ट्रांसक्रिप्शन जाब से घर बैठे करें कमाई, कई साइट्स इस तरह की नौकरियां कर रही हैं पेश, जानें- उनके बारे में
जो लोग घर बैठे ट्रांसक्रिप्शन जाब करना चाहते हैं उनके लिए यहां पर काफी मौके हैं। हालांकि यहां पर जाब हासिल के लिए टेस्ट प्रोसेस थोड़ा मुश्किल है लेकिन जब एक बार टेस्ट पास कर लेते हैं तो यहां पर ट्रांसक्रिप्शन वर्क के लिए अच्छा पेमेंट किया जाता है।
[अमित निधि]। अच्छी टाइपिंग के साथ-साथ आडियो को टेक्स्ट में कनवर्ट करना आता है, तो ट्रांसक्रिप्शन जाब आपके लिए कमाई का एक बेहतर जरिया बन सकता है। अच्छी बात यह है कि कई साइट्स घर बैठे इस तरह की नौकरियां पेश कर रही हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसी ही वेबसाइट्स के बारे में...
ट्रांसक्रिप्शन मी: जो लोग तेजी से टाइपिंग करना जानते हैं, उनके लिए आज ट्रांसक्रिप्शन फील्ड में भी अच्छे मौके हैं। आजकल जनरल ट्रांसक्रिप्शन जाब के लिए भी अच्छे पैसे मिल जाते हैं। हालांकि मेडिकल और लीगल ट्रांसक्रिप्शनिस्ट ज्यादा डिमांड में होते हैं और उन्हें पैसे भी काफी अच्छे मिलते हैं। मेडिकल और लीगल ट्रांसक्रिप्शन जॉब के लिए इस फील्ड से जुड़ी जानकारी भी होनी जरूरी है। इस तरह के जाब्स के लिए ट्रांसक्राइबमी एक अच्छा प्लेटफॉर्म है, लेकिन यहां पर आपको टेस्ट पास करना होगा। इस प्लेटफार्म से 20 लाख से अधिक स्किल्ड प्रोफेशनल्स जुड़े हुए हैं।
स्पीचपैड: इस साइट पर ट्रांसक्रिप्शन नौकरी के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। यहां से जाब हासिल करने के लिए आपको पहले अपना एकाउंट क्रिएट करना होगा। जब आप साइन-इन कर लेंगे, तो फिर टाप नेविगेशन बार में अपलोड फाइल्स पर क्लिक करें। जैसे ही फाइल अपलोड होगी, वह माई आडियो ऐंड वीडियो टैब में माई फाइल में दिखाई देगी। इसके बाद उस फाइल को टेक्स्ट में कनवर्ट करना होगा। यहां पर प्रति मिनट आडियो के हिसाब से पेमेंट किया जाता है। लेकिन ट्रांसक्रिप्शन जॉब हासिल करने के लिए अंग्रेजी पर अच्छी पकड़ होनी चाहिए। साथ ही, आपकी टाइपिंग स्पीड का भी ध्यान रखना होगा। अधिक जानकारी के लिए साइट के एफएक्यू सेक्शन पर जा सकते हैं।
रेव: जो लोग घर बैठे ट्रांसक्रिप्शन जाब करना चाहते हैं, उनके लिए यहां पर काफी मौके हैं। हालांकि यहां पर जाब हासिल के लिए टेस्ट प्रोसेस थोड़ा मुश्किल है, लेकिन जब एक बार टेस्ट पास कर लेते हैं, तो यहां पर ट्रांसक्रिप्शन वर्क के लिए अच्छा पेमेंट किया जाता है। यहां पर ट्रांसक्रिप्शन और कैप्शन वर्क के लिए एक डालर प्रति मिनट तक पेमेंट किया जाता है, वहीं फारेन सबटाइटल्स के लिए तीन डालर प्रति मिनट तक पेमेंट होता है। इसके अलावा, यहां पर आप ट्रांसलेशन जाब भी हासिल कर सकते हैं। ट्रांसलेशन के लिए वर्ड के हिसाब से पेमेंट किया जाता है।