नेम, फेम और ग्लैमर से भरी फिल्म इंडस्ट्री में विवादों की भी कोई कमी नहीं हैं। बॉलीवुड में ऐसे कई चर्चित विवाद मौजूद हैं, जिन्होंने इंडस्ट्री को कई समय तक सुर्खियों में बनाए रखा। कई बार यह विवाद इतने बढ़ गए कि यह आपसी दुश्मनी और मनमुटाव बदल गई। इन्हीं में से कुछ विवाद ऐसे भी है, जिनसे घिरे कई अभिनेताओं और अभिनेत्रियों के करियर तक मुश्किल में पड़ गए। आइए जानते है बॉलीवुड के ऐसे ही कुछ कलाकारों के बारे में जिन्होंने इंडस्ट्री की बड़ी हस्ती से विवाद कर अपना करियर दांव पर लगा लिया।
विवेक ओबेरॉय
साल 2003 में ऐश्वर्या राय के साथ अपने रिश्ते को लेकर विवेक ओबेरॉय ने सलमान खान पर उन्हें परेशान करने और धमकी देने का आरोप लगाया था। इस घटना के बाद से ही विवेक कम ही फिल्मों में नजर आए। ऐसे में कहा जा सकता है कि उनका करियर बहुत जल्द समाप्त हो गया। कई साल बाद विवेक ने यह स्वीकार किया कि उन्होंने जो किया वह अपरिपक्व था और ऐसा नहीं होना चाहिए था।