• Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • If High profile Life Was Not Found In The First Marriage, Then Married A Head Constable, Took A Loan As A Legal Advisor In A Steel Company, Police Confiscated AC, Laptop And LED

‘मिसेज इंडिया राजस्थान’ से कैसे बनी लुटेरी क्वीन- पार्ट-3:पहली शादी में हाई-प्रोफाइल लाइफ नहीं मिली तो हेड कॉन्स्टेबल से कर ली दूसरी शादी; महंगे शौक पूरे करने के लिए ठगी करने लगी

जयपुर3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

‘मिसेज इंडिया राजस्थान-19’ प्रियंका चौधरी के कारनामों के रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। सरिया व्यापारी से नाम जुड़ने पर हनीट्रैप का केस अब हाईप्रोफाइल बन गया है। प्रियंका चौधरी के मन में एक नया सपना था। कुछ अलग करने के जुनून को लेकर पीपलू टोंक से वह जयपुर पहुंची थी। जांच में पता लगा है कि प्रियंका की हेड कॉन्स्टेबल से दूसरी शादी है। उसकी पहले भी एक बार शादी हो चुकी है। अनबन होने पर पहले पति को छोड़ कर उसने दूसरी शादी की थी। इसके बाद वह जयपुर आकर रहने लग गई थी।

फिलहाल प्रियंका को जेल भेज जा चुका है। उधर, उसके फ्लैट से पुलिस ने तीन एसी, लैपटॉप और एलईडी टीवी को जब्त किया है। लैपटॉप में व्यापारी और प्रियंका चौधरी के बीच बातचीत के ऑडियो शामिल हैं। प्रारंभिक जानकारी में ये बात भी सामने आई कि प्रियंका ने पहली शादी हाई प्रोफाइल लाइफ जीने के लिए की थी, वह पहली शादी में रोक-टोक और खुलापन नहीं मिलने से दुखी थी।

कई फैशन शो में प्रियंका ने किया पार्टिसिपेट

2016 में जयपुर आने के बाद प्रियंका ने सरिया व्यापारी घासीलाल के पास नया आशियाना तो ढूंढ लिया था, लेकिन वह नया मुकाम हासिल करना चाहती थी। प्रियंका ने कई फैशन शो में पार्टिसिपेट किया था। इसके बाद भी उसे बड़ी मंजिल नहीं मिल रही थी। चर्चा तो यह भी है कि व्यापारी घासीलाल ने ही प्रियंका को मिसेज इंडिया राजस्थान बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। 2019 में प्रियंका को बड़ी उपलब्धि मिली थी। इसके पीछे भी व्यापारी का ही बड़ा हाथ था और पूरी सेटिंग की थी।

मिसेज इंडिया राजस्थान बनने के बाद प्रियंका।
मिसेज इंडिया राजस्थान बनने के बाद प्रियंका।

कंपनी में लीगल एडवाइजर बताकर लिया लोन

प्रियंका महंगी चीजों का शौक रखती थी और हाईप्रोफाइल लाइफ जीती थी। प्रियंका के पास 32 लाख रुपए की बड़ी कार है। उसका पति भी अक्सर इसी कार को लेकर जाता था। कार के कारण वह बड़े अधिकारियों की नजर में आ गया था। जांच में पता लगा कि प्रियंका ने लीगल एडवाइजर बनकर लोन लिया था। फ्लैट पर भी दीवान हाउसिंग फाइनेंस से लोन लिया गया था। लोन में सैलेरी भी दो लाख रुपए बताई गई थी। हेड कॉन्स्टेबल के नाम से लोन चल रहा है, लेकिन प्रियंका लोन फाइल में को-एप्लीकेंट है।

बातचीत का रिकॉर्ड, एसी, लैपटॉप, एलईडी की जब्त

जांच अधिकारी एएसआई जयसिंह ने बताया कि व्याापारी घासीलाल और प्रियंका के बीच बातचीत का रिकॉर्ड लिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने प्रियंका के फ्लैट से तीन एसी, लैपटॉप व एक एलईड़ी को जब्त किया है। उन्होंने यह भी बताया कि व्यापारी घासीलाल की फर्म से एसी, लैपटॉप, एलईडी लगवाई गई थी। पुलिस के मुताबिक अन्य चीजों का भी रिकाॅर्ड चेक किया जा रहा है। बैंक खातों का भी रिकाॅर्ड चेक कर रहे हैं कि कितना लेन-देन हुआ है। बैंक से डिटेल ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि लेनदेन के कई दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं।

चर्चा है कि व्यापारी ने प्रियंका को मिसेज राजस्थान बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।
चर्चा है कि व्यापारी ने प्रियंका को मिसेज राजस्थान बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।

बड़ा सवाल : आखिर व्यापारी क्यों डर रहा था

व्यापारी घासीलाल का परिचय 2016 में प्रियंका से हुआ था। इसके बाद दोनों के बीच में नजदीकियां बढ़ने लग गईं। व्यापारी ने प्रियंका पर पहले तो काफी खर्चा किया। प्रियंका के सारे शौक पूरे कराए। यहां तक कि उसे मिसेज इंडिया राजस्थान बनाने में भी अहम भूमिका निभाई थी। सबसे बड़ा सवाल यही सामने आ रहा है कि आखिर प्रियंका पर वे इतने रुपए क्यों खर्च कर रहे थे? क्या प्रियंका के पास व्यापारी का कोई खास राज था जिससे व्यापारी ड़र रहा था।

‘मिसेज इंडिया राजस्थान-19’ ऐसे बनी लुटेरी क्वीन:बिजनेसमैन से जीजा-साली के रिश्ते बनाए, डेढ़ करोड़ ऐंठे, मारपीट का केस दर्ज करवाकर बोली-पिक्चर अभी बाकी है

लुटेरी प्रियंका की बढ़ती गई डिमांड

प्रियंका की डिमांड लगातार बढ़ती चली गई थी। सबसे पहले प्रियंका ने 65 लाख का फ्लैट ले लिया था। फ्लैट पर एसी, पर्दे, सोफा से लेकर फ्लैट की एडवांस बुकिंग पर 49 लाख रुपए खर्च किए। इसके बाद 8.45 लाख रुपए की कार खरीद ली। 12 लाख रुपए फ्लैट के लोन के जमा करवाए। कार व फ्लैट की किश्तें भी व्यापारी से जमा करवाते थे। 5 लाख रुपए बच्चों की स्कूल फीस जमा करवाई। 11.30 लाख रुपए की पोस्ट ऑफिस में एफडी कराई। प्रियंका ने व्यापारी से खुद के लिए गहने की डिमांड की। 30 लाख रुपए के गहने बनवाए गए। 57 हजार रुपए सुकन्या योजना में भी जमा करवाए। 10 दिसम्बर 2018 को 5 लाख और 18 दिसम्बर को 2.50 लाख रुपए जमा भी करवाए।
‘मिसेज इंडिया राजस्थान 2019’ से लेकर हनीट्रैप का सफर:दो बेटियों की मां प्रियंका के हैं लग्जरी शौक; हाईप्रोफाइल लाइफ की जरूरतें पूरी करने के लिए व्यापारी को फंसाया, करोड़ों ऐंठे

पूर्व मिसेज इंडिया राजस्थान ने व्यापारी को हनीट्रैप में फंसाया:रेप में फंसाने की धमकी देकर जयपुर के व्यापारी से करोड़ों ठगे; मकान किराए पर लेकर पारिवारिक संबंध बनाए, गिरफ्तार

खबरें और भी हैं...

Top Cities