Omicron Coronavirus India Highlight : भारत में रविवार को कोविड-19 के ओमीक्रोन स्वरूप के 17 और मामले सामने आए जिनमें नौ मामले राजस्थान की राजधानी जयपुर में, सात महाराष्ट्र के पुणे जिले में और एक मामला दिल्ली का है। इसके साथ ही देश में ओमीक्रोन के मामलों की कुल संख्या 21 हो गई है। जो लोग संक्रमित पाए गए हैं उनमें से अधिकतर हाल में अफ्रीकी देशों से आए हैं या इस तरह के लोगों के संपर्क में थे। इसके साथ ही चार राज्यों और राष्ट्रीय राजधानी में ज्यादा संक्रामक स्वरूप के मामले सामने आए हैं। जयपुर में जो नौ लोग संक्रमित पाए गए हैं उनमें एक ही परिवार के चार सदस्य शामिल हैं जो हाल में दक्षिण अफ्रीका से लौटे हैं।

राजस्थान के चिकित्सा सचिव वैभव गालरिया ने बताया, ‘‘संक्रमित लोगों की जीनोम सीक्वेंसिंग से नौ लोगों के कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।’’महाराष्ट्र के पुणे जिले में सात लोगों के कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि संक्रमितों में नाइजीरिया से आई महिला और उसकी दो बेटियां शामिल हैं। वह नजदीकी पिंपरी-चिंचवड इलाके में अपने भाई से मिलने आई है। अधिकारी ने बताया कि महिला का भाई और उसकी दो बेटियां भी ओमीक्रोन से संक्रमित पाई गई हैं। वहीं, पिछले महीने के आखिरी सप्ताह फिनलैंड से पुणे लौटे एक अन्य व्यक्ति के भी ओमीक्रोन से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। महाराष्ट्र में ओमीक्रोन से संक्रमित लोगों की कुल संख्या आठ हो गई है।

ओमिक्रोन से जुड़ी अहम बातें, यहां पढ़ें

Live Updates
23:25 (IST) 5 Dec 2021

रविवार तक भारत में ओमीक्रोन संक्रमितों की कुल सख्या हुई 21

भारत में रविवार को कोविड-19 के ओमीक्रोन स्वरूप के 17 और मामले सामने आए जिनमें नौ मामले राजस्थान की राजधानी जयपुर में, सात महाराष्ट्र के पुणे जिले में और एक मामला दिल्ली का है। इसके साथ ही देश में ओमीक्रोन के मामलों की कुल संख्या 21 हो गई है।

22:46 (IST) 5 Dec 2021
महाराष्ट्र में 707 नए मामले, सात लोगों की मौत

महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 707 नए मामले सामने आए। प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 66,38,778 हो गई है जबकि सात और लोगों के मरने के साथ ही मरने वालों की संख्या बढ़ कर 1,41,170 पर पहुंच गई है । स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि प्रदेश में कुल 677 मरीज संक्रमण मुक्त हुये हैं जिसके बाद प्रदेश में ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़ कर 64,86,782 हो गई है।

20:41 (IST) 5 Dec 2021
कर्नाटक में 456 नए मामले सामने आए, छह की मौत

कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण के 456 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 29,98,099 हो गई। इसके अलावा छह रोगियों की मौत के साथ मृतकों की तादाद 38,230 तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में कहा कि 330 लोगों के संक्रमण से उबरने के बाद ठीक हो चुके लोगों की संख्या 29,52,708 हो गई है। उपचाराधीन रोगियों की संख्या 7,132 हैं।

20:39 (IST) 5 Dec 2021
आंध्र प्रदेश में कोरोना के 154 नए मामले, चार की मौत

आंध्र प्रदेश में कोरोना के 154 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20,73,730 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को एक बुलेटिन में कहा कि महामारी से चार और मरीजों की मौत होने से मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 14,452 हो गई। बुलेटिन के अनुसार, बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 177 मरीज संक्रमण मुक्त हुए, जिसके बाद स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 20,57,156 हो गई है। इसमें कहा गया है कि उपचाराधीन रोगियों की संख्या 2,122 हो गई है।

20:02 (IST) 5 Dec 2021
दिल्ली में कोरोना के 63 नए मामले, संक्रमण दर 0.11 प्रतिशत हुई

दिल्ली में रविवार को कोविड-19 के 63 नए मामले आए। हालांकि, किसी भी संक्रमित की मृत्यु दर्ज नहीं की गई। इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण दर में आंशिक वृद्धि हुई है और यह बढ़कर 0.11 प्रतिशत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि नए मामलों के साथ ही दिल्ली में अबतक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 14,41,358 हो गई है जिनमें से 25,098 मरीजों की जान जा चुकी है।

19:05 (IST) 5 Dec 2021
केरल में कोरोना के 4,450 नए मामले, 161 मरीजों की मौत

केरल में रविवार को कोविड-19 के 4,450 नए मामले आए और 161 लोगों की मौत हो गई। अब जिससे संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 51,54,092 हो गई जबकि मृतकों की संख्या 41,600 पर पहुंच गई। जिन 161 मरीजों की मौत हुई है उनमें से 23 की मौत पिछले कुछ दिनों में और 138 मौतों को केंद्र के नए दिशा निर्देशों और उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के आधार पर प्राप्त अपीलों के बाद जोड़ा गया है।

18:20 (IST) 5 Dec 2021
हर जनपद में 5-7 लाइव सपोर्ट एंबुलेंस उपलब्धः योगी

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दावा किया है कि ऐसा माना जाता था कि उत्तर प्रदेश कुछ नहीं कर पाएगा। लेकिन आज वही सूबा स्वास्थ्य के क्षेत्र में बहुत कुछ कर रहा है। स्वास्थ्य सेवा बेहतर हुई हैं, 2017 के पहले किसी भी सरकारी अस्पताल में लाइव सपोर्ट एंबुलेंस नहीं थीं। आज हर जनपद में 5-7 लाइव सपोर्ट एंबुलेंस उपलब्ध हैं।

18:17 (IST) 5 Dec 2021
उत्तराखंड पहला सूबा जहां एम्स की दो शाखाएं खुल रहींः धामी

उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि हमारे इस क्षेत्र में लंबे समय से मेडिकल के क्षेत्र में कोई बड़ी सुविधा नहीं थी। मैंने PM से अनुरोध किया कि कुमाऊं क्षेत्र में एम्स की एक शाखा खुलनी चाहिए। उत्तराखंड पूरे हिन्दुस्तान का पहला राज्य है जहां एम्स की दो शाखाएं खुल रही हैं।

18:08 (IST) 5 Dec 2021
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में एम्स की ओपीडी का उद्घाटन

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में एक ओपीडी का उद्घाटन किया। हिमाचल प्रदेश कोविड-19 टीकों के लिए पात्र शत-प्रतिशत लोगों का पूर्ण टीकाकरण करने वाला देश का पहला राज्य बना है। राज्य की इस उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए एम्स में आयोजित एक कार्यक्रम से पहले बिलासपुर के रहने वाले नड्डा ने इस ओपीडी का उद्घाटन किया।

17:47 (IST) 5 Dec 2021
दिल्ली विधानसभा परिसर में कोविड योद्धाओं के लिए बनेगा स्मारक

दिल्ली विधानसभा अपने परिसर में डॉक्टरों, नर्सों और पैरामेडिकल स्टाफ, सफाई कर्मचारियों और शिक्षकों सहित कोरोना योद्धाओं के लिए एक स्मारक का निर्माण करेगी। विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने रविवार को कहा कि यह कोरोना योद्धाओं के सर्वोच्च बलिदान और उल्लेखनीय कार्यों का सम्मान होगा। गोयल ने कहा कि स्मारक के अगले साल 26 जनवरी तक तैयार हो जाने की संभावना है।

17:06 (IST) 5 Dec 2021
महाराष्ट्रः ओमीक्रोन संक्रमित मरीज पर उपचार का असर

ओमीक्रोन से संक्रमित पाए गए ठाणे के 22 वर्षीय युवक पर उपचार का असर हो रहा है। मरीन इंजीनियर का मुंबई से करीब 50 किलोमीटर दूर स्थित कल्याण कस्बे के एक कोविड-19 स्वास्थ्य केंद्र में उपचार चल रहा है। एक अधिकारी ने बताया कि डोम्बिवली कस्बे का निवासी मरीन इंजीनियर 23 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका से दिल्ली आया था और उसने दिल्ली हवाई अड्डे में कोविड-19 की जांच के लिए अपने नमूने दिए थे। इसके बाद उसने मुंबई के लिए उड़ान भरी।

17:02 (IST) 5 Dec 2021
शाहजहांनपुर में विदेशियों की निगरानी बढ़ाई

सीएमओ शाहजहांनपुर (उत्तर प्रदेश) एसपी गौतम ने बताया कि विदेशों से आए लोगों को ध्यान में रखते हुए ट्रेसिंग व आइसोलेट करने की व्यवस्था बढ़ा दी गई है। अभी तक शाहजहांनपुर में विदेशों से आने वाले लोगों की संख्या 126 है। सभी की जांच की गई है। पहली जांच के बाद वापस एक हफ़्ते बाद जांच की व्यवस्था है।

16:42 (IST) 5 Dec 2021
एक दिन में 25,000 टेस्टिंग का लक्ष्यः धामी

उत्तराखंड में ओमीक्रोन को लेकर हम सजग है, हमने इसके लिए लगातार बैठक और हाई पॉवर कमेटी की बैठक की। सभी जगह हम रैंडम टेस्टिंग कर रहे हैं, एक दिन में हमने 25,000 टेस्टिंग का लक्ष्य रखा। हम लोगों को जागरूक भी कर रहे हैं।

15:23 (IST) 5 Dec 2021
पुदुचेरी में कोरोना के 29 नए मामले

पुडुचेरी में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 29 नए मामले सामने आये, जिसके बाद कोरोना वायरस के संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,29,085 हो गयी, जबकि किसी मरीज की मौत नहीं होने से मृतक संख्या 1,875 पर ही स्थिर बनी हुई है। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

15:13 (IST) 5 Dec 2021
राजधानी दिल्ली में बढ़ सकती है सख्ती

राजधानी दिल्ली पहले ही प्रदूषण से बेहाल थी। अब ओमिक्रोन का भी केस सामने आने के बाद यहां सख्ती बढ़ सकती है। इस चुनौती से निपटने के लिए कई तरह के प्रतिबंध भी लगाए जा सकते हैं। बता दें कि इस समय दिल्ली के स्कूल बंद हैं।

14:43 (IST) 5 Dec 2021
क्या बोले उत्तराखंड के सीएम

ओमीक्रोन को लेकर हम सजग है, हमने इसके लिए लगातार बैठक और हाई पॉवर कमेटी की बैठक की। सभी जगह हम रैंडम टेस्टिंग कर रहे हैं, एक दिन में हमने 25,000 टेस्टिंग का लक्ष्य रखा। हम लोगों को जागरूक भी कर रहे हैं: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

14:16 (IST) 5 Dec 2021
कर्नाटक के नर्सिंग स्कूल में कोरोना विस्फोट

ओमिक्रोन मामले को रिपोर्ट करने वाले कर्नाटक के नर्सिंग स्कूल में कोरोना विस्फोट हुआ है। शिमोगा में एक प्राइवेट नर्सिंग स्कूल में 29 छात्र संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से ज्यादातर लोगों में लक्षण नहीं दिखायी दे रहे हैं। हॉस्टल को सील कर दिया गया है।

13:27 (IST) 5 Dec 2021
पहले बड़े शहरों में फैल सकता है कोरोना

एक्सपर्ट का कहना है कि ओमिक्रोन पहले बड़े शहरों में फैल सकता है। ऐसे में अगर सरकार समुचित कदम उठाए तो इसका प्रसार रोका जा सकता है।

12:39 (IST) 5 Dec 2021
क्या बोले जानकार

टीकाकरण ही कोरोना से बचने का रास्ता है और अब इसका नया वेरिएंट भी आ गया है। पुडुचेरी में 10 लाख से अधिक लोगों में से केवल 7.74 लाख लोगों को पहली डोज लगी है और 4 से अधिक लोगों को दूसरी डोज लगी है इसलिए हमने कोरोना टीकाकरण अनिवार्य कर दिया है: निदेशक, स्वास्थ्य विभाग, पुडुचेरी

12:25 (IST) 5 Dec 2021
दिल्ली में ओमिक्रोन का पहला मामला

राजधानी दिल्ली में ओमिक्रोन का पहला मामला सामने आया है। 37 साल का शख्स तंजानिया से लौटा था। उसे एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

11:05 (IST) 5 Dec 2021
बाजार पर ओमिक्रोन का प्रभाव

कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन को लेकर अनिश्चितता के बीच इस सप्ताह शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव जारी रहने के आसार हैं। इसके अलावा सप्ताह के दौरान रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक भी है, जो मुख्य रूप से शेयर बाजारों को दिशा देगी। विश्लेषकों ने यह राय जताई है। विश्लेषकों ने कहा कि यह सप्ताह काफी घटनाक्रमों वाला रहेगा। मौद्रिक समीक्षा के अलावा सप्ताह के दौरान कई वृहद आर्थिक आंकड़े भी आने हैं।

10:03 (IST) 5 Dec 2021
आंकड़ों में किया गया सुधार, बढ़ी मौतें

आज कोरोना के कुल 8895 नए केस सामने आए हैं वहीं डेटा में सुधार किए जाने और 2796 नई मौतें जोड़े जाने की वजह से मरने वालों का आंकड़ा 4,73,326 हो गया है।

09:45 (IST) 5 Dec 2021
दिल्ली में बढ़ी संक्रमण दर

शनिवार को दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 51 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि इन 24 घंटों में किसी की इस बीमारी की वजह से मौत नहीं हुई है। शनिवार को दिल्ली में कोरोना संक्रमण की दर 0.08 फीसद दर्ज की गई।

09:22 (IST) 5 Dec 2021
राजधानी में बढ़ा ओमिक्रोन का खतरा

राजधानी दिल्ली में ओमिक्रोन का खतरा बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। एलएनजीपी में अब तक 15 संदिग्ध मरीजों को भर्ती कराया गया है। इन सबके सैंपल जीनोम सैंपलिंग के लिए भेजे गए हैं। इनमें से 9 लोगों को बुखार था और बाकी में जुकाम के हल्के लक्षण नजर आए थे। 12 मरीजों को पहले भर्ती किया गया था और बाद में ब्रिटेन से आए तीन लोगों को ऐडमिट किया गया।

08:18 (IST) 5 Dec 2021
स्कूलों को बंद करने पर जानकारों ने दी यह सलाह

ओमिक्रोन की भारत में दस्तक के बाद स्कूलों को बंद करने पर जानकारों का कहना है कि शिक्षण संस्थान बंद करने से पहले सोच समझकर योजना बनाई जाए। एक्सपर्स्ट्स के मुताबिक स्कूलों को बंद करने से बच्चों का नुकसान हुआ है और अगर फिर से बंद करना है तो ऐसी प्रणाली बनानी चाहिए जो भविष्य में काम आ सके।

07:53 (IST) 5 Dec 2021
राजस्थान में द. अफ्रीका से लौटे 9 लोगों में संक्रमण, ओमिक्रोन की पुष्टि नहीं

राजस्थान में दक्षिण अफ्रीका से लौटे एक परिवार के 14 में से नौ सदस्य में प्राथमिक रूप से संक्रमण की पुष्टि की सूचना है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा नरोत्तम शर्मा ने बताया कि दक्षिण अफ्रीका से लौटे लोगों को आरयूएचएस अस्पताल में आइसोलेट किया गया है, जबकि अन्य पांच को एकांतवास में रखा गया है।

07:38 (IST) 5 Dec 2021
संक्रमित व्यक्ति को नहीं लगी थी वैक्सीन

भारत में ओमिक्रोन का चौथा मामला महाराष्ट्र से सामने आया है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक शख्स एक मरीन इंजिनयर हैष उशे कल्याण-डोंबिवली के कोविड केयर सेंटर में रखा गया है। यह भी बताया जा रहा है कि संक्रमित शख्स को वैक्सीन की दोनों डोज नहीं मिली थीं।

05:23 (IST) 5 Dec 2021
ओमीक्रान को लेकर पुलिस विभाग ने दिए कर्मियों को मुस्तैद रहने के निर्देश

कोरोना के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ पर बढ़ती चिंता के बीच दिल्ली पुलिस ने जवानों और उनके परिवारवालों को टीके की दोनों खुराक लेने के निर्देश दिए हैं। विशेष पुलिस आयुक्त (कल्याण) शालिनी सिंह ने निर्देशों में आक्सीजन सिलेंडर तथा जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को भी कहा गया है। इसके साथ ही कोविड-19 स्वास्थ्य निगरानी प्रकोष्ठ को भी पुनरजीवित करने को कहा। पुलिस अधिकारियों को हेल्पलाइन शीघ्र चालू करने को कहा।

04:11 (IST) 5 Dec 2021
कोरोना जांच के लिए हवाईअड्डे पर खुले 20 विशेष काउंटर

दिल्ली हवाईअड्डा के अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि कोविड-19 जांच की बुकिंग कराने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए 20 विशेष काउंटर खोले गए हैं, ताकि यात्रियों को लंबी लाइनों और इंतजार से छुटकारा मिल सके। दरअसल, कोरोना के बहुरूप ओमीक्रोन के मद्देनजर विदेश से आने वाले यात्रियों की जांच की जा रही है और उन पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

03:02 (IST) 5 Dec 2021
राजस्थान के नौ लोगों में संक्रमण, जांच के लिए नमूने भेजे

गुरुवार को कर्नाटक में ओमीक्रान के दो मामले सामने आने के बाद शनिवार को गुजरात और महाराष्ट्र में भी एक-एक मामले की पुष्टि हुई। दक्षिण अफ्रीका से राजस्थान लौटे एक परिवार के 14 में से नौ सदस्य में संक्रमण की पुष्टि की सूचना है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उन्हें ओमीक्रान संक्रमण है। जांच के लिए (जीनोम सिक्वेंसिंग) नमूने भेजे गए हैं। जिम्बाब्वे से लौटा गुजरात के जामनगर शहर का 72 वर्षीय एक व्यक्ति कोरोना विषाणु के नए बहुरूप ‘ओमीक्रान’ से संक्रमित पाया गया है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बाकी पेज 8 पर शनिवार को यह जानकारी दी। जिम्बाब्वे अधिक जोखिम वाले देशों की श्रेणी में शामिल है और गुजरात में सामने आया मामला भारत में ‘ओमीक्रान’ स्वरूप का अब तक आया तीसरा मामला है। इससे पहले, कर्नाटक में दो व्यक्ति विषाणु के इस स्वरूप से संक्रमित मिले थे।