• Hindi News
  • National
  • Lockdown: Coronavirus Outbreak India Cases, Vaccination LIVE Update | Maharashtra Pune Madhya Pradesh Bhopal Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today, Mumbai Delhi Coronavirus News

कोरोना देश में:बीते दिन 59,958 केस आए, 2,732 मौतें और 1.17 लाख ठीक भी हुए; नए संक्रमितों का आंकड़ा पिछले 76 दिनों में सबसे कम

नई दिल्ली3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

देश में सोमवार को कोरोना के 59,958 संक्रमितों की पहचान हुई। यह आंकड़ा पिछले 76 दिनों में सबसे कम है। इससे पहले 30 अप्रैल को 53,237 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। हालांकि, कोरोना से होने वाली मौतों ने अब भी चिंता बढ़ा रखी है। देश में पिछले 24 घंटे में 2,732 संक्रमितों ने जान गंवाई। हालांकि, थोड़ी राहत देने वाली बात यह है कि इस दौरान 1 लाख 17 हजार 232 लाख मरीज ठीक हो गए9ऋ। इस तरह एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 60,056 की कमी हुई।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 59,958
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 1.17 लाख
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 2,732
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.95 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 2.82 करोड़
  • अब तक कुल मौतें: 3.77 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 9.08 लाख

12 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 12 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें हिमाचल प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

20 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन
देश के 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यानी यहां पाबंदियां तो हैं, लेकिन छूट भी है। इनमें बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

अपडेट्स

  • पश्चिम बंगाल सरकार ने कोरोना से जुड़ी पाबंदियों को 1 जुलाई तक बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 1 जुलाई तक रात 9 बजे से सुबह 5 बजे के बीच लोगों की आवाजाही पर रोक रहेगी। हालांकि, जरूरी सेवाओं को छूट दी गई है।
  • कोरोना के घटते केसों के बीच देश अब अनलॉक की तरफ बढ़ रहा है। केंद्र सरकार की देखरेख वाले सभी स्मारक और म्यूजियम 16 जून से खोल दिए जाएंगे। आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की तरफ से यह जानकारी दी गई है।
  • दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में रूसी वैक्सीन स्पुतनिक V लगाने की शुरुआत की जाएगी। यहां अब तक सिर्फ कोवीशील्ड और कोवैक्सिन लगाई जा रही थी।

प्रमुख राज्यों के हाल
1. महाराष्ट्र

यहां सोमवार को 8,129 लोग संक्रमित पाए गए। 14,732 लोग ठीक हुए और 1,592 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 59.17 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 56.54 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.12 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.47 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

2. छत्तीसगढ़
राज्य में सोमवार को 600 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 1,600 लोग ठीक हुए और 17 की मौत हो गई। अब तक 9.87 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.61 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,334 लोगों की मौत हो चुकी है। 12,660 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

3. गुजरात
राज्य में सोमवार को 405 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 1,106 लोग ठीक हुए और 6 की मौत हो गई। यहां अब तक करीब 8.20 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.01 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,003 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 9,542 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

4. उत्तर प्रदेश
यहां सोमवार को 313 लोग संक्रमित पाए गए। 1,116 लोग ठीक हुए और 72 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 17.02 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.72 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 21,858 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 8,111 मरीजों का इलाज चल रहा है।

5. राजस्थान
यहां सोमवार को 277 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 1,231 लोग ठीक हुए और 20 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 9.49 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.34 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,842 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 6,467 मरीजों का इलाज चल रहा है।

6. मध्यप्रदेश
यहां सोमवार को 242 नए मामले सामने आए। 516 लोग ठीक हुए और 36 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 7.88 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.75 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,588 लोगों की मौत हो गई। 3,941 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

7. दिल्ली
दिल्ली में सोमवार को 131 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 355 लोग ठीक हुए और 16 की मौत हो गई। अब तक 14.31 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.03 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 24,839 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 3,226 मरीजों का इलाज चल रहा है।

खबरें और भी हैं...

Top Cities