• Hindi News
  • National
  • Lockdown: Coronavirus Outbreak India Cases, Vaccination LIVE Update | Maharashtra Pune Madhya Pradesh Bhopal Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today, Mumbai Delhi Coronavirus News

कोरोना देश में:एक्टिव केस की संख्या 4 लाख से नीचे आई, महाराष्ट्र एक करोड़ लोगों को वैक्सीन के दोनों डोज देने वाला पहला राज्य बना

नई दिल्ली3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या सोमवार को 4 लाख के नीचे आ गई। अब देश में 3.92 लाख केस हैं। 19 और 22 जुलाई को भी एक्टिव केस 4 लाख से कम हुए थे। इसी साल 13 मई को देश में 37 लाख से ज्यादा एक्टिव केस थे। उस वक्त कोरोना की दूसरी लहर अपने पीक पर थी। अब सिर्फ केरल में 10 हजार से ज्यादा नए केस मिल रहे हैं। दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र है। हालांकि, यहां रोज मिल रहे नए मरीजों की संख्या 5 हजार से कम है।

इस बीच महाराष्ट्र एक करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने वाला पहला राज्य बन गया है। हेल्थ डिपार्टमेंट ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। यहां अब तक 3.1 करोड़ लोगों को कम से कम एक डोज लगाया जा चुका है। इस मामले में यूपी पहले नंबर पर है। यहां 3.7 करोड़ लोगों को कम से कम एक डोज लग चुका है।

UAE ने भारत से आने वाली फ्लाइट पर रोक बढ़ाई
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारत से आने वाले यात्री विमानों पर प्रतिबंध की मियाद 2 अगस्त तक बढ़ा दी है। देश की ऐतिहाद एयरवेज ने इसकी जानकारी दी है। एयरवेज कंपनी के मुताबिक, 2 अगस्त के बाद प्रतिबंध हटाया जाएगा या जारी रहेगा, इस पर UAE अथॉरिटी फैसला करेंगी।

पिछले महीने कनाडा ने भी भारत से आने वाले विमानों पर प्रतिबंध बढ़ा दिया था। कनाडा की सरकार ने डेल्टा वैरिएंट के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह फैसला लिया था।

बीते दिन 30,092 केस आए, 41,606 मरीज ठीक हुए
देश में कोरोना की रफ्तार में उतार-चढ़ाव जारी है। यहां सोमवार को कोरोना के 30,092 केस सामने आए। इस दौरान 41,606 लोग ठीक हुए और 415 लोगों की मौत हुई। इनमें कुछ राज्यों का डेटा शामिल नहीं है। इससे ये संख्या बढ़ सकती है।

तीसरी लहर की आशंका के बीच चिंता की बात यह भी है कि देश के 11 राज्यों में अब भी रोजाना 500 से ज्यादा संक्रमितों की पहचान हो रही है। इनमें महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, मणिपुर, मेघालय और मिजोरम शामिल हैं।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 30,092
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 41,606
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 415
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.14 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 3.06 करोड़
  • अब तक कुल मौतें: 4.21 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 3.92 लाख

8 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 8 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

23 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन
देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियों के साथ छूट भी है। इनमें छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

प्रमुख राज्यों के हाल
1. केरल

यहां रविवार को 17,466 लोग संक्रमित पाए गए। 15,247 लोग ठीक हुए और 66 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 32.71 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 31.14 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 16,036 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.40 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

2. महाराष्ट्र
यहां रविवार को 6,843 लोग संक्रमित पाए गए। 5,212 लोग ठीक हुए और 123 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 62.64 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 60.35 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.31 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 94,985 मरीजों का इलाज चल रहा है।

3. दिल्ली
दिल्ली में रविवार को 66 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए और 72 लोग ठीक भी हुए। इस दौरान 2 लोगों की मौत भी हुई। यहां अब तक 14.35 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.10 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 25,043 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 579 मरीजों का इलाज चल रहा है।

4. उत्तर प्रदेश
यहां रविवार को 43 लोग संक्रमित पाए गए। 66 लोग ठीक हुए और एक की मौत हुई। अब तक राज्य में 17.08 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.84 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,750 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 868 मरीजों का इलाज चल रहा है।

5. गुजरात
राज्य में रविवार को 30 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस दौरान 42 लोग ठीक भी हुए। यहां अब तक करीब 8.24 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.14 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,076 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 330 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

6. राजस्थान
यहां रविवार को 20 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इस दौरान 35 लोग ठीक भी हुए। अब तक राज्य में 9.53 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.44 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,952 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 313 मरीजों का इलाज चल रहा है।

7. मध्यप्रदेश
यहां रविवार को 12 नए मामले सामने आए और 13 लोग ठीक भी हुए। अब तक राज्य में 7.91 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.81 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,512 लोगों की मौत हो गई। 148 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

खबरें और भी हैं...

Top Cities