भारत में जल्द लॉन्च होगा Samsung Galaxy F22, ये हो सकती हैं खूबियां

Samsung India की वेबसाइट पर Samsung Galaxy F22 का सपोर्ट पेज हो चुका है लाइव।

भारत में जल्द लॉन्च होगा Samsung Galaxy F22, ये हो सकती हैं खूबियां

Samsung Galaxy A22 और Galaxy A22 5G को महीने की शुरुआत में यूरोपीय बाजार में लॉन्च किया गया था।

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A22 4G में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।
  • Samsung Galaxy A22 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।
  • दोनों ही मॉडल्स में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन
Samsung अपने एक नए स्मार्टफोन Samsung Galaxy F22 पर काम कर रही है, ऐसी खबर आ रही है। कई सारी रिपोर्ट्स में जिक्र किया गया है कि सैमसंग का यह नया समार्टफोन इसके Galaxy A22 का रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है। Galaxy A22 को कंपनी ने जून महीने की शुरूआत में लॉन्च किया था। Galaxy A22 को कंपनी ने 4जी और 5जी दोनों ही वर्जन में उतारा था। अब तक Galaxy F22 के बारे में यह स्पष्ट नहीं है कि कंपनी इसके 4जी और 5जी दोनों ही वेरिएंट लॉन्च करेगी या फिर कोई एक। 

MySmartPrice की ओर से आ रही ताजा जानकारी के अनुसार Galaxy F22 का सपोर्ट पेज Samsung India website पर लाइव हो गया है। सपोर्ट पेज का लाइव हो जाना इस बात को इंगित करता है कि यह स्मार्टफोन बहुत जल्द लॉन्च हो सकता है। सपोर्ट पेज पर Galaxy F22 का मॉडल नम्बर SM-E225F/DS दिया गया है। हालांकि इसकी लिस्टिगं में स्मार्टफोन की किसी स्पेसिफिकेशन के बारे में नहीं बताया गया है। इस सप्ताह की शुरूआत में Galaxy F22 को Bluetooth SIG सर्टीफिकेशन प्लैटफॉर्म पर देखा गया था। Samsung Galaxy F22 का मॉडल नम्बर यहां भी SM-E225F_DS बताया गया था। इसमें DS का अर्थ ड्यूल सिम से है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि Galaxy F22 में Bluetooth v5 का सपोर्ट देखने को मिल सकता है। हालांकि सैमसंग की ओर से अभी इस फोन के लॉन्च को लेकर कोई भी अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। 
 

Samsung Galaxy A22 specifications

Samsung Galaxy A22 और Galaxy A22 5G को महीने की शुरुआत में यूरोपीय बाजार में लॉन्च किया गया था। 
इस फोन के 4G और 5G वेरिएंट्स में कई अंतर देखने को मिलते हैं। जिसमें इसका डिस्प्ले साइज, प्रोसेसर और कैमरा सेटअप शामिल हैं। इसके 4G मॉडल में 6.4 इंच की HD+ Super AMOLED डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। जबकि इसके 5G मॉडल में 6.6 इंच की full-HD+ डिस्पले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। प्रोसेसर की बात करें तो इसके 4जी वेरिएंट में MediaTek Helio G80 चिपसेट दिया गया है। वहीं इसके 5G मॉडल में MediaTek Dimensity 700 चिपसेट दिया गया है। 

इसके 4G मॉडल में 6 जीबी तक की रैम और 128 जीबी स्टोरेज दी गई है जबकि इसके 5G मॉडल में 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दी गई है। Samsung Galaxy A22 4G में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 48 मेगापिक्सल का मेन सेंसर दिया गया है। वहीं Samsung Galaxy A22 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें भी मेन सेंसर 48 मेगापिक्सल का दिया गया है। दोनों ही मॉडल में 5,000mAh की बैटरी है जिसमें 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
 
 

विज्ञापन

Advertisement

#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्लैगशिप कैमरा फीचर्स के साथ आएगा OnePlus का अपकमिंग फ्लिप फोन! Samsung, Motorola को देगा टक्कर?
  2. Itel Super Guru 4G फीचर फोन YouTube और UPI सपोर्ट के साथ भारत में हुआ लॉन्च, कीमत 1,799 रुपये
  3. AI Girlfriend: कौन होती है ये वर्चुअल गर्लफ्रेंड? कितनी बड़ी है AI-Dating की दुनिया? जानें सब कुछ...
  4. Nothing Ear, Nothing Ear A TWS ईयरफोन हुए 45dB ANC के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. 6000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy M35 जल्‍द होगा भारत में लॉन्‍च, सपोर्ट पेज लाइव!
  6. Redmi 13 5G की जानकारी सामने आई, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. Google Lay Off 2024: गूगल फिर निकालेगी कर्मचारी, इन विभागों पर होगा असर
  8. HMD ने लॉन्‍च किया ‘बोरिंग’ फोन, सिर्फ कॉल और टेक्‍स्‍ट कर पाएंगे, इंटरनेट का नहीं है सपोर्ट
  9. Article 370 OTT Release date : ‘धारा 370’ पर बनी यामी गौतम की फ‍िल्‍म कल हो रही इस ओटीटी पर रिलीज, जानें डिटेल
  10. Xiaomi 15 सीरीज पर काम शुरू! इस महीने होगी इंटरनल टेस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »