Move to Jagran APP

Panchayat Chunav Reservation List of Ghaziabad: 161 ग्राम प्रधानों के आरक्षण की सूची जारी

गांव की चौपालों पर अब राजनीतिक का अखाड़ा शुरू होगा। जिला प्रशासन ने जिले के 161 ग्राम प्रधानों के आरक्षण की सूची जारी कर दी है। चार विकास खंडों में अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए 11 पद आरक्षित किए गए हैं।

By Vinay Kumar TiwariEdited By: Published: Wed, 03 Mar 2021 04:08 PM (IST)Updated: Thu, 04 Mar 2021 05:20 PM (IST)
Panchayat Chunav Reservation List of Ghaziabad: 161 ग्राम प्रधानों के आरक्षण की सूची जारी
चार विकास खंडों में अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए 11 पद आरक्षित किए गए हैं।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। गांव की चौपालों पर अब राजनीतिक का अखाड़ा शुरू होगा। मंगलवार को जिला प्रशासन ने जिले के 161 ग्राम प्रधानों के आरक्षण की सूची जारी कर दी है। चार विकास खंडों में अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए 11 पद आरक्षित किए गए हैं।

loksabha election banner

बीस ग्राम प्रधानों के पद अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व किए गए हैं। पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए 14 पद और पिछड़ा वर्ग के 27 पद आरक्षित किए गए हैं। जिले के 30 प्रधान पदों पर किसी भी वर्ग की महिलाएं चुनाव लड़ सकती हैं। 59 प्रधान पदों को अनारक्षित क्षेणी में रखा गया है। 

ब्लाक प्रमुखों का भी आरक्षण जारी  

चार ब्लाक प्रमुखों का भी आरक्षण चार्ट जारी कर दिया गया है। भोजपुर ब्लाक प्रमुख का पद अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित किया गया है। लोनी को पिछड़ा वर्ग की महिला के लिए आरक्षित किया गया है। मुरादनगर और रजापुर ब्लाक प्रमुख का पद अनारक्षित रखा गया है। 

प्रशासन की ओर से रजापुर विकास खंड में ग्राम प्रधानों के लिए जारी की गई आरक्षण की लिस्ट। 

 प्रशासन की ओर से लोनी विकास खंड में ग्राम पंचायत के लिए जारी की गई आरक्षणों की लिस्ट। 

मुरादनगर विकास खंड में प्रशासन की ओर से जारी की गई ग्राम प्रधानों के आरक्षण की लिस्ट।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.