Please enable javascript.cm uddhav thackerey gives relief in corona guidelines latest news: दिवाली से पहले महाराष्ट्र में कोरोना गाइडलाइंस में भारी राहत

त्योहारों से पहले उद्धव सरकार ने दी बड़ी राहत, महाराष्ट्र में होटल-दुकानों के खुलने का समय बढ़ा

Edited byशिवम भट्ट | आईएएनएस | 19 Oct 2021, 8:22 pm
Subscribe

महाराष्ट्र सरकार ने दिवाली से पहले रेस्तरां और दुकानों के लिए समय बढ़ाने का फैसला किया है। त्योहारी खरीदारी की भीड़ को संभालने के लिए रात 9 बजे के बजाए रात 11 बजे तक खुले रहने की अनुमति होगी। इसी तरह रात 10 बजे के बाद भी सभी होटल, रेस्टोरेंट, भोजनालय खुले रह सकते हैं।

हाइलाइट्स

  • महाराष्ट्र सरकार ने दिवाली से पहले की बड़ी राहत की घोषणा
  • अब 10 बजे के बाद भी खुल सकेंगे होटल, रेस्टोरेंट, भोजनालय
  • सभी दुकानों को रात 9 की जगह रात 11 बजे तक खुले रहने की अनुमति
  • 22 अक्टूबर से सभी सिनेमाघरों और मनोरंजन पार्क को खोल दिया जाएगा
jpg (6).
मुंबई
महाराष्ट्र सरकार ने दिवाली से पहले मंगलवार को महामारी के नियमों में और ढील देते हुए रेस्तरां और दुकानों के लिए समय बढ़ाने का फैसला किया है। तत्काल प्रभाव से लागू होने वाले नए आदेशों के अनुसार, सभी दुकानों और प्रतिष्ठानों को अगले कुछ दिनों में त्योहारी खरीदारी की भीड़ को संभालने के लिए रात 9 बजे के बजाए रात 11 बजे तक खुले रहने की अनुमति होगी।
10 बजे के बाद भी खुलेंगे होटल-रेस्तरां, 22 अक्टूबर से खोले जाएंगे सिनेमाघर
इसी तरह रात 10 बजे के बाद भी सभी होटल, रेस्टोरेंट, भोजनालय खुले रह सकते हैं। 22 अक्टूबर से सभी सिनेमाघरों और मनोरंजन पार्क को खोल दिया जाएगा। हालांकि, वेट राइड्स या वाटर पार्क को फिर से खोलने का निर्णय अभी के लिए टाल दिया गया है। राज्य सरकार दोनों डोज लेने वाले यात्रियों को मुंबई उपनगरीय लोकल ट्रेनों में यात्रा करने की अनुमति देने के प्रस्ताव पर भी विचार कर रही है।

17 अक्टूबर रहा राहत भरा दिन, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर

यहां तक कि हाई स्कूल और जूनियर कॉलेजों ने भी 4 अक्टूबर से कड़े मानदंडों के साथ काम करना शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग उभरते हुए कोविड-19 पर कड़ी नजर रख रहा है। 26 मार्च, 2020 के बाद पहली बार 17 अक्टूबर को मुंबई में शून्य मौत दर्ज होने के बाद सतर्क हो गया है।
शिवम भट्ट
शिवम भट्ट के बारे में
शिवम भट्ट
कॉमेंट लिखें

अगला लेख

Metroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर