Aaj Ka Panchang 4 December 2021: पंचांग अनुसार आज मार्गशीर्ष मास की अमावस्या तिथि है। इस दिन सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। ग्रहण के समय सूर्य वृश्चिक राशि में मौजूद रहेगा। इसलिए इस राशि के लोगों पर ग्रहण का सबसे अधिक प्रभाव पड़ेगा। ग्रहण अंटार्कटिका, दक्षिण अफ़्रीका, ऑस्ट्रेलिया, अटलांटिक का दक्षिणी भाग और दक्षिण अमेरिका में लगने जा रहा है। भारत में ये ग्रहण नहीं दिखाई देगा। जानिए पंचांग से ग्रहण लगने का समय और आज का पूरा पंचांग।

सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर 2021 टाइम: सूर्य ग्रहण की शुरुआत सुबह 11 बजे के करीब होगी और इसकी समाप्ति दोपहर 3 बजकर 7 मिनट पर होगी। ये साल 2021 का आखिरी सूर्य ग्रहण होगा। क्योंकि ये ग्रहण भारत में नहीं लग रहा है इसलिए इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। ये एक पूर्ण सूर्य ग्रहण है। पूर्ण सूर्य ग्रहण तब लगता है जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आकर सूर्य को ढक लेता है इससे सूर्य की रोशनी पृथ्वी तक नहीं पहुंच पाती।

4 दिसंबर 2021 के शुभ मुहूर्त:
-ब्रह्म मुहूर्त 05:10 ए एम से 06:04 ए एम
-अभिजित मुहूर्त 11:50 ए एम से 12:32 पी एम
-विजय मुहूर्त 01:56 पी एम से 02:37 पी एम
-गोधूलि मुहूर्त 05:14 पी एम से 05:38 पी एम
-सायाह्न सन्ध्या 05:24 पी एम से 06:45 पी एम
-अमृत काल 12:06 ए एम, दिसम्बर 05 से 01:29 ए एम, दिसम्बर 05
-निशिता मुहूर्त 11:45 पी एम से 12:39 ए एम, दिसम्बर 05

आज के अशुभ मुहूर्त:
-राहुकाल 09:35 ए एम से 10:53 ए एम
-यमगण्ड 01:29 पी एम से 02:48 पी एम
-आडल योग 06:59 ए एम से 10:48 ए एम
-दुर्मुहूर्त 06:59 ए एम से 07:40 ए एम और 07:40 ए एम से 08:22 ए एम
-गुलिक काल 06:59 ए एम से 08:17 ए एम
-वर्ज्य 03:42 पी एम से 05:06 पी एम
-विंछुड़ो पूरे दिन
-गण्ड मूल 10:48 ए एम से 06:59 ए एम, दिसम्बर 05