सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lockdown period extended in Delhi-UP, Haryana, effective from today in Tamil Nadu, Rajasthan, Mizoram

Lockdown: देश के इन राज्यों में आज से लॉकडाउन, जानिए क्या-क्या रहेगा बंद, किसे मिली छूट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Mon, 10 May 2021 06:46 AM IST
सार

कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए देश के कई राज्यों में लॉकडाउन की अवधि बढ़ा दी गई है। वहीं, कई राज्यों में आज से लॉकडाउन और कोरोना कर्फ्यू शुरू किया गया है।

विज्ञापन
Lockdown period extended in Delhi-UP, Haryana, effective from today in Tamil Nadu, Rajasthan, Mizoram
Lockdown and corona curfew - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में रविवार को लॉकडाउन और कोरोना कर्फ्यू की अवधि 17 मई तक बढ़ा दी गई। वहीं, देश के बड़े हिस्से में सख्त पाबंदियां लागू हैं। तमिलनाडु, राजस्थान और पुडुचेरी में सोमवार से दो हफ्ते का लॉकडाउन शुरू होगा जबकि कर्नाटक में लॉकडाउन जैसी पाबंदी 24 मई तक प्रभावी रहेगी। केरल में भी शनिवार से नौ दिन के लिए पूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है।



पूर्वोत्तर में मिजोरम सरकार ने सोमवार से सात दिन के लिए पूर्ण लॉकडाउन लागू किया है जबकि सिक्किम में लॉकडाउन जैसी पाबंदी 16 मई तक प्रभावी रहेगी। उत्तराखंड सरकार ने 11 मई से 18 मई तक कड़ा कोविड कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है।


विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में मेट्रो सेवा बंद
लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हालांकि पिछले कुछ दिनों में कोविड-19 के मामलों और संक्रमण की दर में कमी आई है, लेकिन महामारी की मौजूदा लहर में किसी भी प्रकार की ढिलाई अब तक हासिल की गई कामयाबी को खत्म कर देगी। इस दौरान मेट्रो ट्रेन सेवाएं निलंबित रहेंगी एवं सार्वजनिक स्थानों पर विवाह समारोहों के आयोजन पर रोक रहेगी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में पहले सोमवार सुबह सात बजे कर्फ्यू खत्म होना था। उत्तर प्रदेश के सूचना विभाग के अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने कहा कि राज्य में लागू कोरोना कर्फ्यू के सकारात्मक नतीजे आए हैं और इससे संक्रमण की कड़ी को तोड़ने में मदद मिली है। कोविड-19 के मामलों में कमी आई है। इसे देखते हुए अब 17 मई की सुबह सात बजे तक कर्फ्यू बढ़ाने का फैसला किया गया है। 

10 राज्यों में 71 फीसदी मामले
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा की और कहा कि राज्य में संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि महाराष्ट्र, कर्नाटक और दिल्ली उन 10 राज्यों में शामिल हैं जहां पर रविवार को सामने आए 4,03,738 मामलों में से 71.75 प्रतिशत मरीज हैं।
विज्ञापन

इन 10 राज्यों की सूची में शामिल अन्य राज्य केरल, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, राजस्थान और हरियाणा हैं। मंत्रालय ने बताया कि महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 56,578 नए मरीजों की पुष्टि हुई है जिसके बाद कर्नाटक में 47,563 और केरल में 41,971 मामले मिले हैं।

भारत में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 37,36,648 हो गई है जो कुल संक्रमितों का 16.76 प्रतिशत है। मंत्रालय ने बताया कि महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, बिहार, मध्य प्रदेश में देश के 82.94 प्रतिशत उपचाराधीन संक्रमित हैं।

इसके अलावा, पिछले 24 घंटे में 4,092 मौतें हुई हैं। इनमें से 74.93 प्रतिशत मरीजों की मृत्यु 10 राज्यों में हुई हैं। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 864 लोगों की जान गई है। इसके बाद कर्नाटक में 482 लोगों की मौत हुई है। 

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लागू पाबंदियां

  • दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी में 19 अप्रैल से लॉकडाउन है और अब इसे 17 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। मेट्रो सेवा भी बंद रहेगी। इस दौरान आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सब कुछ बंद रहेगा।
  • उत्तर प्रदेश : कोरोना कर्फ्यू की अवधि 17 मई तक के लिए बढ़ाई गई है। इस दौरान आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सब कुछ बंद रहेगा।
  • हरियाणा : तीन मई से लागू सात दिवसीय लॉकडाउन को 17 मई तक बढ़ा दिया गया है।
  • बिहार : चार मई से 15 मई तक के लिए लॉकडाउन लागू।
  • ओडिशा : पांच मई से 19 मई तक के लिए 14 दिनों का लॉकडाउन लगाया गया।
  • राजस्थान : राज्य सरकार ने 10 से 24 मई तक लॉकडाउन लगाया। हालांकि, संक्रमण रोकने के लिए पिछले महीने से ही पाबंदियां लागू हैं। इस दौरान आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सब कुछ बंद रहेगा। किराना, दूध, सब्जी, फल और अन्य आवश्यक सामान की दुकानें कुछ समय के लिए खोलने की छूट दी गई है।
  • झारखंड : लॉकडाउन जैसी पाबंदियों को 13 मई तक बढ़ाया। राज्य में सबसे पहले ‘स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह’ के तहत 22 अप्रैल को पांबदियां लागू की गई थी।
  • छत्तीसगढ़ : सप्ताहांत लॉकडाउन की घोषणा की गई जबकि पहले जिलाधिकारियों को 15 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने की अनुमति दी गई थी।
  • पंजाब : 15 मई तक सप्ताहांत लॉकडाउन और रात्रि कर्फ्यू के अलावा विस्तृत पांबदी लगाई गई है।
  • चंडीगढ़ : प्रशासन ने सप्ताहांत लॉकडाउन लागू किया है।
  • मध्यप्रदेश : राज्य में 15 मई तक ‘जनता कर्फ्यू’ लागू है, केवल आवश्यक सेवाओं को ही छूट।
  • गुजरात : रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक कर्फ्यू लागू और 36 अन्य शहरों में 12 मई तक दिन में भी पाबंदी लागू।
  • महाराष्ट्र : पांच अप्रैल से ही लॉकडाउन जैसे पाबंदी लागू है, इसके साथ ही लोगों की आवाजाही पर पाबंदी और निषेधाज्ञा भी लागू। इन पाबंदियों को बढ़ाकर 15 मई तक किया गया। लातूर, सोलापुर जिले में स्थानीय लॉकडाउन लागू। अमरावती, अकोला और यवतमाल में सख्त पाबंदी।
  • कर्नाटक: मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने शुक्रवार को राज्य में 14 दिन के लिए पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में 10 मई से लेकर 24 मई तक पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान जरूरी सेवाओं को छोड़कर किसी को भी बाहर निकलने की इजाजत नहीं होगी।
  • पश्चिम बंगाल : पिछले हफ्ते से ही सख्त पाबंदी लागू, सभी तरह के जमावड़े पर रोक।
  • असम : रात्रि कर्फ्यू अब रात आठ बजे की बजाय शाम छह बजे से लागू, बुधवार से सार्वजनिक स्थलों पर लोगों के जाने पर रहेगी रोक। रात्रि कर्फ्यू 27 अप्रैल से सात मई तक था।
  • नगालैंड : 30 अप्रैल से 14 मई तक सख्त नियमों के साथ आंशिक लॉकडाउन।
  • मिजोरम : सरकार ने 10 मई तड़के चार बजे से 17 मई तड़के चार बजे तक पूर्ण लॉकडाउन लगाया।
  • अरुणाचल प्रदेश : शनिवार से शाम साढ़े छह बजे से सुबह पांच बजे तक रात्रि कर्फ्यू लागू रहेगा।
  • मणिपुर : सात जिलों में आठ मई से 17 मई के बीच रात्रि कर्फ्यू।
  • सिक्किम : 16 मई तक लॉकडाउन जैसी पाबंदी रहेगी।
  • जम्मू-कश्मीर : 10 मई तक लॉकडाउन जैसी पाबंदी रहेगी।
  • उत्तराखंड : सरकार ने 11 मई से 18 मई तक कड़ा कोविड कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है।
  • हिमाचल प्रदेश : सात मई से 16 मई तक कोरोना कर्फ्यू लागू।
  • केरल : आठ मई से 16 मई तक लॉकडाउन लागू। राशन दुकान, सब्जी दुकान, समेत जरूरी वस्तुओं की दुकानें शाम 7:30 बजे तक खुली रहेंगी।इसके अलावा ही राज्य में बैंक, बीमा कंपनियां, प्लेन, बस या ट्रेन की आवाजाही भी जारी रहेगी।
  • तमिलनाडु : 10 मई से 24 मई तक लॉकडाउन में रहेंगे लोग।  इस दौरान आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी दुकानें और निजी  व सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। इसके अलावा सरकारी शराब की दुकानें, बार, स्पा, जिम, ब्यूटी पार्लर, सैलून, सिनेमा हाल, क्लब, पार्क, बीच भी बंद रहेंगे। 
  • पुडुचेरी : 10 मई से 24 मई तक लॉकडाउन का फैसला। हालांकि, आवश्यक सेवाओं को नियमों और शर्तों के साथ खुले रहने की अनुमति रहेगी। सब्जी की दुकानें, भोजन, किराने का सामान, मांस, मछली, पशु के चारे वाली दुकानों को दोपहर 12 बजे तक बिना एयर कंडीशनिंग सुविधा के काम करने की अनुमति दी जाएगी।
  • गोवा में भी राज्यव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की गई है। हालांकि, सरकार ने इसे कर्फ्यू का नाम दिया है। आदेश के अनुसार, राज्य में आज यानी रविवार (9 मई) से अगले 15 दिनों तक यानी 23 मई तक सख्त कर्फ्यू लागू रहेगा। इस दौरान सिर्फ चिकित्सा आपूर्ति सहित आवश्यक सेवाओं की अनुमति रहेगी। किराने की दुकानें सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक खुल सकेंगी। इसके अलावा रेस्टोरेंट के टेकअवे ऑर्डर के लिए सुबह सात बजे से शाम के सात बजे तक अनुमति दी गई है।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

  • Downloads

Follow Us

फॉन्ट साइज चुनने की सुविधा केवल
एप पर उपलब्ध है

अमर उजाला एप इंस्टॉल कर
रजिस्टर करें और 100 Loyalty कॉइन्स पाएं

केवल नए रजिस्ट्रेशन पर
और जानें
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर

X
Jobs

सभी नौकरियों के बारे में जानने के लिए अभी डाउनलोड करें अमर उजाला ऐप

Download App Now
एप में पढ़ें

क्षमा करें यह सर्विस उपलब्ध नहीं है कृपया किसी और माध्यम से लॉगिन करने की कोशिश करें

Followed