• Hindi News
  • Sports
  • PM Narendra Modi Gifts Auction Update; Neeraj Chopra Javelin, PV Sindhu Racket, Lovlina Borgohain Boxing Gloves

मोदी के उपहारों की नीलामी:पैरालिंपियन नोएडा DM के रैकेट की बोली 10 करोड़, नीरज चोपड़ा के भाले के लिए सवा करोड़ लगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 71 बरस के हो गए। उनके जन्मदिन के मौके पर मिनिस्ट्री ऑफ कल्चर PM को मिले उपहारों का ऑनलाइन ऑक्शन (ई-ऑक्शन) कर रही है। ऑनलाइन ऑक्शन 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक चलेगा। इस ऑक्शन में करीब 1300 आइटम होंगे। इसमें टोक्यो ओलिंपिक और पैरालिंपिक विजेताओं की ओर से PM मोदी को दिए गए गिफ्ट्स भी शामिल किए गए हैं। इन गिफ्ट्स में गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा का जेवलिन और पैरालिंपिक खेलों में सिल्वर मेडल जीतने वाले नोएडा DM सुहास एलवाई यथिराज का बैडमिंटन रैकेट भी शामिल है।

सुहास के रैकेट में लोगों ने दिखाई दिलचस्पी
ई-ऑक्शन आज से शुरू हो गया है और ताजा अपडेट के मुताबिक टोक्यो पैरालिंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाले सुहास एलवाई के रैकेट की बोली 10 करोड़ तक लग चुकी है और नीरज चोपड़ा के जेवलिन की बोली भी 1 करोड़ 20 लाख तक लग चुकी है। बॉक्सर लवलीना बोरगोहेने के ग्लव्स की बोली भी 1 करोड़ 80 लाख के पार हो चुकी है।

क्या-क्या शामिल है ई-ऑक्शन में
नीरज के जेवलिन के साथ-साथ पैरालिंपिक खेलों में भारत के लिए गोल्ड जीतने वाले सुमित अंतिल के जेवलिन का बेस प्राइज भी करीब 1 करोड़ रुपए रखा गया है। इस ऑक्शन में पैरालिंपिक खेलों में गोल्ड और ब्रॉन्ज जीतने वाली शूटर अवनि लेखरा की साइन की हुई टी-शर्ट भी शामिल है। ओलिंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली हॉकी टीम की स्टिक का बेस प्राइस 80 लाख रुपए रखा गया है। ब्रॉन्ज मेडलिस्ट बॉक्सर लवलीना बोरगोहेने के बॉक्सिंग ग्लव्स का बेस प्राइस भी 80 लाख रुपए है।

टोक्यो से लौटने के बाद भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने PM मोदी को ऑटोग्राफ की गई हॉकी स्टिक भेंट की थी।
टोक्यो से लौटने के बाद भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने PM मोदी को ऑटोग्राफ की गई हॉकी स्टिक भेंट की थी।

पैरालिंपिक खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाले बैडमिंटन खिलाड़ी कृष्णा नागर के हस्ताक्षर किए हुए रैकेट का बेस प्राइस 80 लाख रुपए रखा गया है। ई-ऑक्शन में कुछ अन्य खिलाड़ियों के स्पोर्ट्स गियर और कुछ इक्विपमेंट्स भी शामिल हैं।

राम मंदिर का मॉडल भी शामिल
इन गिफ्ट्स में CM योगी आदित्यनाथ का दिया गया अयोध्या राम मंदिर का मॉडल भी शामिल है। राम मंदिर मॉडल का बेस प्राइस 10 लाख रुपए है। उत्तराखंड के टूरिज्म मिनिस्टर सतपाल महाराज का दिया गया वुडन रेप्लिका भी इसमें शामिल है। इसकी बेस प्राइस 5 लाख रुपए है।

नमामि गंगे मिशन को दान की जाएगी राशि
ई-ऑक्शन से मिलने वाली राशि नमामि गंगे मिशन के लिए दान की जाएगी। इससे पहले 2019 में भी सितंबर में नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट ने बहुत सारी चीजों का ऑनलाइन ऑक्शन किया था और उसकी राशि भी नमामि गंगे मिशन को दान की गई थी। जो भी व्यक्ति इस ई-ऑक्शन में भाग लेना चाहता है वह pmmementos.gov.in पर जाकर रजिस्टर कर सकता है।

खबरें और भी हैं...

Top Cities