अविश्वास प्रस्ताव का सामना करने को तैयार कुमारस्वामी, कतरा रही भाजपा!

  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 56 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 26%
  • Publisher: 51%

इंडिया मुख्य बातें समाचार

इंडिया ताज़ा खबर,इंडिया मुख्य बातें

अविश्वास प्रस्ताव का सामना करने को तैयार कुमारस्वामी, कतरा रही भाजपा! KarnatakaPoliticalCrisis

कैबिनेट की ओर से यह विश्वास व्यक्त किया गया कि सरकार बची रहेगी। कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के नेतृत्व में हुई। इसमें कहा गया कि यदि विपक्षी भाजपा अविश्वास प्रस्ताव लाती है तो वह उसका सामना करने को तैयार है।

उन्होंने कहा, ’आज तक हमने उनके सभी हमलों का सामना किया है, हम मानते हैं कि इस बार स्थिति पहले से अधिक गंभीर है लेकिन हर तरह से विचार करने के बाद मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री और मंत्रियों ने इसका एकजुट होकर सामना करने का संकल्प लिया है।’ सोमवार को इस्तीफा देने वाले दो निर्दलीयों के समर्थन से भाजपा के पास 224 सदस्यीय विधानसभा में संख्याबल 107 हो गया है।कर्नाटक में सरकार पर खतरे के बादल मंडराने के बावजूद मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी इस्तीफा देने को तैयार नहीं है। कुमारस्वामी ने उनके इस्तीफे की तमाम अटकलों को खारिज करते हुए कहा, ‘ मैं इस्तीफा क्यों दूं? मुझे इस्तीफा देने की क्या जरूरत है?’

ग्रामीण विकास मंत्री कृष्ण बी गौड़ा ने कहा, ‘राजनीतिक घटनाक्रमों पर चर्चा की गई और जो निर्णय किया गया वह यह था कि सरकार संकट की स्थिति में है, इसको लेकर कोई संदेह नहीं है। इसके विभिन्न कारणों और उसे सुलझाने के कदमों पर भी चर्चा गई।’ गौड़ा ने कहा कि कैबिनेट ने, छोड़कर जाने वाले विधायकों को मनाने का प्रयास जारी रखने का निर्णय किया है। उन्होंने कहा कि वह सरकार को बचाने के लिए सभी संभव प्रयास करेगी। उन्होंने कहा, ‘सभी मंत्रियों ने अपने विचार रखे और सरकार को बचाने के लिए एकीकृत प्रयास करने की बात की।’

 

आपकी टिप्पणी के लिए धन्यवाद। आपकी टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित की जाएगी।
हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

 /  🏆 12. in İN

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

karnataka crisis: सरकार बची रहेगी, अविश्वास प्रस्ताव का सामना करने को तैयार: कैबिनेट - govt will survive, ready to face no-confidence motion: karnataka cabinet | Navbharat Timesबेंगलुरु/चेन्नै न्यूज़: कर्नाटक में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम के बीच कर्नाटक कैबिनेट ने सरकार के बचे रहने की बात कही है। सत्ताधारी गठबंधन के 16 विधायकों के इस्तीफे के चलते सरकार अस्तित्व के संकट का सामना कर रही है।
स्रोत: NBT Hindi News - 🏆 20. / 51 और पढो »

तमंचे पर डिस्‍को करने वाले निलंबित BJP विधायक को सताया जान का खतरा– News18 हिंदीतमंचे पर डिस्‍को करने वाले उत्‍तराखंड के विधायक चैंपियन का कहना है कि इसकी आड़ में राजनीतिक विरोधी हमला भी कर सकते हैं. लिहाजा उसके आवास पर हथियारबंद पुलिस की तैनाती की जाए. Khud Ki jaan ka ...ya kisi ki jaan lene ka..😂 जिसके पास इतने सारे हथियार है उसको किस्से डर है Nikal gyi sari akad
स्रोत: News18 India - 🏆 21. / 51 और पढो »

कांग्रेस-JDS के बागी विधायकों का मुंबई पुलिस को खत, जान का खतरा बतायामुंबई के रेनिसंस होटल में ठहरे कर्नाटक कांग्रेस और जनता दल (सेक्युलर) के 10 बागी विधायकों ने मुंबई पुलिस को अपनी जान का खतरा बताते हुए चिट्ठी लिखी है. saurabhv99 पाकिस्तान चले जाओ अगर हिंदुस्तान में जान का खतरा है तो 😂😁😁😁😀 saurabhv99 बागी या ब्लैकमेलर saurabhv99 सही मे कही इनका जमीर और अंतरआत्मा कांग्रेस ने ज्यादा कीमत देकर खरीद ली तो😋😋😋😋येदियुरप्पा दुबारा मुख्यमंत्री बनते बनते रह जाएगें
स्रोत: AajTak - 🏆 5. / 63 और पढो »

कर्नाटक संकट: राज भवन का घेराव करने की तैयारी में कांग्रेस-जेडीएसड्रामा क्यों ? अपने विधायक मनाओ । पैसे दो मंत्री बनाओ । विनासकाले विपरीत वुद्धि
स्रोत: AajTak - 🏆 5. / 63 और पढो »

महिलाओं के लिए मुफ्त मेट्रो यात्रा का विरोध करने वाली याचिका खारिज, याचिकाकर्ता पर लगा जुर्मानामहिलाओं के लिए मुफ्त मेट्रो यात्रा का विरोध करने वाली याचिका खारिज, याचिकाकर्ता पर लगा जुर्माना delhimetro ArvindKejriwal AamAadmiParty
स्रोत: Amar Ujala - 🏆 12. / 51 और पढो »

बंगाली अभिनेत्री ने UBER ड्राइवर पर लगाया अभद्रता करने का आरोपबंगाल के एक प्रमुख टीवी शो की अभिनेत्री स्वास्तिका दत्ता ने उबर के ड्राइवर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। फेसबुक पर लिखे पोस्ट में स्वास्तिका ने आरोप लगाया कि ड्राइवर ने उन्हें खींचकर कैब से उतार दिया था।
स्रोत: Jansatta - 🏆 4. / 63 और पढो »