Please enable javascript.kisan Andolan live update : kisan andolan ki taja khabar: farmer protest: singhu border update: ghazipur border | दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा को 26 जनवरी की हिंसा के संबंध में जनता से 1,700 मोबाइल क्लिप और CCTV फुटेज प्राप्त हुई हैं: दिल्ली पुलिस - Navbharat Times

Kisan Andolan LIVE: दिल्ली पुलिस को हिंसा से जुड़ी 1,700 मोबाइल क्लिप और CCTV फुटेज मिली

Written ByNBT NEWS DESK | नवभारतटाइम्स.कॉम |
LIVE NOW
Kisan Andolan LIVE: दिल्ली पुलिस को हिंसा से जुड़ी 1,700 मोबाइल क्लिप और CCTV फुटेज मिली

किसान आंदोलन के मद्देनजर सिंघू और गाजीपुर बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। सभी तरफ बैरीकेड लगा दिए गए हैं। फिलहाल दोनों बॉर्डर पर किसानों का प्रदर्शन जारी है। आज आंदोलकारी किसान संगठनों ने दिनभर उपवास रखने का भी फैसला किया है। किसान आंदोलन से जुड़ी हर अपडेट के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

हाइलाइट्स

  • दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा को 26 जनवरी की हिंसा के संबंध में जनता से 1,700 मोबाइल क्लिप और CCTV फुटेज प्राप्त हुई हैं: दिल्ली पुलिस
  • दिल्ली पुलिस ने पत्रकार राजदीप सरदेसाई, पत्रकार मृणाल पांडे और कारवां के तीन पत्रकार परेश नाथ, अनंत नाथ और विनोद के जोस के खिलाफ केस दर्ज किया है।
  • कांग्रेस सांसद शशि थरूर, वरिष्ठ पत्रकारों और अन्य के खिलाफ आईपी एस्टेट पुलिस स्टेशन में उनके ट्वीट को लेकर मामला दर्ज किया गया है। इन सभी पर गणतंत्र दिवस के दिन ट्रैक्टर परेड के दौरान दुर्घटना के दौरान मरे किसान की भ्रामक और गलत जानकारी देने का आरोप है: दिल्ली पुलिस
  • हरियाणा सरकार ने 31 जनवरी शाम 5 बजे तक अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, हिसार, जींद, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, फतेहाबाद, रेवाड़ी, सोनीपत, पलवल, झज्जर और सिरसा में इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगा दी है।
  • 26 जनवरी की हिंसा को लेकर अभी तक कुल 38 FIR दर्ज़ की गई और 84 लोगों को गिरफ़्तार किया गया: दिल्ली पुलिस
  • दिल्ली: दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) ने 26 जनवरी के हिंसा मामले के सिलसिले में लाल किला क्षेत्र के आसपास जांच की।
  • प्रधानमंत्री जी ने कहा कि कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर किसानों से सिर्फ एक फोन कॉल की दूरी पर हैं।किसान नेताओं को कहा गया कि सरकार की तरफ से जो प्रस्ताव आपके सामने पेश किया गया है, जब आप मन बना लेंगे और नतीजे पर पहुंच जाएंगे तो तोमर साहब एक फोन कॉल की दूरी पर हैं:अधीर रंजन चौधरी
  • हमने कृषि कानून को वापस लेने की गुहार लगाई। बेरोजगारी, आर्थिक स्थिति और राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा उठाया। हमनें जम्मू-कश्मीर का मुद्दा भी उठाया और कहा कि उसे राज्य का दर्जा दिया जाए। हम देश की सुरक्षा के मुद्दे पर सरकार के साथ हैं: सर्वदलीय बैठक के बाद अधीर रंजन चौधरी, कांग्रेस
  • आंसू बहने का असर आप लोगों ने देख लिया। अब ये आंदोलन और मजबूत होगा। जो लोग कह रहे हैं कि आंदोलन राजनीतिक हो गया वे बताएं यहां से किसी के लिए वोट मांगा गया क्या?
    राकेश टिकैत, किसान नेता
  • किसान नेता राकेश टिकैत बोले- आंसुओं का असर आपने देख लिया। अगर मैं जेल चला जाऊंगा तो ये किसान आंदोलन चलाएंगे।
  • दिल्लीः गणतंत्र दिवस के दिन किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान पुलिसकर्मियों पर हुए हमले के विरोध में दिल्ली पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों ने शहीदी पार्क में विरोध प्रदर्शन किया।दिल्लीः गणतंत्र दिवस के दिन किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान पुलिसकर्मियों पर हुए हमले के विरोध में दिल्ली पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों ने शहीदी पार्क में विरोध प्रदर्शन किया।
  • ट्रैक्टर मार्च हिंसा के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस के कर्मचारियों ने प्रोटेस्ट किया। इस दौरान उन्होंने आरोपियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
  • दिल्ली: गृह मंत्रालय ने सिंघु, गाजीपुर, टिकरी बॉर्डर और उनके आस-पास के इलाकों में इंटरनेट सेवाओं को बंद करने का फैसला लिया है। सुरक्षा के मद्देनजर 29 जनवरी की रात 11 बजे से 31 जनवरी की रात 11 बजे तक इन इलाकों में इंटरनेट बंद रहेगा।
  • किसान आंदोलन को लगातार विपक्षी दलों का साथ मिल रहा है। आज किसानों के समर्थन में दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल कुमार गाजीपुर बॉर्डर पहुंचे। इससे पहले कल आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पहुंचे थे। राष्ट्रीय लोकदल के नेता जयंत चौधरी भी कल प्रदर्शन में शामिल हुए थे।किसान आंदोलन को लगातार विपक्षी दलों का साथ मिल रहा है। आज किसानों के समर्थन में दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल कुमार गाजीपुर बॉर्डर पहुंचे। इससे पहले कल आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पहुंचे थे। राष्ट्रीय लोकदल के नेता जयंत चौधरी भी कल प्रदर्शन में शामिल हुए थे।
  • किसानों के आंदोलन को विपक्षी दलों का साथ मिल रहा है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा- 'आज महागठबंधन (लेफ्ट, कांग्रेस और आरएलडी ने मानव शृंखला बनाई है। हम लोग किसानों के साथ एकजुटता से खड़े हैं।'किसानों के आंदोलन को विपक्षी दलों का साथ मिल रहा है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा- आज महागठबंधन (लेफ्ट, कांग्रेस और आरएलडी ने मानव शृंखला बनाई है। हम लोग किसानों के साथ एकजुटता से खड़े हैं।
  • किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा- 'हम जहां बैठे हैं वहां पर सरकार ने इंटरनेट बंद कर दिया है, हरियाणा में भी इंटरनेट बंद कर दिया हैं।'किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा-  हम जहां बैठे हैं वहां पर सरकार ने इंटरनेट बंद कर दिया है, हरियाणा में भी इंटरनेट बंद कर दिया हैं।
  • किसान नेता नरेश टिकैत की हुंकार के बाद दिल्ली कूच करने की तैयारी में किसान। पलवल में भी 4 जिलों के किसानों की महापंचायत से हलचल बढ़ गई है।
  • एनएच-24 और गाजीपुर बॉर्डर पर आने-जाने वाले मार्ग को दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बंद कर दिया गया है। कल मुजफ्फरनगर में पंचायत का आयोजन किया गया था गाजीपुर बॉर्डर पर भीड़ न बढ़े इसके मद्देनजर पुलिस एहतियातन कदम उठा रही है।
  • गाजिपुर बॉर्डर पर भारी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए हैं। कल मुजफ्फरनगर में पंचायत का आयोजन किया गया था इसके बाद से ही यहां पर लोगों का आना शुरू हो गया था। भीड़ को देखते हुए गाजिपुर बॉर्डर पर फिलहाल सुरक्षाबलों की संख्या को बढ़ा दिया गया है।
  • कल सिंघु बॉर्डर पर हुई हिंसा में कई स्थानीय लोग घायल हुए थे। पुलिस के जवानों पर भी पथराव किया गया था। इसके बाद से ही सुरक्षा चाक-चौबंद कर दी गई है। आज यूपी गेट पर ड्रोन से निगरानी की जा रही है। बैरिकेडिंग के ऊपर तारों वाली फेंसिंग लगाई गई है। (क्रेडिट-आशू मिश्रा)कल सिंघु बॉर्डर पर हुई हिंसा में कई स्थानीय लोग घायल हुए थे। पुलिस के जवानों पर भी पथराव किया गया था। इसके बाद से ही सुरक्षा चाक-चौबंद कर दी गई है। आज यूपी गेट पर ड्रोन से निगरानी की जा रही है। बैरिकेडिंग के ऊपर तारों वाली फेंसिंग लगाई गई है। (क्रेडिट-आशू मिश्रा)
  • गाजीपुर बॉर्डर पर धरने पर जुटे किसान नेता राकेश टिकैत ने शनिवार सुबह ट्वीट कर कहा कि धरनास्थल के आसपास इंटरनेट बंद कर दिया गया है। टिकैत ने हुंकार भरते हुए कहा कि बावजूद इसके किसानों को रोका नहीं जा सकता है। इस बीच राकेश टिकैत के भाई किसान नेता नरेश टिकैत ने दिल्ली कूच का ऐलान किया है। नरेश टिकैत ने कहा कि कल बागपत में पंचायत कर दिल्ली कूच का का फैसला लिया जाएगा।
  • भारतीय किसान यूनियन के नेता नरेश टिकैत का बड़ा ऐलान, कहा- कल बागपत में पंचायत करने के बाद किसान दिल्ली कूच करेंगे।भारतीय किसान यूनियन के नेता नरेश टिकैत का बड़ा ऐलान, कहा- कल बागपत में पंचायत करने के बाद किसान दिल्ली कूच करेंगे।
  • सुरक्षा के मद्देनजर यूपी गेट बाॅर्डर के आसपास के इलाकों में इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है।
  • कृषि कानूनों के खिलाफ टिकरी बॉर्डर पर किसानों का प्रदर्शन जारी है। कल यहां पर हुई हिंसक झड़प के मामले में पुलिस ने 44 लोगों को गिरफ़्तार कर लिया है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है।
  • कृषि कानूनों के खिलाफ गाजीपुर बाॅर्डर पर किसानों का प्रदर्शन चल रहा है। वहीं टिकरी बॉर्डर पर भी किसानों का विरोध जारी है। सुरक्षा के मद्देनजर बड़ी संख्या में सुरक्षाबल तैनात है।कृषि कानूनों के खिलाफ गाजीपुर बाॅर्डर पर किसानों का प्रदर्शन चल रहा है। वहीं टिकरी बॉर्डर पर भी किसानों का विरोध जारी है। सुरक्षा के मद्देनजर बड़ी संख्या में सुरक्षाबल तैनात है।
  • किसान नेता राकेश टिकैत ने विधायक नंद किशोर गुर्जर पर प्रशासन के साथ मिलकर साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया।
  • कृषि कानूनों के खिलाफ गाजीपुर बाॅर्डर पर किसानों का विरोध प्रदर्शन आज 64वें दिन भी जारी है।कृषि कानूनों के खिलाफ गाजीपुर बाॅर्डर पर किसानों का विरोध प्रदर्शन आज 64वें दिन भी जारी है।
  • फिलहाल सिंघु बॉर्डर पर भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात है। वहीं कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का विरोध-प्रदर्शन भी जारी है।फिलहाल सिंघु बॉर्डर पर भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात है। वहीं कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का विरोध-प्रदर्शन भी जारी है।
  • पंजाब: बठिंडा में विर्क खुर्द ग्राम पंचायत ने हर परिवार के कम से कम एक सदस्य को एक सप्ताह के लिए किसान आंदोलन में भेजने का निर्णय लिया है। पंचायत ने फैसला लिया है कि जो विरोध करने नहीं जाएंगे उन पर 1,500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा और जुर्माना नहीं भरने वालों का बहिष्कार किया जाएगा।
  • नए कृषि कानूनों के खिलाफ बिहार में आज मानव श्रृंखला बनाने का ऐलान महागठबंधन की ओर से किया गया है। किसान आंदोलन के समर्थन में आरजेडी-कांग्रेस ने अपनी ताकत झोंक दी है।
  • सिंघु बॉर्डर हिंसा: एसएचओ अलीपुर पर तलवार से हमला करने वाले सहित 44 लोगों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है
  • 30 जनवरी को हम सद्भावना दिवस मनाने जा रहे हैं। हमारे सभी मोर्चों पर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक किसान नेता भूख हड़ताल करेंगे। यह देश के लोगों का आंदोलन है। हम सभी को भूख हड़ताल में शामिल होने का आह्वान करते हैं- किसान नेता अमरजीत सिंह
  • किसान नेता नरेश टिकैत ने कहा- 'सरकार अपनी कमजोरी को छुपाने के लिए इस तरह के षड्यंत्र रच रही है। लाल किले पर हमारा क्या उद्देश्य। क्या हम लाल किले पर इतना घिनौना काम कर सकते हैं। कोई किसान भूल-चूक में ट्रैक्टर लेकर लाल किले पर चला गया होगा लेकिन वह वापस आ गया था।'किसान नेता नरेश टिकैत ने कहा- सरकार अपनी कमजोरी को छुपाने के लिए इस तरह के षड्यंत्र रच रही है। लाल किले पर हमारा क्या उद्देश्य। क्या हम लाल किले पर इतना घिनौना काम कर सकते हैं। कोई किसान भूल-चूक में ट्रैक्टर लेकर लाल किले पर चला गया होगा लेकिन वह वापस आ गया था।
  • सिंघू बॉर्डर पर कल हुई हिंसक झड़प के बाद आज आंदोलकारी किसान सद्भावना दिवस मनाएंगे, दिनभर उपवास रखेंगे
  • हिंसा के चलते सिंघू बॉर्डर को किले में तब्दील कर दिया गया है, किसी को प्रदर्शन स्थल पर जाने की अनुमति नहीं है