• Hindi News
  • National
  • PM Narendra Modi US Visit; Modi's Air India One Plane Landing At Washington Airport

PHOTOS में मोदी के अमेरिकी दौरे की शुरुआत:हाथ में छाता लेकर एयर इंडिया वन प्लेन से बाहर निकले नरेंद्र मोदी; सफर के दौरान काम की तस्वीर भी पोस्ट की

वॉशिंगटन3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अमेरिका दौरा आज शुरू हो गया है। मोदी का एयर इंडिया वन विमान भारतीय समयानुसार गुरुवार तड़के 3:30 बजे वॉशिंगटन डीसी के एयरपोर्ट पर उतरा। हालांकि, अमेरिका में ये शाम करीब 6 बजे का वक्त था और मोदी के स्वागत के लिए भारतीय समुदाय भी वहां बड़ी तादाद में मौजूद था। मोदी नमस्ते करते हुए प्लेन से बाहर आए और वहां मौजूद भारतीयों से हाथ मिलाया।

मोदी ने इस स्वागत की तारीफ की। उन्होंने लिखा कि ये सराहनीय है कि भारतीयों ने किस तरह पूरी दुनिया में प्रसिद्धि हासिल की है। तस्वीरों में देखिए मोदी के मिशन अमेरिका की ये शुरुआत...

एयर इंडिया वन विमान से मोदी गुरुवार सुबह साढ़े तीन बजे वॉशिंगटन पहुंचे।
एयर इंडिया वन विमान से मोदी गुरुवार सुबह साढ़े तीन बजे वॉशिंगटन पहुंचे।

मोदी के अमेरिका दौरे की मुख्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

मोदी की अगवानी के लिए अमेरिकी अधिकारी एयरपोर्ट पर मौजूद थे।
मोदी की अगवानी के लिए अमेरिकी अधिकारी एयरपोर्ट पर मौजूद थे।
मोदी ने एयरपोर्ट पर मौजूद अधिकारियों से नमस्ते किया।
मोदी ने एयरपोर्ट पर मौजूद अधिकारियों से नमस्ते किया।
वॉशिंगटन एयरपोर्ट के बाहर मोदी को देखने के लिए काफी भीड़ थी। यहां एक व्यक्ति ने उनकी ओर हाथ बढ़ाया तो मोदी ने भी उनका हाथ थाम लिया।
वॉशिंगटन एयरपोर्ट के बाहर मोदी को देखने के लिए काफी भीड़ थी। यहां एक व्यक्ति ने उनकी ओर हाथ बढ़ाया तो मोदी ने भी उनका हाथ थाम लिया।
वॉशिंगटन एयरपोर्ट के बाहर मोदी के स्वागत के लिए भारतीय समुदाय के लोग भी काफी संख्या में मौजूद थे।
वॉशिंगटन एयरपोर्ट के बाहर मोदी के स्वागत के लिए भारतीय समुदाय के लोग भी काफी संख्या में मौजूद थे।
एयरपोर्ट के बार हर कोई मोदी से हाथ मिलाने की कोशिश करता दिखाई दिया और मोदी ने भी कोशिश की कि कोई निराश न हो।
एयरपोर्ट के बार हर कोई मोदी से हाथ मिलाने की कोशिश करता दिखाई दिया और मोदी ने भी कोशिश की कि कोई निराश न हो।
मोदी ने भारत से रवाना होने के बाद विमान के भीतर से भी अपनी एक फोटो ट्वीट की। इसमें वे कुछ कागजात पढ़ते हुए नजर आ रहे हैं।
मोदी ने भारत से रवाना होने के बाद विमान के भीतर से भी अपनी एक फोटो ट्वीट की। इसमें वे कुछ कागजात पढ़ते हुए नजर आ रहे हैं।
खबरें और भी हैं...

Top Cities