• Hindi News
  • National
  • Lockdown: Coronavirus Outbreak India Cases, Vaccination LIVE Update | Maharashtra Pune Madhya Pradesh Bhopal Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today, Mumbai Delhi Coronavirus News

कोरोना देश में:बीते दिन 41786 नए मरीज मिले, 39304 ठीक हुए और 542 की मौत; केरल में लगातार 5वें दिन 20 हजार से ज्यादा केस

नई दिल्ली3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरोना की तीसरी की आहट के बीच शनिवार को देश में कोरोना के 41,786 नए मामले दर्ज किए गए। कोरोना संक्रमण के चलते 542 मरीजों की जान गई, जबकि 39,304 लोगों ने संक्रमण को मात दी। अब एक्टिव मामलों की संख्या 4,04,804 हो गई है। इसके साथ ही देश में कोरोना के कुल 3.16 करोड़ मामले हो गए हैं। अब तक कुल 3.08 करोड़ लोग रिकवर हुए हैं, जबकि 4.24 लाख लोगों की जान जा चुकी है।

केरल में एक्टिव केस 1.64 लाख
इस वक्त कोरोना से केरल सबसे ज्यादा प्रभावित है, जहां पांच दिन से लगातार 20 हजार से ज्यादा मामले दर्ज हो रहे हैं। शनिवार को यहां 20,624 मामले दर्ज किए गए। यहां 80 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई, जबकि 16,865 लोगों ने इस बीमारी को मात दी। केरल में अब एक्टिव मामलों की संख्या 1,64,500 हो गई है। केरल में बढ़ते मामलों को देखते हुए इस बार कंप्लीट वीकेंड लॉकडाउन रखा गया है। सिर्फ जरूरी वस्तुओं की दुकानों को छूट दी गई है।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

बीते 24 घंटे में कुल नए केस: 41,786
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 39,304
बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 542
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.16 करोड़
अब तक ठीक हुए: 3.08 करोड़
अब तक कुल मौतें: 4.24 लाख
इलाज करा रहे मरीज: 4.04 लाख

8 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 8 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

23 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन
देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियों के साथ छूट भी है। इनमें छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

प्रमुख राज्यों के हाल

1. केरल
यहां शनिवार को 20,624 लोग संक्रमित पाए गए। 16,685 लोग ठीक हुए और 80 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 33.90 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 32.08 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 16,782 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.64 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

2. महाराष्ट्र
यहां शनिवार को 6,959 लोग संक्रमित पाए गए। 7,467 लोग ठीक हुए और 225 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 63.03 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 60.90 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.32 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 76,755 मरीजों का इलाज चल रहा है।

3. दिल्ली
दिल्ली में शनिवार को 58 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस दौरान 56 लोग ठीक हुए और 1 की मौत भी हुई। यहां अब तक 14.36 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.10 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 25,052 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 581 मरीजों का इलाज चल रहा है।

4. उत्तर प्रदेश
यहां शनिवार को 31 लोग संक्रमित पाए गए और 48 लोग ठीक हुए। अब तक राज्य में 17.08 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.84 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,756 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 712 मरीजों का इलाज चल रहा है।

5. गुजरात
राज्य में शनिवार को 27 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस दौरान 35 लोग ठीक भी हुए। यहां अब तक करीब 8.24 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.14 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,076 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 252 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

6. मध्यप्रदेश
यहां शनिवार को 22 नए मामले सामने आए और 21 लोग ठीक भी हुए। अब तक राज्य में 7.91 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.81 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,513 लोगों की मौत हो गई। 122 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

7. राजस्थान
यहां शनिवार को 17 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इस दौरान 22 लोग ठीक हुए जबकि 1 की मौत हुई। अब तक राज्य में 9.53 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.44 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,954 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 248 मरीजों का इलाज चल रहा है।

खबरें और भी हैं...

Top Cities