• Hindi News
  • National
  • Narendra Modi Corona Vaccination | Dainik Bhaskar News Headlines; Centre To Provide Free COVID Vaccin, Fire In Pune Factory And Facebook Followed New Guideline

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:अब सभी को फ्री में केंद्र का टीका लगेगा, पुणे की फैक्ट्री में आग से 17 की मौत और फेसबुक ने भी फॉलो की सरकार की गाइडलाइन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नमस्कार!
भगोड़े कारोबारी मेहुल चौकसी ने किस पर लगाया खुद को अगवा करने का आरोप ? किस विवाद में फंस गए क्रिकेटर हरभजन सिंह और देश के सभी टाइगर रिजर्व क्यों बंद किए गए ? आज सुबह हम ऐसी ही खास खबरें आपके लिए लेकर आए हैं। तो चलिए शुरू करते हैं मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ…

सबसे पहले देखते हैं बाजार क्या कह रहा है..

  • BSE का मार्केट कैप पहली बार 229.01 लाख करोड़ रुपए हुआ, एक्सचेंज पर करीब 66% कंपनियों के शेयरों में बढ़त रही।
  • 3,474 कंपनियों के शेयरों में ट्रेडिंग हुई। इनमें 2,298 कंपनियों के शेयर बढ़े और 1,024 कंपनियों के शेयर गिरे।

आज इन इवेंट्स पर रहेगी नजर..

  • बॉम्बे हाईकोर्ट महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री अनिल देशमुख के भ्रष्टाचार मामले में जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई करेगी।
  • महाराष्ट्र के CM उद्धव ठाकरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात करेंगे।
  • PNB घोटाले के आरोपी भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चौकसी की जमानत को लेकर डोमिनिका की कोर्ट में आज फिर सुनवाई होगी।
  • ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स अपनी रिपोर्ट पेश करेगा। इसके आधार पर कोरोना के मद्देनजर वित्त मंत्रालय की ओर से राहत दी जाएगी।

देश-विदेश
PM मोदी के ऐलान- सभी को मुफ्त वैक्सीन, 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त अनाज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को 32 मिनट देश को संबोधित किया। इसमें उन्होंने दो बड़े ऐलान किए। पहला कि सभी राज्यों को अब केंद्र की ओर से मुफ्त वैक्सीन दी जाएगी। राज्यों को अब इसके लिए कुछ खर्च नहीं करना पड़ेगा। 18 साल से बड़े सभी लोगों को 21 जून से फ्री वैक्सीन लगवाई जाएगी। दूसरा कि देश के 80 करोड़ गरीब लोगों को दिवाली तक मुफ्त राशन दिया जाएगा, यानी नवंबर तक। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत यह राशन दिया जाएगा। 15 महीने के कोरोना काल में यह प्रधानमंत्री का 9वां संदेश था।

पुणे की केमिकल फैक्ट्री में आग
पुणे के मुलशी MIDC इलाके की एक केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से 13 महिलाओं समेत 17 लोगों की मौत हो गई है। घटना शाम करीब 5 बजे की है। हादसे के दौरान फैक्ट्री में 37 मजदूर काम कर रहे थे। इनमें से 20 को सुरक्षित निकाल लिया गया। अभी भी 1 कर्मचारी लापता है। बताया जा रहा है कि SVS नामक इस केमिकल फैक्ट्री में क्लोरीन डाईऑक्साइड बनाया जाता है। फैक्ट्री से पुणे नगर निगम को क्लोरीन की सप्लाई की जाती थी। हादसे के बाद कंपनी का मालिक भी फरार है। अब तक कुल 17 लोगो के शव बाहर निकाले जा चुके है।

फेसबुक ने स्पूर्ति प्रिया को शिकायत अधिकारी बनाया
केंद्र सरकार ने मार्च में सोशल मीडिया के लिए गाइडलाइंस जारी की थीं। इसमें सबसे अहम नियम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म द्वारा भारत में शिकायत अधिकारी की नियुक्ति करना था। फेसबुक ने अब इस गाइडलाइंस को फॉलो करते हुए देश में अपने शिकायत अधिकारी की नियुक्ति का ऐलान किया है। FB ने अपनी वेबसाइट पर ग्रेवांस अधिकारी स्पूर्ति प्रिया का नाम पब्लिश किया है। FB ने कहा है कि स्पूर्ति से यूजर्स ई-मेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा फेसबुक इंडिया में पोस्ट के जरिए भी यूजर्स अपनी शिकायतें भेज सकते हैं।

कोरोना के कारण सभी टाइगर रिजर्व में टूरिज्म एक्टिविटी बंद
नेशनल टाइगर कंजरवेशन अथॉरिटी (NTCA) ने देश के सभी टाइगर रिजर्व बंद करने का फैसला किया है। अथॉरिटी ने सभी टाइगर रिजर्व को एक खत लिखा है और उसमें अगले आदेश तक रिजर्व को बंद रखने और सभी टूरिज्म एक्टिविटी रोकने की बात कही है। अथॉरिटी चेन्नई वेंडालूर चिड़ियाघर में शेरनी की कोरोना संक्रमण से संभावित मौत का जिक्र करते हुए लिखा है कि हमें इंसानों से जानवरों में संक्रमण फैलने से रोकने के लिए ये कदम उठाना होगा। NTCA ने खत में लिखा कि चिड़ियाघरों के जानवरों में इंसानों से कोविड संक्रमण फैलने का खतरा है।

मेहुल चौकसी ने खुद को अगवा करने की शिकायत दी
डोमिनिका की जेल में बंद भगोड़े कारोबारी मेहुल चौकसी ने सोमवार को हैरान करने वाले खुलासे किए। चौकसी ने एंटीगुआ पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसका अपहरण किया गया था। इसमें उसने अपनी महिला मित्र बारबरा जेबरिका के अलावा दो भारतीयों नरेंद्र सिंह और गुरमीत सिंह का नाम लिया है। मेहुल 13,500 करोड़ रुपए के PNB घोटाले का आरोपी है। डोमिनिका पुलिस ने भी ईस्टर्न कैरेबियन सुप्रीम कोर्ट में दावा किया है कि उन्हें मेहुल चौकसी खाड़ी के किनारे टौकरी बे घाट के पास 24 मई की रात संदिग्ध हालत में मिला था।

पाकिस्तान में 2 पैसेंजर ट्रेनें टकराईं; 50 की मौत
पाकिस्तान में सोमवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा हुआ। सिंध के डहारकी इलाके में दो ट्रेनें आपस में टकरा गईं। हादसे में 50 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो गई है। 50 से ज्यादा लोग घायल हैं, इनमें से 20 की हालत गंभीर है। भिड़ंत मिल्लत एक्सप्रेस और सर सैय्यद एक्सप्रेस के बीच हुई। कई लोग बोगियों में फंस गए थे। मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है। हादसा घोटकी के पास रेती और डहारकी रेलवे स्टेशन के बीच तड़के 3:45 बजे हुआ। जानकारी के मुताबिक, मिल्लत एक्सप्रेस कराची से सरगोधा और सर सैयद एक्सप्रेस रावलपिंडी से कराची जा रही थी।

हरभजन ने खालिस्तानी आतंकी भिंडरावाले को शहीद बताया
भारतीय टीम के स्टार ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में मारे गए खालिस्तानी आतंकी जरनैल सिंह भिंडरावाले को शहीद कहा है। हरभजन ने ऑपरेशन ब्लू स्टार की 37वीं बरसी पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की। इसमें लिखा, 'सम्मान के साथ जीना और धर्म के लिए मरना। 1 जून से 6 जून 1984 को सचखंड श्री हरिमंदर साहिब पर शहीद होने वाले सिंह-सिंहनियों की शहादत को प्रणाम।' हरभजन ने अपनी इंस्टा स्टोरी में भिंडरावाले का नाम नहीं लिया, लेकिन उन्होंने जो फोटो शेयर की, उसमें भिंडरावाले भी था।

कमला हैरिस के प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग
ग्वाटेमाला के दौरे पर जा रहीं अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के विमान को तकनीकी खराबी के बाद वापस अमेरिका में ही लैंड करना पड़ा। उप राष्ट्रपति बनने के बाद ये उनकी पहली विदेश यात्रा थी। विमान के लैंड होने के बाद हैरिस ने कहा कि वे ठीक हैं। हैरिस के साथ यात्रा में जा रहे उनके प्रवक्ता साइमन सैंडर्स ने कहा कि ये एक तकनीकी समस्या थी और इसे सुरक्षा में चूक नहीं माना जा सकता है। कमला हैरिस ने रविवार को वॉशिंगटन के ज्वाइंट बेस एंड्रयू से उड़ान भरी थी। प्लेन के उड़ने के 25 मिनट बाद ही उसमें तकनीकी समस्या आ गई।

20 जुलाई को स्पेस के सफर पर जाएंगे अमेजन के फाउंडर
दुनिया की दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस ने अपनी पहली स्पेस यात्रा की जानकारी दी है। बेजोस ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि वह अपनी स्पेस कंपनी ब्लू ऑरिजिन की पहली पैसेंजर फ्लाइट के जरिए स्पेस की यात्रा करेंगे। ब्लू ऑरिजिन की पहली स्पेस फ्लाइट की 20 जुलाई को उड़ान भरने की संभावना है। जेफ बेजोस ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि वह अपने भाई मार्क के साथ स्पेस की यात्रा करेंगे। ब्लू ऑरिजिन कुछ हाई-प्रोफाइल स्पेस-टूरिज्म कंपनियों में से एक है। इसके प्रमोटरों में कई अमीर लोग शामिल हैं।

कम्बोडिया में हजारों जानें बचाने वाला चूहा रिटायर
कम्बोडिया का स्निफर रेट मागाबा अब रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी जीएगा। यह चूहा अब तक 71 लैंडमाइन्स और 38 विस्फोटकों का पता लगा चुका है। उसकी उम्र सात साल है। पांच साल में उसने 2 लाख 25 हजार स्क्वॉयर मीटर में काम करके हजारों लोगों की जान बचाई। ये 42 फुटबॉल मैदानों के बराबर है। अब इसको रिटायर करने का फैसला किया गया है। मागाबा को 2016 में जब कम्बोडिया लाया गया तो वह महज 2 साल का था। यहां आने से पहले उसका इस्तेमाल तंजानिया की कैमिकल फैक्ट्री में भी किया गया था। पिछले साल रोडेन्ट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

सुर्खियों में और क्या है...

  • जूनियर डॉक्टर्स (जूडा) में फूट पड़ने के बाद मध्यप्रदेश में जूडा पदाधिकारियों ने हड़ताल वापस ले ली है। सबसे पहले ग्वालियर और रीवा में जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल वापस ली।
  • राजस्थान में अनलॉक-2 की शुरुआत होगी। गृह विभाग ने इसकी गाइडलाइंस जारी कर दी हैं। प्रदेश में अब सप्ताह में 5 दिन शाम 4 बजे तक बाजार खोले जा सकेंगे।
खबरें और भी हैं...

Top Cities