नए मॉडल की प्लानिंग:SUV जैसी डिजाइन के साथ अगले साल आ सकती है नई स्विफ्ट, इसमें इग्निस की झलक दिख रही

नई दिल्ली2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

वैसे तो मारुति की सभी कार पॉपुलर हैं, लेकिन स्विफ्ट की बात अलग है। सितंबर 2021 तक इसकी 25 लाख यूनिट बिक चुकी हैं। स्विफ्ट को 16 साल पहले ऑटो एक्सपो 2014 में 'कॉन्सेप्ट एस' के नाम से पेश किया गया था। लॉन्चिंग के बाद से स्विफ्ट की डिमांड में लगातार तेजी देखने को मिली है। लॉन्चिंग से अब तक ये पूरी तरह बदल चुकी है। फरवरी 2021 में इसका फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च किया गया था। अब एक बार फिर इसकी डिजाइन पूरी तरह बदलने वाली है।

सुजुकी स्विफ्ट का थर्ड जनरेशन मॉडल 4 साल का सफर तय कर चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुजुकी 4 साल से इस नए मॉडल पर काम कर रही है। माना जा रहा है कि अगले साल नया मॉडल डेब्यू भी कर देगा। फोटो में नई स्विफ्ट मौजूद मॉडल से एकदम अलग नजर आ रही है। नेक्स्ट जनरेशन स्विफ्ट SUV बेस्ड हो सकती है।

स्विफ्ट की डिमांड में गिरावट नहीं

पिछले 5 फाइनेंशियल ईयर की बात की जाए तो मारुति स्विफ्ट की डिमांड में कमी नहीं आई है। कोविड-19 महामारी के बाद कुछ समय के लिए शोरूम बंद हुए, महीनों का लॉकडाउन लगा, प्रोडक्शन और सप्लाई चेन पर असर हुआ, इन तमाम मुश्किलों के बाद भी ये लोगों की पहली पंसद बनी रही। भारतीय बाजार में पिछले 5 फाइनेंशियल ईयर में स्विफ्ट की औसतन 164,384 यूनिट बिकी हैं।

नेक्स्ट जनरेशन सुजुकी स्विफ्ट में क्या खास मिलने की उम्मीद?
नेक्स्ट जनरेशन स्विफ्ट को हार्टेक्ट प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा। कंपनी के सभी मॉडल अब इसी प्लेटफॉर्म पर तैयार किए जा रहे हैं। स्विफ्ट को स्पोर्टी मॉडल दिया जाएगा। इसमें 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम के साथ 1.4-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन लगाया जा सकता है। इसमें 200mm से ऊपर का ग्राउंड क्लियरेंस, बॉडीवर्क पर भारी प्लास्टिक क्लैडिंग मिल सकता है। मौजूदा मॉडल की तुलना में इसकी बॉडी ज्यादा स्ट्रेट होगी। सेकेंड रो में बैठने वाले पैसेंजर्स के लिए मौजूद मॉडल की तुलना में ज्यादा स्पेस भी मिल सकता है।

इग्निस मिलता-जुलता दिख रहा डिजाइन
नेक्स्ट जनरेशन स्विफ्ट की डिजाइन मारुति की इग्निस से काफी मिलती दिख रही है। पहली नजर में देखने पर आप इसे इग्निस ही समझ लेंगे। खासकर कार के सस्पेंशन और मडगार्ड की डिजाइन हूबहू इग्निस जैसी है। इसके फॉगलैम्प चार LED के सेट में दिए गए हैं। इसके फ्रंट पर स्मॉल साइज ग्रिल दी है।

खबरें और भी हैं...

Top Cities