Move to Jagran APP

पंजाब में मचे सियासी घमासान के बीच परिवार सहित शिमला पहुंची प्रियंका वाड्रा, सोन‍िया के भी आने की संभावना

Priyanka Vadra Gandhi Visit Shimla पंजाब कांग्रेस पार्टी में मचे सियासी घमासान के बीच कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा गांधी अपने परिवार के साथ शिमला पहुंची हैं। दिल्ली से चंडीगढ़ तक वह हवाई जहाज से आईं जबकि चंडीगढ़ से शिमला सड़क से पहुंची।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Sat, 18 Sep 2021 03:17 PM (IST)Updated: Sat, 18 Sep 2021 03:19 PM (IST)
पंजाब कांग्रेस में मचे सियासी घमासान के बीच पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा परिवार के साथ शिमला पहुंची हैं।

शिमला, जागरण संवाददाता। Priyanka Vadra Gandhi Visit Shimla, पंजाब कांग्रेस पार्टी में मचे सियासी घमासान के बीच कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा गांधी अपने परिवार के साथ शिमला पहुंची हैं। दिल्ली से चंडीगढ़ तक वह हवाई जहाज से आईं, जबकि चंडीगढ़ से शिमला सड़क से पहुंची। प्रियंका के पति रॉबर्ड वाड्रा और बच्चे भी उनके साथ शिमला आए हुए हैं। अगले तीन दिनों तक उनके शिमला में ही रुकने का कार्यक्रम है। सोनिया गांधी के भी 20 सितंबर तक शिमला पहुंचने की सूचना है। हालांकि पंजाब में मचे सियासी घमासान के बाद उनका दौरा रद हो सकता है।

loksabha election banner

शनिवार सुबह 11:10 बजे उनकी गाड़ी शिमला से छराबाड़ा पहुंची। छराबड़ा में वह अपने घर पर ही रुकी हुई हैं। राजधानी शिमला में पिछले तीन दिनों से वीवीआइपी मूवमेंट बढ़ी हुई है। पंजाब में कांग्रेस पार्टी में चले सियासी घमासान का पूरा फीडबैक वह शिमला से ही ले रही हैं। प्रियंका वाड्रा का शिमला के छराबड़ा में घर है। अक्सर वह यहां पर छुट्टियां मनाने के लिए आती हैं। इससे पहले जून महीने में भी चार दिनों के लिए वह शिमला पहुंची थी। पुलिस ने छराबड़ा में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। अभी उनका हिमाचल के स्‍थानीय नेताओं से मिलने का कोई कार्यक्रम नहीं है, क्‍योंकि यह उनका निजी दौरा बताया जा रहा है।

शिमला में बढ़ी वीवीआईपी मूवमेंट

राजधानी शिमला में पिछले कुछ दिनों से वीवीआईपी मूवमेंट बढ़ गई है। राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्‍द भी चार दिवसीय दौरे पर शिमला आए हुए हैं। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के अलावा देश के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक गिरीश चंद्र मुर्मू भी शिमला आए हुए हैं। राष्‍ट्रपति कल यानी रविवार सुबह 11 बजे के करीब दिल्‍ली लौट जाएंगे।

यह भी पढ़ें: Punjab New CM: सुनील जाखड़ हो  सकते हैं पंजाब के नए मुख्‍यमंत्री, दौड़ में सबसे आगे, ट्वीट कर सीएम बदलाव का स्‍वागत किया


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.