कश्मीर से बिहार लौट रहे मजदूरों को ट्रेन में भी आराम नहीं मिल रहा है। लोहित एक्सप्रेस में बोरे की तरह ठुंसे लोग घर लौट रहे हैं। मजदूरों के चेहरे पर आतंकियों का खौफ साफ दिख रहा है। बेगूसराय से नवगछिया तक भास्कर रिपोर्टर ने उनके साथ सफर कर उनके दर्द की लाइव रिपोर्टिंग की। ट्रेन जम्मूतवी से 20 अक्टूबर की रात में निकली थी। 22 अक्टूबर की सुबह 6:45 बजे बेगूसराय पहुंची। वहां से लेकर नवगछिया तक रिपोर्टर ने कई लोगों से बात की। उनके दर्द को जाना। ट्रेन नवगछिया सुबह 9:15 बजे पहुंच...
इसमें उन्होंने कश्मीर के हालात को भी बताया। उनका कहना है-"वहां के हालात लगातार खराब हो रहे हैं। बॉर्डर पर फायरिंग हो रही है। मकान मालिक घर खाली करने का दबाव बना रहे हैं। शाम पांच बजे के बाद घर से बाहर निकलना मना है। इस कारण भी वापस लौटना पड़ रहा है। पुलिस ने करीब 800 मजदूरों को थाने में बंद कर दिया, न खाना दिया और न पानी। शोर मचाने पर बिस्कुट दिया। किसी तरह ठेकेदार ने वहां से बाहर निकाला। ऐसे में वापस लौटना ही सही फैसला लगा। अब तो गांव ही सहारा...
जम्मू से लौट रहे किशनगंज के शुल्करनैन ने बताया-"वहां कंस्ट्रक्शन का कार्य करते थे। मंडी दालान में इन दिनों फायरिंग हो रही है। गोलीबारी में बिहारी मजदूर भी घायल हुए थे। हालात लगातार बिगड़ रहे थे। इसलिए वहां से भागकर जम्मू आ गए, लेकिन यहां आने के बाद कोई ट्रेन नहीं मिल रही थी। काफी मुश्किल से टीटी से टिकट बनवाया, लेकिन बर्थ नहीं मिला।'किशनगंज लौट रहे फिरोज आलम ने बताया-"मकान मालिक ने कहा कि हालात अच्छे नहीं हैं। आतंकवादी बिहारियों को मार रहे हैं। इसलिए फिलहाल मकान खाली कर वापस बिहार...
वहीं, बंगाल निवासी जियाउल हक ने बताया-"जम्मू पुलिस ने लगभग 700-800 बिहारी मजदूरों को उठाकर 24 घंटे तक थाने में रख लिया। उनका कहना था कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से थाने पर लाया गया है, लेकिन इस बीच उन लोगों को न खाना दिया और न पानी। सिर्फ 2-4 बिस्किट दिए। जब शोर मचाया तब जाकर खाना दिया। ठेकेदार ने बात कर वहां से निकाला। अपनी जान बचाने के लिए किसी तरह भाग रहे हैं।'
अररिया निवासी रिजवान ने कहा-"कश्मीर में करीब 16-17 साल से रह रहे थे, लेकिन हालात बिगड़ने के कारण घर अररिया लौट रहे हैं। अगर बिहार सरकार रोजगार मुहैया कर दे, तो परदेस में गोली नहीं खानी पड़ेगी। अब तो गांव ही सहारा है।'
जब तक कश्मीर में कानून सख्त नहीं होगा तब तक कुछ नहीं हो सकता
Very dangerous condition.. It's matter of deep concern..
मोदी का नया भारत है
मजबूत प्रधान सैवक
SriSri DrewBarrymore RNTata2000 Swamy39 please help me baba. I am in very much pain. Please help me.,
Welcome, thank you for contacting me, I will get back to you shortly.
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
स्रोत: Jansatta - 🏆 4. / 63 और पढो »
स्रोत: Jansatta - 🏆 4. / 63 और पढो »
स्रोत: AajTak - 🏆 5. / 63 और पढो »
स्रोत: NDTV India - 🏆 6. / 63 और पढो »
स्रोत: AajTak - 🏆 5. / 63 और पढो »
स्रोत: AajTak - 🏆 5. / 63 और पढो »