भारतीय क्रिकेटर्स तो सोशल मीडिया पर पॉपुलर रहते ही हैं वहीं कुछ क्रिकेटर्स की पत्नियां भी कम पॉपुलर नहीं हैं। इनमें से कोई अपने डांस को लेकर चर्चा में रहता है तो कोई अपने लुक्स को लेकर। इसके अलावा कुछ बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं तो उनके स्टारडम का तो जवाब ही नहीं है।

इनमें धनश्री वर्मा से लेकर अनुष्का शर्मा, नताशा स्टैनकोविक, साक्षी धोनी और हसीन जहां जैसे कई नाम शामिल हैं। आइए एक-एक करके जानते हैं कि कौन कितना पॉपुलर है।

धनश्री वर्मा

युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा अक्सर सोशल मीडिया पर अपने डांस मूव्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने टीम इंडिया की जर्सी में एक डांसिंग वीडियो शेयर किया था जो खूब वायरल हुआ था। वे एक हिप-हॉप डांसर हैं और उन्हें इंस्टाग्राम पर 4.2 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

नताशा स्टैनकोविक

हार्दिक पंड्या की पत्नी नताशा स्टैनकोविक बॉलीवुड का एक जाना-माना चेहरा हैं। उन्हें टीवी के पॉपुलर शो बिग बॉस से ज्यादा शोहरत मिली थी। इसके बाद भारतीय क्रिकेटर से शादी के बाद सर्बियाई मूल की ये एक्ट्रेस लगातार चर्चा में रहती हैं। उन्हें इंस्टाग्राम पर 3.2 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

अनुष्का शर्मा

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी वे एक्टिव रहती हैं और अक्सर सुर्खियां बटोरती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 53.5 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

साक्षी धोनी

साक्षी धोनी भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े नामों में से एक महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी हैं। वे अक्सर आईपीएल मैच के दौरान नजर आती हैं। उनके वीडियो या फोटो अक्सर सोशल मीडिया पर काफी वायरल होते रहते हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 4.4 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

क्रिस गेल और हार्दिक पंड्या से लेकर लिएंडर पेस तक, लिव-इन रिलेशनशिप के दौरान पिता बने ये खिलाड़ी; देखिए पूरी लिस्ट

हसीन जहां

मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां भारतीय क्रिकेटर के साथ कुछ साल पहले हुए विवादों के बाद से लगातार चर्चा में रहती हैं। हालांकि अभी दोनों का तलाक नहीं हुआ है। क्रिकेटर की पत्नी अक्सर अपनी हसीन तस्वीरों और लुक्स के लिए सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स सिर्फ 1.52 लाख हैं लेकिन वे यहां अक्सर एक्टिव नजर आती हैं।

रीतिका सजदेह

रोहित शर्मा की पत्नी रीतिका सजदेह अक्सर अपनी क्यूटनेस को लेकर चर्चा में रहती हैं। कई बार भारत के मैच के दौरान उन्हें स्टेडियम में चियर करते देखा जाता है। उनके इंस्टाग्राम पर 2.1 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

सागरिका घटगे

भारत के दिग्गज गेंदबाज रहे जहीर खान की पत्नी सागरिका घाटगे भी पॉपुलरिटी में किसी से कम नहीं हैं। उन्हें चक दे गर्ल के नाम से भी जाना जाता है। दरअसल शाहरुख खान की फिल्म चक दे इंडिया से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनके इंस्टाग्राम पर करीब 1.5 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।