• Hindi News
  • International
  • Indiscriminate Firing At Metro Station Near Defense Headquarters Pentagon, 1 Shot; Imposed Lockdown

अमेरिकी डिफेंस हेडक्वार्टर के पास फायरिंग:पेंटागन के करीब रेड जोन में अंधाधुंध गोलियां चलीं; पुलिस अफसर की मौत, संदिग्ध हमलावर भी ढेर

वॉशिंगटन3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के हेडक्वार्टर पेंटागन के पास मेट्रो स्टेशन पर मंगलवार सुबह फायरिंग हुई। इसमें पेंटागन के एक अफसर की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके को अपने कब्जे में लेकर ऑपरेशन चलाया और संदिग्ध हमलावर को भी मार गिराया। हालांकि ये फायरिंग किसने और क्यों की, इसकी जानकारी नहीं दी गई है।

इससे पहले पेंटागन ने सोशल मीडिया पर बताया कि पुलिस की कार्रवाई के कारण हाई सिक्योरिटी जोन को सील करने के बाद 1 घंटे के लिए लॉकडाउन लगा दिया गया। इस दौरान पेंटागन मुख्यालय और आसपास के लोगों को घर के बाहर निकलने से रोक दिया गया। रक्षा विभाग के प्रवक्ता के अनुसार, मेट्रो बस प्लेटफॉर्म के पास हुई गोलीबारी की घटना के बाद ये फैसला लिया गया।

पेंटागन ने सोशल मीडिया पर बताया कि पुलिस की कार्रवाई के कारण पेंटागन एरिया को सील करने के बाद 1 घंटे के लिए लॉकडाउन लगा दिया गया।
पेंटागन ने सोशल मीडिया पर बताया कि पुलिस की कार्रवाई के कारण पेंटागन एरिया को सील करने के बाद 1 घंटे के लिए लॉकडाउन लगा दिया गया।

CNN की रिपोर्ट के मुताबिक मेट्रो बस प्लेटफॉर्म पर यह घटना हुई है। यह पेंटागन आने का बड़ा एंट्रेंस पॉइंट है, जहां से हजारों लोग आते-जाते हैं। मीडिया रिपोर्ट में कई लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

पेंटागन से कुछ दूरी पर ही व्हाइट हाउस भी है।
पेंटागन से कुछ दूरी पर ही व्हाइट हाउस भी है।

इससे पहले, घटना के तुरंत बाद पेंटागन फोर्स प्रोटेक्शन एजेंसी (PFPA) को अलर्ट भेजा गया। रक्षा विभाग के अधिकारियों से अंदर ही रहने को कहा गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अभी तक बंदूकधारी के गिरफ्तार होने की कोई सूचना नहीं है। पुलिस पूरे एरिया में सर्च ऑपरेशन चला रही है। एसोसिएटेड प्रेस (AP) के एक पत्रकार ने कई बार गोलियों की आवाज सुनी। उन्होंने पुलिस को 'शूटर' बोलते हुए सुना है।

कॉरिडोर 2 और मेट्रो का एंट्री पॉइंट को पुलिस ने बंद कर दिया है। कॉरिडोर 3 पैदल चलने वालों के लिए खोल दिया गया है।
कॉरिडोर 2 और मेट्रो का एंट्री पॉइंट को पुलिस ने बंद कर दिया है। कॉरिडोर 3 पैदल चलने वालों के लिए खोल दिया गया है।

कुछ देर बाद ही पेंटागन फोर्स प्रोटेक्शन एजेंसी ने अपडेट देते हुए कहा, 'पेंटागन से लॉकडाउन हटा लिया गया है और फिर से खोल दिया गया है। कॉरिडोर 2 और मेट्रो का एंट्री पॉइंट बंद रहेगा। कॉरिडोर 3 पैदल चलने वालों के लिए खुला है।'

पेंटागन में अमेरिका की रक्षा से जुड़ी गतिविधियां होती हैं। सेना के बड़े अधिकारी भी यहीं बैठते हैं। यहां से कुछ दूरी पर ही व्हाइट हाउस भी है।

घटना के तुरंत बाद पेंटागन फोर्स प्रोटेक्शन एजेंसी (PFPA) को अलर्ट भेजा गया।
घटना के तुरंत बाद पेंटागन फोर्स प्रोटेक्शन एजेंसी (PFPA) को अलर्ट भेजा गया।

पिछले साथ हुई थी चाकूबाजी
पेंटागन मेट्रो स्टेशन के पास मार्च 2020 में भी बंद किया गया था। तब सुबह करीब 9 बजे एक शख्स की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। फिर बाद में उसी दिन करीब 2:30 बजे इसे खोला गया।

खबरें और भी हैं...

Top Cities