सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Indian Hockey Team Record and Performance in Olympics Latest News Update

इस ओलंपिक में भारतीय हॉकी: अब तक 11 खिलाड़ियों ने 20 गोल किए, रियो ओलंपिक के मुकाबले दोगुने

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 04 Aug 2021 10:38 AM IST
सार

टोक्यो ओलंपिक में भारत ने अब तक सात मैच खेले हैं, जिसमें उसे पांच में जीत और दो में हार का सामना करना पड़ा है। इस दौरान भारत ने कुल 20 गोल दागे हैं। खास बात यह है कि इस बार भारत के कुल 11 खिलाड़ियों ने ओलंपिक में गोल किए हैं।

Indian Hockey Team Record and Performance in Olympics Latest News Update
इस ओलंपिक में भारतीय हॉकी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार
Follow Us

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम अब 5 अगस्त को सुबह 7 बजे कांस्य पदक के लिए मुकाबला खेलेगी। 1972 के बाद से पहली बार ओलंपिक सेमीफाइनल में उतरी टीम इंडिया भले ही स्वर्ण पदक से चूक गई हो, लेकिन उसने हॉकी में अपनी बादशाहत वापस पाने के इरादे साफ कर दिए हैं। ऑस्ट्रेलिया से 1-7 से हारने के बाद जिस तरह टीम ने हौसला दिखाया, उसे हर भारतीय आज सलाम कर रहा है। 2016 के रियो ओलंपिक से तुलना करें, तो भारत ने अपने खेल में काफी सुधार किया है। रियो में भारत के छह खिलाड़ियों ने क्वार्टर फाइनल तक के सफर में सिर्फ 10 गोल किए थे। वहीं, टोक्यो में अब तक भारत के 11 खिलाड़ियों ने स्कोर किया है। टीम इंडिया अब तक टूर्नामेंट में 20 गोल कर चुकी है।


 

टोक्यो में दिखी टीम परफॉर्मेंस

टोक्यो में भारतीय टीम ने एकजुट होकर खेल दिखाया। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि टूर्नामेंट में टीम के 11 खिलाड़ियों ने गोल दागे हैं। इनमें रुपिंदर पाल सिंह, हरमनप्रीत सिंह, दिलप्रीत सिंह, सिमरनजीत सिंह, वरुण कुमार, विवेक प्रसाद, गुजरांत, शमशेर, नीलकंटा, हार्दिक और मनदीप सिंह के नाम शामिल हैं।

रियो में लय नहीं तलाश सकी थी टीम
इससे पहले रियो ओलंपिक में टीम इंडिया अपनी लय नहीं पा सकी थी और अंतिम-8 से ही बाहर हो गई थी। इसका सबसे बड़ा कारण था- टीम के सिर्फ आधे खिलाड़ियों का जीत में योगदान देना। इस टूर्नामेंट में भारत के सिर्फ छह खिलाड़ी ही गोल कर पाए थे। इनमें रघुनाथ, रुपिंदर सिंह, चिंगलेंसना सिंह, कोथाजीत खडंगबम, अक्षदीप सिंह और रमनदीप सिंह के नाम शामिल थे।

रियो के मुकाबले टोक्यो में दोगुने गोल किए
टीम इंडिया ने रियो के मुकाबले टोक्यो में दोगुने गोल दागे। रियो में भारतीय टीम कुल छह मैचों में 10 गोल ही कर पाई थी। इस दौरान भारत सिर्फ दो मैच ही जीत पाया था और एक मुकाबला ड्रॉ रहा था। वहीं, टोक्यो में भारत ने अब तक सात मैच खेले हैं, जिसमें उसे पांच में जीत और दो में हार का सामना करना पड़ा है। इस दौरान भारत ने कुल 20 गोल दागे हैं।

डिफेंस में भी सुधार हो रहा

टीम इंडिया के डिफेंस में सुधार की गुंजाइश है। हालांकि, इसमें लगातार सुधार देखा जा रहा है। रियो में भारत के खिलाफ कुल 12 गोल किए गए थे। यह आंकड़ा भारत की ओर से किए गए गोल से ज्यादा था। वहीं, इस बार टोक्यो में भारत ने खुद किए गोल से कुछ कम यानी 19 गोल खाए हैं।

टोक्यो में पदक की उम्मीद कायम
टोक्यो में भारत की मेडल जीतने की उम्मीद अभी कायम है। कांस्य पदक के लिए 5 अगस्त को मुकाबला खेला जाएगा। इससे पहले दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी की टीम के बीच भिड़ंत होगी। उसमें से जो टीम हारेगी, उसके साथ कांस्य पदक के लिए भारत का मुकाबला होगा। भारतीय हॉकी टीम साल 1980 के बाद से ओलंपिक में पदक नहीं जीती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

  • Downloads

Follow Us

फॉन्ट साइज चुनने की सुविधा केवल
एप पर उपलब्ध है

एप में पढ़ें

क्षमा करें यह सर्विस उपलब्ध नहीं है कृपया किसी और माध्यम से लॉगिन करने की कोशिश करें

Followed