Move to Jagran APP

20 अक्टूबर 2021 का राशिफल: कर्क रा​शि वालों के लिए मंगल का परिवर्तन सुखद होगा, चल या अचल संपत्ति में वृद्धि का योग

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 20 अक्टूबर 2021 का राशिफल। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क। क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें आज का पंचांग।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Wed, 20 Oct 2021 06:50 AM (IST)Updated: Wed, 20 Oct 2021 06:50 AM (IST)
20 अक्टूबर 2021 का राशिफल: कर्क रा​शि वालों के लिए मंगल का परिवर्तन सुखद होगा, चल या अचल संपत्ति में वृद्धि का योग
20 अक्टूबर 2021 का राशिफल: कर्क रा​शि वालों के लिए मंगल का परिवर्तन सुखद होगा, संपत्ति में वृद्धि का योग

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: बुधवार, आश्विन मास, शुक्ल पक्ष, पूर्णिमा का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 12 बजे से 01 बजकर के 30 मिनट तक।

आज का दिशाशूल: उत्तर

आज की भद्रा: प्रातः 07 बजकर के 42 मिनट पर समाप्त।

आज का पर्व एवं त्योहार: शरद पूर्णिमा, महर्षि वाल्मिकी जयंती, कोजागरी पूर्णिमा व्रत।

विशेष: पंचक (दोपहर 02 बजकर के 02 मिनट तक)

राशिफल

मेष: वाणी पर संयम रखें। क्रोध पर नियंत्रण करना हितकर होगा। मंगल का परिवर्तन स्वास्थ्य में सुधार करेगा।

वृष: मंगल के परिवर्तन से ससुराल पक्ष से तनाव मिल सकता है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यवसायिक व्यस्तता रहेगी। असुरक्षा की भावना बड़ेगी।

मिथुन: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र मे सफलता मिलेगी लेकिन संतान के कारण तनाव मिल सकता है। आर्थिक मामलो में जोखिम न उठाएं।

कर्क: मंगल का परिवर्तन आपके लिए सुखद होगा। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। दूसरे से सहयोग लेने मे सफलता मिलेगी।

सिंह: पारिवारिक प्रतिष्ठा बड़ेगी। किया गया पुरूषार्थ सार्थक होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। राजनीतिक महात्वाकांक्षा की पूर्ति हो सकती है।

कन्या: वाहन चलाते समय सावधानी रखें। किसी मूल्यवान वस्तु के चोरी या खोने की आशंका है। व्यवसायिक व्यस्तता बढ़ेगी।

तुला: किसी कार्य के सम्पन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। उदर विकार के प्रति सचेत रहें। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

वृश्चिक: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। भावुकता मे नियंत्रण रखें। कुछ पारिवारिक और कुछ व्यवसायिक परेशानी आ सकती है।

धनु: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। दूसरे से सहयोग लेने मे सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

मकर: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र मे सफलता मिलेगी। व्यवसायिक प्रयास फलीभूत होगा।

कुंभ: चली आ रही समस्या का समाधान होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। उदर विकार के प्रति सचेत रहें।

मीन: भागदौड़ रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। व्यवसायिक व्यस्तता बड़ेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.