- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- Indori Poha Origin | Short History Of Madhya Pradesh Indore Indori Poha
इंदौरी पोहे की कहानी:महाराष्ट्र के युवक ने 1949 में आकर खोली थी पहली दुकान, अब 2600 दुकानों पर नाश्ते में रोज 170 क्विंटल पोहा खा रहे हैं इंदौरी
इंदौर3 वर्ष पहलेलेखक: हेमंत नागले
- कॉपी लिंक
पुरुषोत्तम जोशी। ये वही शख्स हैं जिनकी 1948-49 में छोटी सी शुरुआत ने इंदौरी पोहे को आज देश-दुनिया तक मशहूर कर दिया। दरअसल, पोहा पहले महाराष्ट्रियन-मारवाड़ी परिवारों के किचन तक सीमित था। यह उनका पारंपरिक व्यंजन माना जाता था। आजादी मिली ही थी और सब कुछ धीरे-धीरे ठीक होने लगा। रोजगार की तलाश में महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के निजामपुर से पुरुषोत्तम जोशी इंदौर आए। उनकी यहां बुआ रहा करती थीं।
उन्हें इंदौर ऐसा भाया कि यहीं के होकर रह गए। पहले गोदरेज