Please enable javascript.hapur road accident news and latest update: हापुड़ रोड एक्सिडेंट लेटेस्‍ट न्‍यूज अपडेट

Hapur News: हादसे का शिकार महिला के ऊपर से रात भर गुजरती रही गाड़‍ियां, सुबह सिर्फ कपड़ों के टुकड़े मिले

Edited byआलोक भदौरिया | नवभारत टाइम्स | 15 Jun 2021, 8:58 am
Subscribe

कुचेसर रोड पर चौपले के पास महिला को किसी वाहन ने टक्कर मार दी थी। चोट गहरी होने की वजह से वह हाइवे पर ही गिर गई। इसी दौरान दूसरे वाहन ने उसे कुचल दिया।

हाइलाइट्स

  • हापुड़ में सड़क हादसे में रविवार रात एक महिला की मौत हो गई
  • किसी गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी थी, हादसे के बाद शव हाइवे पर पड़ा रहा
  • शव के ऊपर से रात भर गाड़‍ियां गुजरती रहीं लेकिन कोई रुका नहीं
UP में रेहड़ी-पटरी दुकानदारों का वैक्सिनेशन, CM योगी के साथ सेल्फी की होड़
हापुड़
हापुड़ में सड़क हादसे में रविवार रात एक महिला की मौत हो गई। किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी थी। लेकिन, यह खबर मानवता के कत्ल की है क्‍योंकि हादसे के बाद उसका शव हाइवे पर पड़ा रहा। हर मिनट एक वाहन गुजरता रहा। किसी ने भी रुकने की जहमत नहीं उठाई।
सोमवार सुबह जब तक पुलिस को सूचना मिली, शव से मांस गायब हो चुका था। वाहनों के पहियों ने कई किमी तक मांस के टुकड़े फैला दिए थे। शव की जगह कपड़ों में लिपटा हुआ महिला का बस कंकाल मिला। पुलिस अब कपड़ों की मदद से उसकी पहचान की कोशिश कर रही है।

रात भर शव के ऊपर से गुजरती रहींं गाड़‍ियां
बाबूगढ़ के नैशनल हाइवे 9 पर हादसा हुआ था। कुचेसर रोड पर चौपले के पास महिला को किसी वाहन ने टक्कर मार दी थी। चोट गहरी होने की वजह से वह हाइवे पर ही गिर गई। इसी दौरान दूसरे वाहन ने उसे कुचल दिया। रविवार रात करीब 11-12 बजे के आसपास हादसे की आशंका जताई जा रही है। महिला की मौत हुई तो दूसरे वाहन उसके शव के ऊपर से गुजरने लगे। रातभर यह सिलसिला चलता रहा।

पुलिस को सुबह मिली जानकारी
सोमवार सुबह किसी ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। जब तक पुलिस पहुंची महिला के शव से मांस गायब हो चुका था। हड्डियां कपड़ों में लिपटी थीं। वाहनों के टायरों में लिपटे मांस के टुकड़े कई किमी दूर तक फैले थे। पुलिस ने आसपास से मांस के टुकड़े और कंकाल जांच के लिए भेजा है। कपड़ों के आधार पर महिला के शिनाख्त की कोशिश हो रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी तलाशी जा रही है।

'डरें नहीं, ऐसी घटना पुलिस को बताएं'
सीओ ट्रैफिक वैभव पांडेय ने कहा कि घटना बाबूगढ़ के एनएच-9 पुल पर हुई। रात में नैशनल हाइवे पर ज्यादा ट्रैफिक गुजरता है। संभवतः महिला किसी वाहन से गिर गई होगी। उसका डीएनए टेस्‍ट कराया जा रहा है। राहगीरों को ऐसी घटनाओं में अहम जिम्मेदारी निभानी चाहिए। फौरन सूचना देते तो शायद महिला को बचाया जा सकता था। ऐसे मामलों में निडर होकर पुलिस को सूचना दे सकते हैं। पुलिस से उन्हें कभी कोई परेशानी नहीं होगी।

'पूछताछ, गवाही का रहता है डर'हापुड़ बार असोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष उदय सिन्हा ने कहा कि रात में वाहनों की गति को नियंत्रित करने की जरूरत है। ऐसे मामलों में पुलिस के चक्कर में लोग नहीं पड़ना चाहते। पुलिस पूछताछ और गवाही से बचने के लिए लोग मदद भी नहीं करते। ऐसी किसी घटना की सूचना देकर घायल की जान बचा सकते हैं। सूचना देने वाले पर कानूनन कोई कार्रवाई नहीं होती है।
आलोक भदौरिया
आलोक भदौरिया के बारे में
आलोक भदौरिया
आलोक भदौरिया असिस्टेंट न्यूज़ एडिटर हैं। 2008 से टाइम्‍स ग्रुप के सदस्य रहे हैं। पहले नवभारत टाइम्‍स प्रिंट दिल्‍ली में अब एनबीटी ऑन लाइन के साथ लखनऊ में।... Read More
कॉमेंट लिखें

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर