आतिशी समेत AAP के कई नेता और कार्यकर्ता हिरासत में, एलजी के आवास पर बड़ी संख्या में पुलिस तैनात

  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 75 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 33%
  • Publisher: 53%

इंडिया मुख्य बातें समाचार

इंडिया ताज़ा खबर,इंडिया मुख्य बातें

आतिशी समेत AAP के कई नेता और कार्यकर्ता हिरासत में, एलजी के आवास पर बड़ी संख्या में पुलिस तैनात AamAadmiParty

उप राज्यपाल अनिल बैजल के आवास पर जा रहे आप कार्यकर्ताओं और नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इनमें विधायक आतिशी भी शामिल हैं। इस मौके पर आतिशी ने कहा कि हमने 5 लोगों के साथ मिलने की अनुमति उपराज्यपाल से मांगी थी। मगर यहां 500 पुलिस कर्मियों को तैनात कर दिया गया है। इससे साफ है कि उपराज्यपाल मिलना नही चाहते हैं। उपराज्यपाल किसे बचा रहे हैं। हम 2400 करोड़ रुपये के घोटाले की जांच की मांग कर रहे हैं। जो उत्तरी नगर निगम में किया गया है। वहीं दिल्ली पुलिस ने चेतावनी दी है कि आतिशी और उनके साथ...

उधर, एलजी अनिल बैजल और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के घर धरने से पहले आम आदमी पार्टी के विधायक राघव चड्ढा, संजीव झा, कुलदीप कुमार और ऋतु राज को पुलिस ने उनके घर से हिरासत में लिया है। इन सभी थाने ले जाया गया है वहीं, आप के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने ट्वीट कर आरोप लगाया है कि विधायक ऋतु राज को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के घर के बाहर पुलिस तैनात की गई है। इस वजह से कोई भी आप कार्यकर्ता अभी तक नहीं अमित शाह के घर नहीं पहुंच पाए हैं।उधर, दिल्ली पुलिस ने आम आदमी...

दरअसल, मुख्यमंत्री आवास पर गत 7 नवंबर से धरना दे रहे भाजपा शासित तीनों नगर निगमों के महापौरों के जवाब में आम आदमी पार्टी भी रविवार से धरना शुरू करने जा रही है। पार्टी ने जो योजना बनाई है उसके तहत आप का भाजपा पर हमला दो जगह धरना देकर होगा। एक तरफ उपराज्यपाल निवास पर धरना होगा तो दूसरी ओर केंद्रीय गृह मंत्री के आवास के बाहर धरना दिया जाएगा। ये धरना उत्तरी नगर निगम द्वारा दक्षिणी नगर निगम के 2400 करोड़ रुपये माफ कर दिए जाने के मामले में सीबीआइ मांग को लेकर...

आप ने घोषणा की है कि धरना तब तक चलेगा जब तक केंद्र सरकार सीबीआइ जांच की मांग स्वीकार नहीं कर लेता है। इस बारे में आप की वरिष्ठ नेता और विधायक आतिशी ने शनिवार को प्रेसवाता कर बताया कि उत्तरी नगर निगम के खिलाफ सीबीआइ जांच की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी के विधायक व पार्षद रविवार सुबह 11 बजे दिल्ली के उपराज्यपाल और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिलेंगे। इसके बाद धरने पर बैठेंगे।आतिशी ने कहा कि उत्तरी नगर निगम ने हेरफेर कर दक्षिणी नगर निगम पर बकाया जिस 2400 करोड़ की राशि को माफ कर दिया है। इतनी...

 

आपकी टिप्पणी के लिए धन्यवाद। आपकी टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित की जाएगी।
हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

 /  🏆 10. in İN

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।