जनसत्ता ऑनलाइन नई दिल्ली | Published on: November 14, 2019 9:46 AM प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो सोर्स- इंडियन एक्सप्रेस दिल्ली के पैरेंट्स को अब तैयार हो जाना चाहिए। क्योंकि 28 नवंबर से प्राइवेट स्कूलों में नर्सरी में एडमिशन की दौड़ शुरू होने जा रही है। 29 नवंबर से फार्म भरे जाएंगे। नर्सरी, केजी और क्लास 1 में एडमिशन के लिए दिल्ली के शिक्षा निदेशालय ने बुधवार को सर्कुलर जारी कर दिया। ओपन 75% सीटों के लिए एडमिशन शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इसकी पहली लिस्ट 24 जनवरी को जारी किया जाएगा।संबंधित खबरें...
स्कूल करेंगे मेरिट लिस्ट तैयार: तीनों क्लास के लिए एडमिशन अलग-अलग क्राइटेरिया के आधार पर किये जाते है। प्रत्येक क्राइटेरिया का ‘100 पॉइंट सिस्टम’ से होता है। इस क्राइटेरिया को स्कूल तय करते हैं। पॉइट सिस्टम के हिसाब से स्कूल मेरिट लिस्ट तैयार करते हैं। सभी प्राइवेट स्कूलों का शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट पर एडमिशन का क्राइटेरिया और उनके पॉइंट 28 नवंबर से पहले अपलोड करने होंगे।
Also Read 10 नवंबर तक देनी होगी बच्चों की जानकारी: एडमिशन फार्म सभी स्कूल की वेबसाइटों पर 29 नवंबर से मिलेंगे। फार्म भरने की आखिरी तारिख 27 दिसंबर होगी। इसके बाद स्कूलों को बच्चों की जानकारी 10 नवंबर तक देनी होगी। 17 जनवरी तक पॉइंट सिस्टम के आधार पर बच्चों को दिए गए नंबर साइट पर अपलोड करने होंगे। 24 जनवरी को बच्चों की लिस्ट और वेटिंग लिस्ट जारी होगी।
एडमिशन के लिए तय उम्र: 27 जनवरी से 3 फरवरी तक पैरेंट्स अपने सवाल या शिकायत लिखित रुप से, मेल के द्वारा या फिर फोन कर दर्ज करा सकते हैं। दूसरी लिस्ट और आखिरी लिस्ट और वेटिंग लिस्ट 12 फरवरी को आएगी। 13 फरवरी से 19 फरवरी तक एडमिशन में हो रही समस्याओं पर सवाल या शिकायत दर्ज करा सकते है। बता दे कि नर्सरी के लिए 3 से 4 साल, केजी के लिए 4 से 5 साल और क्लास 1 के लिए 5 से 6 साल उम्र तय की गई है। रजिस्ट्रेशन फीस 25 रुपये से ज्यादा नहीं हो सकती है। प्रॉस्पेक्टस लेना जरूरी नहीं होगा।– मां या पिता के नाम का...
Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
स्रोत: Amar Ujala - 🏆 12. / 51 और पढो »
स्रोत: Dainik Jagran - 🏆 10. / 53 और पढो »
स्रोत: Amar Ujala - 🏆 12. / 51 और पढो »
स्रोत: Dainik Jagran - 🏆 10. / 53 और पढो »
स्रोत: AajTak - 🏆 5. / 63 और पढो »
स्रोत: AajTak - 🏆 5. / 63 और पढो »