India vs Australia (Ind vs Aus) 4th Test 2nd Day Live Cricket Score Online:भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मैच की सीरीज का आखिरी टेस्ट ब्रिसबेन के गाबा स्टेडियम में खेला जा रहा है। दूसरे दिन का खेल बारिश के कारण जल्द ही समाप्त घोषित कर दिया गया। स्टंप होने तक भारत ने 2 विकेट पर 62 रन बना लिए थे। चेतेश्वर पुजारा 8 और अजिंक्य रहाणे 2 रन बनाकर नाबाद हैं।

रोहित शर्मा 44 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। नाथन लियोन की गेंद पर मिशेल स्टार्क ने उनका कैच लिया। रोहित ने अपनी पारी में 6 चौके लगाए। वे छक्का मारने के प्रयास में खराब शॉट खेलकर आउट हुए। टीम इंडिया को पहला झटका शुभमन गिल के रूप में लगा। पैट कमिंस की गेंद पर खराब शॉट खेलकर वे पवेलियन लौट गए। स्टीव स्मिथ ने उनका कैच लिया। गिल ने 15 गेंद पर 7 रन बनाए।

हार्दिक पंड्या और क्रुणाल पंड्या के पिता का निधन, विराट कोहली बोले- दिल टूट गया

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए पहली पारी में मार्नस लाबुशेन ने सबसे ज्यादा 108 रन बनाए। भारत के लिए शार्दुल ठाकुर, टी नटराजन और वॉशिंगटन सुंदर ने 3-3 विकेट लिए। मोहम्मद सिराज को एक सफलता मिली।

रॉकेटबॉल के कारण रोहित शर्मा नहीं कर सके थे टेस्ट डेब्यू, ऋद्धिमान साहा को मिला था मौका; हिटमैन ने इंटरव्यू में सुनाई थी रोचक कहानी

[ie_ipl_scorecard match_id=48443]

Live Blog

12:38 (IST)16 Jan 2021
बारिश के कारण दूसरे दिन का खेल समय से पहले समाप्त

दूसरे दिन का खेल बारिश के कारण जल्द ही समाप्त घोषित कर दिया गया। स्टंप होने तक भारत ने 2 विकेट पर 62 रन बना लिए थे। चेतेश्वर पुजारा 8 और अजिंक्य रहाणे 2 रन बनाकर नाबाद हैं। तीसरे दिन अब रहाणे और पुजारा को बड़ी पारी खेलनी होगी। टीम इंडिया अभी भी ऑस्ट्रेलिया से पहली पारी के आधार पर 307 रन पीछे है।

12:03 (IST)16 Jan 2021
थोड़ी देर में शुरू होगा मैच

ब्रिस्बेन में बारिश रुक गई है। थोड़ी देर में मुकाबला शुरू हो सकता है। ग्राउंड्समैन लगातार मेहनत कर रहे हैं। अंपायर्स मैदान को चेक कर रहे हैं। चायकाल के बाद एक भी गेंद नहीं हुआ है। पुजारा और रहाणे नाबाद हैं। खेल शुरू होने के बाद दोनों बल्लेबाज टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाना चाहेंगे।

10:57 (IST)16 Jan 2021
बारिश ने डाला खलल

बारिश के कारण मैच रोक दिया गया। ब्रिस्बेन में लगातार बारिश हो रही है। हालांकि, गाबा में ड्रेनेज सिस्टम शानदार है। अगर बारिश जल्दी रूक जाती है तो कुछ ओवर डाले जा सकते हैं।

10:15 (IST)16 Jan 2021
चायकाल तक भारत के दो विकेट गिरे

दूसरे दिन चायकाल तक भारत के दो विकेट गिर चुके हैं। टीम इंडिया ने 62 रन बना लिए हैं। अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा क्रीज पर हैं। रहाणे 2 और पुजारा 8 रन बनाकर नाबाद हैं। दूसरे सेशन में टीम इंडिया के दो विकेट गिरे। शुभमन गिल और रोहित शर्मा पवेलियन लौट गए। तीसरे सेशन में पुजारा और रहाणे टीम को संभालने का प्रयास करेंगे।

09:51 (IST)16 Jan 2021
भारत को लगा दूसरा झटका

रोहित शर्मा 44 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। नाथन लियोन की गेंद पर मिशेल स्टार्क ने उनका कैच लिया। रोहित ने अपनी पारी में 6 चौके लगाए। वे छक्का मारने के प्रयास में खराब शॉट खेलकर आउट हुए। अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा क्रीज पर हैं। दोनों खिलाड़ियों पर बड़ी साझेदारी करने की जिम्मेदारी है।

09:24 (IST)16 Jan 2021
शुभमन गिल आउट, रोहित-पुजारा टिके

टीम इंडिया को पहला झटका शुभमन गिल के रूप में लगा। पैट कमिंस की गेंद पर खराब शॉट खेलकर वे पवेलियन लौट गए। स्टीव स्मिथ ने उनका कैच लिया। गिल ने 15 गेंद पर 7 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद रोहित शर्मा और चेतेश्वर पुजारा ने मोर्चा संभाल लिया है। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 26 रनों की साझेदारी कर ली है।

08:23 (IST)16 Jan 2021
भारत की पहली पारी शुरू, रोहित शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर

भारत की पहली शुरू हो चुकी है। ओपनर रोहित शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर हैं। दोनों बल्लेबाजों ने पिछले मैच में अर्धशतक लगाया था। इस मुकाबले में भी वो बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे। दोनों अगर टीम इंडिया को बेहतर शुरुआत देते हैं भारत मैच पर पकड़ बना लेगा। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 369 रन बनाए हैं।

07:43 (IST)16 Jan 2021
ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में ऑलआउट

ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में 369 रनों पर ऑलआउट हो गई। उसके लिए मार्नस लाबुशेन ने सबसे ज्यादा 108 रन बनाए। टिम पेन ने 50, कैमरन ग्रीन ने 47, मैथ्यू वेड ने 45 और स्टीव स्मिथ ने 36 रन बनाए। नाथन लियोन ने 24, मिशेल स्टार्क ने नाबाद 20 और जोश हेजलवुड ने 11 रनों का योगदान दिया। मार्कस हैरिस 5, पैट कमिंस 2 और डेविड वॉर्नर 1 रन बनाकर आउट हुए। भारत के लिए शार्दुल ठाकुर, टी नटराजन और वॉशिंगटन सुंदर ने 3-3 विकेट लिए। मोहम्मद सिराज को एक सफलता मिली।

07:17 (IST)16 Jan 2021
ऑस्ट्रेलिया के 9 बल्लेबाज आउट

ऑस्ट्रेलिया की टीम मैच के दूसरे दिन लगातार विकेट गंवा रही है। दूसरे दिन उसके चार और कुल 9 विकेट गिर गए हैं। वॉशिंगटन सुंदर ने टीम इंडिया को नौवीं सफलता दिलाई। उन्होंने नाथन लियोन को क्लीन बोल्ड कर दिया। लियोन तेजी से बल्लेबाजी कर रहे थे। उन्होंने 22 गेंद की पारी में 24 रन बनाए। इस दौरान लियोन ने चार चौके लगाए।

06:46 (IST)16 Jan 2021
ऑस्ट्रेलिया को लगा दोहरा झटका

टिम पेन के आउट होने के बाद भारत को दोहरी सफलता मिली। पेन के बाद कैमरन ग्रीन भी चलते बने। उन्हें वॉशिंगटन सुंदर ने क्लीन बोल्ड कर दिया। ग्रीन ने 107 गेंद पर 47 रन बनाए। शार्दुल ठाकुर ने पैट कमिंस को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को आठवां झटका दिया। कमिंस दो रन ही बना सके। शार्दुल ने उन्हें एलबीडब्ल्यू किया।  फिलहाल नाथन लियोन और मिशेल स्टार्क क्रीज पर हैं।

06:30 (IST)16 Jan 2021
भारत को दूसरे दिन मिली पहली सफलता

दूसरे दिन आउट होने वाले पहले बल्लेबाज टिम पेन रहे। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन को शार्दुल ठाकुर ने पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। रोहित शर्मा ने सेकंड स्लिप में उनका कैच लिया। टिम पेन ने 104 गेंद पर 50 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके लगाए। यह उनके करियर का 9वां अर्धशतक है।

06:00 (IST)16 Jan 2021
टिम पेन और कैमरन ग्रीन बड़ी साझेदारी की ओर

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन और ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन क्रीज पर टिक चुके हैं। दोनों बल्लेबाज तेजी से रन बना रहे हैं। पेन और ग्रीन ने छठे विकेट के लिए 80 रनों की साझेदारी कर ली है। पेन 41 और ग्रीन 47 रन बनाकर खेल रहे हैं। दूसरे दिन आधे घंटे का खेल हो चुका है, लेकिन टीम इंडिया को एक भी सफलता नहीं मिली है।