खेल जगत के कई ऐसे बड़े नाम हैं जो पिता तो बने लेकिन बिना शादी के ही। यानी शादी के पहले लिव-इन रिलेशनशिप के दौरान ही ये खिलाड़ी पिता बन गए। इस लिस्ट में कई बड़े खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं। इसमें क्रिस गेल से लेकर टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी लिएंडर पेस तक का नाम शामिल है।

इस सूची में क्रिकेटर, फुटबॉलर और टेनिस जगत के कई दिग्गज शामिल हैं। क्रिकेटर्स की बात करें तो सर विवियन रिचर्ड्स, क्रिस गेल, डेविड वार्नर जैसे बड़े नाम हैं। वहीं स्पेन के फुटबॉलर गेरार्ड पिक भी इस सूची का हिस्सा हैं। इसके अलावा भारत के टेनिस स्टार लिएंडर पेस का नाम भी इस सूची में शामिल है।

क्रिस गेल

क्रिस गेल और उनकी पार्नटर नताशा बैरिज लंबे समय तक एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहे। 2016 में दोनों एक बच्ची के माता-पिता बने लेकिन इस समय तक दोनों ने एक दूसरे से शादी नहीं की थी। लेकिन बेटी बल्श के जन्म के बाद दोनों ने शादी भी कर ली थी।

हार्दिक पंड्या

भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या इस सूची में अकेले भारतीय क्रिकेटर हैं। 1 जनवरी 2020 को उन्होंने सर्बियाई मूल की बॉलीवुड एक्ट्रेस नताशा स्टैनकोविक से दुबई में सगाई की थी। 30 जुलाई 2020 को हार्दिक पांड्या ने खुलासा किया कि उनकी गर्लफ्रेंड प्रेग्नेंट है और वह पिता बनने वाले हैं। हालांकि जल्द ही दोनों ने शादी कर ली और शादी के बाद हुए बच्चे का नाम दोनों ने अगस्त्या रखा।

डेविड वार्नर

ऑस्ट्रेलिया के स्टार क्रिकेटर डेविड वार्नर भी पहले लिव-इन रिलेशन में थे। वार्नर और उनकी पार्टनर मॉडल कैंडिस एन फॉल्जन के साथ रही। उन्होंने एक दुसरे को लगभग 6 साल के करीब डेट किया उसके बाद साल 2014 में उनकी पहली संतान ने जन्म लिया। इसके बाद दोनों ने 2015 में शादी कर ली थी। वर्तमान में वार्नर और कैंडिस की तीन बेटियां इवी, इंडी और इसला है।

जब रेखा और इमरान खान की शादी को लेकर उड़ी थी खबरें, जीनत अमान और शबाना आजमी के साथ भी जुड़ा था वर्ल्ड चैंपियन कप्तान का नाम

जो रूट

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट भी इस लिस्ट में शामिल हैं। रूट भी बिना शादी किए हुए पिता बनने वाले क्रिकेटर रहे हैं। 2014 से अपनी गर्लफ्रेंड कैरी कॉरटेल को जो रूट डेट कर रहे थे। मार्च 2016 में दोनों ने सगाई की थी लेकिन बिना शादी के ही जो रूट पिता बन गए थे। 7 जनवरी 2017 को जो रूट के बेटे अलफ्रेड का जन्म हुआ। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली थी।

सर विवियन रिचर्सड्स

1980 के भारत दौरे पर आए वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी सर विवियन रिचर्ड्स की मुलाकात भारत की मशहूर अदाकारा नीना गुप्ता से हुई। दोनों का अफेयर काफी टाइम तक चला और दोनों लिव इन में भी रहे। 1989 में नीना ने एक बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम मसाबा है। दोनों की शादी नहीं हुई लेकिन विवियन रिचर्ड्स की शादी मरियम से हो चुकी थी और उनके दो बच्चे भी हैं।

टीम इंडिया की जर्सी में युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा ने लगाई डांस फ्लोर पर आग, भारतीय गेंदबाज ने किया ये कमेंट; देखें Video

लिएंडर पेस

लिएंडर पेस और संजय दत्त की पूर्व पत्नी रिया पिल्लई का रिश्ता हमेशा से बहुत ही चर्चित रहा है। काफी लंबे वक्त तक दोनों लिव-इन में रहे उस दौरान दोनों की एक बेटी भी हुई । बाद में दोनों की शादी की भी बात आई थी और उसी तरह से उनकी अलग होने की भी बात भी चर्चा में थी। वहीं रिया की तरफ से पेस के ऊपर केस करने की भी खबरें कुछ साल पहले भी चर्चा में थी।

फुटबॉलर गेरार्ड पिक

स्पेन के फुटबॉलर गेरार्ड पिक और पॉप स्टार शकीरा के लिव-इन में रहने की खबरें काफी सुर्खियों में थीं। दोनों की मुलाकात 2010 में शकीरा के पॉपुलर म्यूजिक वीडियो ‘वाका-वाका’ की शूटिंग के दौरान हुआ था। इसके बाद दोनों करीब आए और बाद में गेरार्ड पिक बिना शादी के दो बेटों के पिता बन गए।