IPL 2021, SRH vs KKR: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें सीजन के तीसरे मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 10 रन से हरा दिया।चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मैच में हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। कोलकाता ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 187 रन बनाए। हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 5 विकेट पर 177 रन ही बना की।

हैदराबाद पर कोलकाता की ये लगातार तीसरी जीत है। उसने पिछले सीजन में दोनों मैच जीते थे। केकेआर के लिए नीतीश राणा ने सबसे ज्यादा 80 रन बनाए। राहुल त्रिपाठी ने 53 और दिनेश कार्तिक ने 9 गेंद पर नाबाद 22 रनों का योगदान दिया। शुभमन गिल ने 15 रन बनाए। आंद्रे रसेल 5, शाकिब अल हसन 3 और इयॉन मॉर्गन 2 रन ही बना सके। हैदराबाद के लिए राशिद खान ने 4 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट लिए। मोहम्मद नबी को भी 2 सफलता मिली। नटराजन और भुवनेश्वर कुमार ने एक-एक विकेट अपने नाम किए।

क्रिस गेल ने रैप में किया कमाल, ‘जमैका टू इंडिया’ सांग में किया धमाका; video

हैदराबाद के लिए जॉनी बेयरस्टो और मनीष पांडे ने अर्धशतकीय पारी खेली, लेकिन वे टीम को मैच नहीं जीता सके। मनीष 44 गेंद पर 61 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी पारी में दो चौके और तीन छक्के लगाए। बेयरस्टो ने 40 गेंद पर 55 रन बनाए। उन्होंने 5 चौके और तीन छक्के जड़े।

इन दोनों के अलावा अब्दुल समद ने 8 गेंद पर 19 रन, मोहम्मद नबी ने 11 गेंद पर 14 और विजय शंकर ने 7 गेंद पर 11 रन बनाए। ऋद्धिमान साहा 7 और डेवि़ड वॉर्नर 3 रन बनाकर आउट हुए। कोलकाता के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने दो विकेट लिए। पैट कमिंस, आंद्रे रसेल और शाकिब अल हसन को एक-एक सफलता मिली।

महेंद्र सिंह धोनी पर जमकर बरसे थे राहुल द्रविड़, माही को लगने लगा था डर; वीरेंद्र सहवाग ने सुनाया मजेदार किस्सा

[ie_ipl_scorecard match_id=50811]

Live Blog

22:50 (IST)11 Apr 2021
हैदराबाद को तीन ओवर में चाहिए 42 रन

हैदराबाद की टीम ने 17 ओवर में 4 विकेट पर 144 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए 18 गेंद पर 42 रन चाहिए। मनीष पांडे और विजय शंकर क्रीज पर हैं। शंकर ने आते ही छक्का लगाया। मनीष ने 51 रन बना लिए हैं।

22:28 (IST)11 Apr 2021
हैदराबाद को लगा बड़ा झटका

हैदराबाद को बड़ा झटका 13वें ओवर की आखिरी गेंद पर लगा। पैट कमिंस ने जॉनी बेयरस्टो को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। बेयरस्टो ने 40 गेंद पर 55 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और तीन छक्के लगाए। मनीष पांडे 28 गेंद पर 35 रन बनाकर नाबाद हैं।

22:08 (IST)11 Apr 2021
मनीष और बेयरस्टो ने हैदराबाद को संभाला

हैदराबाद की टीम ने 9 ओवर में 2 विकेट पर 69 रन बना लिए हैं। मनीष पांडे और जॉनी बेयरस्टो क्रीज पर हैं। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 41 गेंदों पर 59 रनों की साझेदारी की। मनीष 20 गेंद पर 23 और बेयरस्टो 25 गेंद पर 36 रन बनाकर नाबाद हैं। हैदराबाद को जीत के लिए 66 गेंद पर 119 रन चाहिए।

21:51 (IST)11 Apr 2021
हैदराबाद की खराब शुरुआत

प्रसिद्ध कृष्णा ने पारी के दूसरे ओवर में ही डेविड वॉर्नर को विकेटकीपर दिनेश कार्तिक के हाथों कैच कराया। वे 3 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, शाकिब अल हसन ने अपनी पहली ही बॉल पर ऋद्धिमान साहा को पवेलियन भेजा। साहा 7 रन बनाकर आउट हुए। टीम ने 6 ओवर में 2 विकेट पर 35 रन बना लिए हैं। जॉनी बेयरस्टो 13 गेंद पर 13 और मनीष पांडे 13 गेंद पर 12 रन बनाकर नाबाद हैं।

21:15 (IST)11 Apr 2021
हैदराबाद को मिला विशाल लक्ष्य

केकेआर ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 187 रन बनाए। उसके लिए नीतीश राणा ने सबसे ज्यादा 80 रन बनाए। राहुल त्रिपाठी ने 53 औ दिनेश कार्तिक ने 9 गेंद पर नाबाद 22 रनों का योगदान दिया। शुभमन गिल ने 15 रन बनाए। आंद्रे रसेल 5, शाकिब अल हसन 3 और इयॉन मॉर्गन 2 रन ही बना सके। हैदराबाद के लिए राशिद खान ने 4 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट लिए।

20:52 (IST)11 Apr 2021
राहुल त्रिपाठी के बाद आंद्रे रसेल आउट

कोलकाता को लगातार दो ओवर में दो झटके लगे। 16वें ओवर की दूसरी गेंद पर नटराजन ने राहुल त्रिपाठी को आउट किया। इसके बाद 17वें ओवर में राशिद ने आंद्रे रसेल को पवेलियन भेज दिया। त्रिपाठी ने 29 गेंद पर 53 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 2 छक्के लगाए। रसेल 5 गेंद पर एक चौके की मदद से 5 रन ही बना सके। कोलकाता ने 17 ओवर में 3 विकेट पर 159 रन बना लिए हैं। नीतीश राणा 80 रन पर नाबाद हैं।

20:37 (IST)11 Apr 2021
कोलकाता की पारी के आखिरी 6 ओवर बाकी

कोलकाता की टीम ने 14 ओवर में 1 विकेट पर 126 रन बना लिए हैं। नीतीश राणा और राहुल त्रिपाठी क्रीज पर टिके हुए हैं। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 42 गेंद पर 73 रनों की साझेदारी की है। नीतीश 47 गेंद पर 72 और राहुल 24 गेंद पर 39 रन बनाकर नाबाद हैं। नीतीश ने अपनी पारी में 8 चौके और 4 छक्के लगाए हैं। वहीं, राहुल ने तीन चौके और एक छक्का लगाया।

20:25 (IST)11 Apr 2021
नीतीश राणा का अर्धशतक

नीतीश राणा ने छक्के से अपना अर्धशतक पूरा किया। यह आईपीएल में उनका 12वां अर्धशतक हैं। कोलकाता ने 11 ओवर में एक विकेट पर 92 रन बना लिए हैं। नीतीश राणा 40 गेंद पर 57 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने 8 चौके और 2 छक्के लगाए हैं। राहुल त्रिपाठी 13 गेंद पर 20 रन बनाकर नाबाद हैं।

20:13 (IST)11 Apr 2021
राहुल त्रिपाठी और नीतीश राणा से बड़ी पारी की उम्मीद

शुभमन गिल के आउट होने के बाद राहुल त्रिपाठी क्रीज पर उतरे हैं। उन्होंने आते ही मोहम्मद नबी की गेंद पर छक्का जड़ दिया। कोलकाता ने 9 ओवर में एक विकेट पर 69 रन बना लिए हैं। नीतीश राणा 34 गेंद पर 42 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने अब तक 8 चौके लगाए हैं। राहुल 7 गेंद पर 12 रन बनाकर नाबाद हैं।

20:05 (IST)11 Apr 2021
कोलकाता को लगा पहला झटका

कोलकाता को पहला झटका सातवें ओवर की आखिरी गेंद पर लगा। स्टार स्पिनर राशिद खान ने अपने पहले ही ओवर में हैदराबाद को सफलता दिलाई। उन्होंने शुभमन गिल को क्लीन बोल्ड कर दिया। शुभमन ने नीतीश राणा के साथ पहले विकेट के लिए 53 रनों की साझेदारी की। उन्होंने 13 गेंद पर 15 रन बनाए।

19:56 (IST)11 Apr 2021
कोलकाता ने 5 ओवर में बनाए 45 रन

टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी के लिए उतरी कोलकाता ने विस्फोटक शुरुआत की। उसने 5 ओवर में बिना किसी नुकसान के 45 रन बना लिए हैं। नीतीश राणा 21 गेंद पर 31 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने अब तक सात चौके लगाए हैं। शुभमन गिल ने 9 गेंद पर 14 रन बनाए। उनके बल्ले से एक चौका और एक छक्का निकला है।

19:20 (IST)11 Apr 2021
ये है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:

सनराइजर्स हैदराबाद: डेविड वॉर्नर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), मनीष पांडे, विजय शंकर, अब्दुल समद, मोहम्मद नबी, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, संदीप शर्मा।

कोलकाता नाइटराइडर्स: शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, नीतीश राणा, इयॉन मॉर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, शाकिब अल हसन, पैट कमिंस, हरभजन सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, वरुण चक्रवर्ती।

18:56 (IST)11 Apr 2021
कोलकाता और हैदराबाद में होगा कड़ा मुकाबला

सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2021 का तीसरा मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों का यह पहला मुकाबला है। इसलिए दोनों जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी। टूर्नामेंट के दो विदेशी कप्तान आमने-सामने हैं।