Move to Jagran APP

PM Modi Birthday : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मुरादाबाद में होंगे कई आयोजन, भाजपाइयों ने बनाई योजना

PM Modi Birthday भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर भाजयुमो के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष व महानगर पदाधिकारियों की प्रथम परिचयात्मक बैठक हुई। अध्यक्षता युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष अभिषेक चौबे ने की। मुख्य अतिथि महानगर अध्यक्ष भाजपा धर्मेंद्र नाथ मिश्रा उपस्थित रहे।

By Samanvay PandeyEdited By: Published: Thu, 16 Sep 2021 10:40 AM (IST)Updated: Thu, 16 Sep 2021 10:40 AM (IST)
PM Modi Birthday : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मुरादाबाद में होंगे कई आयोजन, भाजपाइयों ने बनाई योजना
मुरादाबाद में 17 सितंबर से सात अक्टूबर तक सेवा और संकल्प कैंपेन चलाया जाएगा। फाइल फोटो

मुरादाबाद, जेएनएन। PM Modi Birthday : भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर भाजयुमो के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष व महानगर पदाधिकारियों की प्रथम परिचयात्मक बैठक हुई। अध्यक्षता युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष अभिषेक चौबे ने की। मुख्य अतिथि महानगर अध्यक्ष भाजपा धर्मेंद्र नाथ मिश्रा उपस्थित रहे। युवा मोर्चा के प्रभारी विशाल त्यागी, महामंत्री कमल गुलाटी, उपस्थित रहे। अभिषेक चौबे ने बताया की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 71 वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में संगठन द्वारा 17 सितंबर से सात अक्टूबर तक सेवा और संकल्प कैंपेन चलाया जाएगा।

loksabha election banner

युवा मोर्चा पूरे महानगर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगा। 17 सितंबर को साईं हास्पिटल में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। अभिषेक राठौर, गुड्डू सैनी, हेमंत चौधरी, विजेंद्र ठाकुर, अभिषेक ठाकुर, हिमांशु कालरा, अर्चित गुप्ता मौजूद रहे।वहीं जिला प्रभारी राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर ने जिला कार्यकारिणी नव युक्त मोर्चा के जिला अध्यक्ष तथा महा मंत्रियों के साथ बैठक की इस बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस जिसको सेवा समर्पण अभियान के रूप में मनाने के लिए प्रेरित किया। बैठक में जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, हरज्ञान सिंह, चंद्रपाल सिंह सैनी, कमल प्रजापति राजन विश्नोई, ठाकुरद्वारा विधानसभा प्रभारी जोगेश अरोड़ा, कांठ विधानसभा प्रभारी ओमप्रकाश गोला, संजय ढाका, जिला उपाध्यक्ष गजेंद्र चौधरी, सतपाल सिंह, राजपाल आर्य सहित अ्रन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

मुरादाबाद नगर विधानसभा सीट पर आप के प्रत्याशी होंगे डा. एपी सिंह : विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रत्याशियों के नाम की घोषणा में सबसे आगे निकलते हुए आम आदमी पार्टी ने अपनी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। मुरादाबाद नगर विधानसभा सीट पर डा. एपी सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है। डॉ. एपी सिंह हिंदी कालेज में एसोसिएट प्रोफेसर होने के साथ ही आम आदमी पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हैं। उन्होंने बताया कि रामपुर से सदर सीट से फैसल लाला स्वार से ईश्वर प्रसाद सम्भल से मु. कासिफ खान को प्रत्याशी घोषित किया गया है। अगली सूची भी जल्द जारी की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.