इससे पहले, रविवार को हथिनी कुंड बैराज से हर घंटे पानी छोड़ा गया। सुबह करीब 6 बजे से शुरू हुआ पानी छोडने का सिलसिला देर शाम तक हर घंटे जारी रहा। पहली खेप में सुबह 6 बजे 1.25 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इसके बाद हर घंटे पानी छोड़े जाने की मात्रा बढ़ती रही। शाम पांच बजे 8.10 लाख क्यूसेक पानी बैराज से छोड़ा गया। एक बार में सबसे ज्यादा पानी शाम 6 बजे छोड़ा गया। इसकी मात्रा 8.27 लाख क्यूसेक रही।

केंद्रीय जल आयोग से दिल्ली सरकार को मिले अलर्ट के मुताबिक, सोमवार देर शाम से इसका असर दिल्ली में दिखने लगेगा। इसके बाद यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ेगा। पूर्वानुमान है कि नदी का जल स्तर खतरे के निशान 205.33 को पार कर 207 मीटर से भी ऊपर जा सकता है। सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारी बताते हैं कि हथिनी कुंड से छोड़ा गया पानी अमूमन 36-48 घंटे में दिल्ली पहुंचता है। इस बार हर घंटे लाखों क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इससे नदी का प्रवाह तेज है। ऐसे में पूर्वानुमान है कि रविवार को छोड़ा गया पानी 24 घंटे में ही दिल्ली पहुंचने लगेगा। सोमवार दोपहर बाद से जल स्तर बढ़ेगा। शाम होते-होते इसके खतरे के निशान तक पहुंचने की संभावना है।खादर में सरकारी एजेंसियां अलर्ट...

दिल्ली में बाढ़ की आशंका को देखते हुए सरकारी एजेंसियां अलर्ट पर हैं। बाढ़ राहत से जुड़ी टीमों को अलग-अलग इलाके में तैनात किया गया है। वहीं, यमुना खादर को खाली कराने के लिए सिविल डिफेंस के कर्मी लोगों को चेतावनी जारी कर रहे हैं। उस्मानपुर, खजूरी चौक, पुराने लोहे के पुल, गीता कॉलोनी की अलग-अलग ठोकर, मयूर विहार, बुराड़ी जैसे इलाकों में जाकर खादर में रह रहे लोगों को यमुना में जल स्तर बढ़ने की आशंका को देखते हुए जगह खाली करने को कहा गया है।10:00 बजे 4.30 लाख क्यूसेक6:00 बजे 8.

 

आपकी टिप्पणी के लिए धन्यवाद। आपकी टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित की जाएगी।
हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

 /  🏆 12. in İN

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

दिल्ली: बाढ़ का खतरा गहराया, निचले इलाकों में यमुना के करीब न जाने का अलर्टहथिनी कुंड बैराज से 6 लाख क्यूसेक से ज़्यादा पानी छोड़े जाने से स्थिति हुई विकट | Ramkinkarsingh PankajJainClick Ramkinkarsingh PankajJainClick मध्यप्रदेश आतंकियों की भीड़ असलम,समीर को घेरे हुए चिल्ला रही थी निबटा दो फिर क्या असलम ने दोको निबटा दिया एक आखिरी सांसे गिन रहा है Ramkinkarsingh PankajJainClick इन्द्रदेव घुम घुम कर सभी राज्यों के जाँच करने में लगें हैं,पर जहां जाते हैं वहाँ तो केन्द्र और राज्य सरकार को फजीहत हीं फजीहत झेलने पडता है ।😁😁😁😁😁😁😁 PankajJainClick Ramkinkarsingh सब से तेज वालो बचा लो ।। अब chitraaum रात 10बजे ओर शाम 7बजे 🤣🤣
स्रोत: AajTak - 🏆 5. / 63 और पढो »

देशभर में बाढ़ का कहर जारी, केरल में 111 की मौत, कर्नाटक में और बिगड़े हालातदेशभर में बाढ़ का कहर जारी, केरल में 111 की मौत, कर्नाटक में और बिगड़े हालात FloodinIndia Monsoon2019 RaininIndia KeralaFloods2019
स्रोत: Amar Ujala - 🏆 12. / 51 और पढो »

दिल्ली में बाढ़ का अलर्ट, हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा गया 2 लाख 57 हज़ार क्यूसिक पानीयमुनानगर में यमुना नदी ख़तरे के निशान से उपर बह रही है. यहां यमुना नदी का जलस्तर 2 लाख 55 हज़ार क्यूसिक पर पहुंचा गया है. क्या फर्क पड़ना है मरने दो जनता को .. जैसे सारदा सरोवर डेम से डूब कर मरनेवाले है बड़वानी, धार, खरगोन, अलीराजपुर जिले के लोग .... क्या फर्क..... सरकार को मारने दो जनता को... Ab Nadi saaf h ab ise saf rake koi chemical n Dale htTweets
स्रोत: Zee News - 🏆 7. / 63 और पढो »

दिल्ली में खतरे के निशान के पास पहुंचा यमुना का जलस्तर, बाढ़ की चेतावनी जारीदिल्ली में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. सरकार ने रविवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के लिए बाढ़ की चेतावनी जारी की है. इसके साथ-साथ निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को वहां से सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कहा गया है, क्योंकि यमुना नदी का जलस्तर के सोमवार को खतरे के निशान को पार करने की आशंका है. येही पानी राजस्थान के सुखे जिलो मे क्यू नही डावर्ट किया जा सकता ? भारत माता की जय
स्रोत: NDTV India - 🏆 6. / 63 और पढो »

दिल्ली में बाढ़ की आशंका, चेतावनी स्तर के करीब पहुंची यमुनादिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार (Arvind Kejriwal Government) ने रविवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (National Capital Region) के लिए बाढ़ की चेतावनी जारी की है. साथ ही निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को वहां से हटने के लिए कहा है. | delhi News in Hindi - हिंदी न्यूज़, समाचार, लेटेस्ट-ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी सिर्फ़ चेतावनी ? बचाव मै भी कूछः क़दम अगर उठाए तो सुन कर अच्छा लगता । धन्यवाद । What was the preparation? Warning is not an alternative.
स्रोत: News18 India - 🏆 21. / 51 और पढो »

LIVE: देश में बाढ़ का कहर, उत्तराखंड में 2 दिन बारिश का हाई अलर्टदेश में बाढ़ का कहर, उत्तराखंड में 2 दिन बारिश का हाई अलर्ट लाइव: भारतीय राजनीति के महानायक भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रधेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रथम पुण्यतिथि पर शत शत नमन 16/08/2019 भारतीय जनता पार्टी परिवार गरौठा
स्रोत: AajTak - 🏆 5. / 63 और पढो »