Move to Jagran APP

राहुल गांधी को लेकर भाजपा के नेता ने दिया विवादित बयान, जानें- क्या कहा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर विवादित बयान देते हुए कर्नाटक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रमुख नलिन कुमार कतील ने मंगलवार को आरोप लगाया कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष को ड्रग्स की लत है और वे इसकी तस्करी में शामिल हैं।

By TaniskEdited By: Published: Tue, 19 Oct 2021 08:12 PM (IST)Updated: Tue, 19 Oct 2021 08:12 PM (IST)
राहुल गांधी को लेकर भाजपा के नेता ने दिया विवादित बयान, जानें- क्या कहा
राहुल गांधी को लेकर भाजपा के नेता ने दिया विवादित बयान।

हुबली,एएनआइ। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर विवादित बयान देते हुए कर्नाटक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रमुख नलिन कुमार कतील ने मंगलवार को आरोप लगाया कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष को 'ड्रग्स की लत है और वे इसकी तस्करी में शामिल हैं'। उन्होंने यह बात समाचार रिपोर्टों का हवाला देते हुए कही। राज्य विधान परिषद चुनाव से पहले पार्टी की तैयारी बैठक को संबोधित करते हुए, कतील ने कहा, 'यह राजनीति का सबसे निचला स्तर है। कांग्रेस ने इस देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की है। भारत के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से तो प्यार करते ही हैं, अमेरिका के राष्ट्रपति भी नरेंद्र मोदी जी का सम्मान करते हैं।

loksabha election banner

कांग्रेस पर आगे निशाना साधते हुए भाजपा नेता ने कहा, 'आपका जी-23 कहता है कि सोनिया गांधी राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं हैं। सोनिया गांधी बताती हैं कि वह राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। दूसरी ओर राहुल गांधी कहते हैं कि वह अध्यक्ष बनेंगे। मुझे बताएं कि राहुल गांधी हैं क्या हैं? राहुल गांधी ड्रग एडिक्ट और ड्रग पेडलर हैं। यह मैं नहीं कह रहा, यह समाचार रिपोर्टों में सामने आया है। वे कांग्रेस पार्टी को चलाने में असमर्थ हैं। जो पार्टी नहीं चला सकते, वे इस देश को कैसे चला सकते हैं ?'

प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ एक विवादित ट्वीट को लेकर कांग्रेस ने मांगी माफी

कतील की यह टिप्पणी कर्नाटक कांग्रेस के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधने के बाद आई है। बता दें कि कर्नाटक कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ एक विवादित ट्वीट को डिलीट कर माफीनामा जारी किया है। अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने सोमवार को कहा कि राज्य कांग्रेस के आधिकारिक हैंडल पर किए गए पोस्ट को लेकर खेद है और इसे वापस ले लिया गया है। उन्होंने कहा कि ट्वीट 'नागरिक और संसदीय भाषा' के खिलाफ था। कर्नाटक कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से हटाए गए ट्वीट ने पीएम मोदी को 'अंगूठाछाप' कह दिया गया था। गौरतलब है कि कर्नाटक में 30 अक्टूबर को दो विधानसभा क्षेत्रों के लिए उपचुनाव होने हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.