इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 के 48वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर को 5 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ उसके 16 अंक हो गए। वह पाइंट्स टेबल में शीर्ष पर बनी हुई है। इसके साथ ही उसकी प्लेऑफ की सीट लगभग पक्की हो गई है। अब वह एक ही सूरत में ही प्लेऑफ से बाहर हो सकता है। मुंबई यदि अपने बाकी बचे दोनों मैच 200 रनों के अंतर से हार जाए और कोलकाता नाइटराइडर्स अपने सभी मुकाबले 180 रनों के अंतर से जीते, तब मुंबई प्लेऑफ से बाहर हो जाएगी।

अबुधाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले गए इस मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान कीरोन पोलार्ड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 164 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 19.1 ओवर में 5 विकेट पर 166 रन बना मैच अपने नाम कर लिया।

मुंबई की इस जीत में सूर्यकुमार यादव ने अहम भूमिका निभाई। वह मैन ऑफ द मैच भी चुने गए। वह 10 चौके और 3 छक्के की मदद से 43 गेंद में 79 रन बनाकर नाबाद रहे। कीरोन पोलार्ड 1 गेंद में 4 रन बनाकर नाबाद रहे। उनके अलावा क्विंटन डीकॉक ने 19 गेंद में 18, ईशान किशन ने 19 गेंद में 25, सौरभ तिवारी ने 8 गेंद में 5, क्रुणाल पंड्या ने 10 गेंद में 10 और हार्दिक पंड्या ने 15 गेंद में 17 रन बनाए। बंगलौर के लिए मोहम्मद सिराज ने 28 और युजवेंद्र चहल ने 37 रन देकर 2-2 विकेट लिए। क्रिस मॉरिस भी एक विकेट लेने में सफल रहे।

IPL 2020 Live Score, CSK vs KKR Live Cricket Score: यहां जानिए चेन्नई और कोलकाता के मैच का लाइव स्कोर

बंगलौर की ओर से देवदत्त पडिक्कल उसके हाइएस्ट स्कोरर रहे। उन्होंने 12 चौके और एक छक्के की मदद से 45 गेंद में 74 रन बनाए। देवदत्त का यह आईपीएल का भी हाइएस्ट स्कोर है। उनके अलावा ओपनर जोस फिलिप ने 24 गेंद में 33 और एबी डिविलियर्स ने 12 गेंद में 15 रन की पारी खेली। गुरकीरत सिंह मान 11 गेंद में 14 और वाशिंगटन सुंदर 6 गेंद में 10 रन बनाकर नाबाद रहे। विराट कोहली, शिवम दुबे और क्रिस मॉरिस दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए।

IPL 2020 CSK vs KKR Live Score: यहां जानिए हिंदी में चेन्नई और कोलकाता के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

मुंबई इंडियंस की ओर से गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह सबसे सफल रहे। बुमराह ने 14 रन देकर 3 विकेट लिए। ट्रेंट बोल्ट, कीरोन पोलार्ड और राहुल चहर भी 1-1 विकेट लेने में सफल रहे।

[ie_ipl_scorecard match_id=47985]

Live Blog

22:30 (IST)28 Oct 2020
सूर्यकुमार यादव अर्धशतक के करीब

मुंबई का स्कोर 14 ओवर में 4 विकेट पर 107 रन है। उसे चौथा झटका 14वें ओवर में ही लगा। युजवेंद्र चहल ने इस ओवर की पांचवीं गेंद पर क्रुणाल पंड्या को पवेलियन की राह दिखाई। क्रुणाल 10 गेंद में 10 रन बनाकर आउट हुए। क्रिस मॉरिस ने लॉन्ग ऑफ पर उनका कैच पकड़ा। क्रुणाल की जगह हार्दिक पंड्या क्रीज पर आए। दूसरे छोर पर सूर्यकुमार यादव 27 गेंद में 45 रन बनाकर क्रीज कर रहे हैं।

22:21 (IST)28 Oct 2020
सूर्यकुमार यादव और क्रुणाल पंड्या पर बड़ी जिम्मेदारी

12 ओवरों का खेल हो चुका है। मुंबई इंडियंस का स्कोर 3 विकेट पर 86 रन है। सूर्यकुमार यादव 20 गेंद में 28 रन बनाकर खेल रहे हैं। क्रुणाल पंड्या ने 6 गेंद में 7 रन बनाए हैं। दोनों के बीच 8 गेंद में 14 रन की साझेदारी हो चुकी है। मोहम्मद सिराज 2 ओवर में 11 रन देकर 2 विकेट झटक चुके हैं। आउट होने वाले बल्लेबाज क्विंटन डीकॉक, ईशान किशन (19 गेंद में 25 रन) और सौरभ तिवारी (8 गेंद, 5 रन) हैं। युजवेंद्र चहल ने ईशान किशन को क्रिस मॉरिस के हाथों कैच कराया।

21:54 (IST)28 Oct 2020
सिराज ने किया डीकॉक का शिकार

छठे ओवर में रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर को पहली सफलता मिली। मोहम्मद सिराज ने तीसरी गेंद पर डीकॉक को गुरकीरत सिंह मान के हाथों कैच करा दिया। डीकॉक ने एक छक्के की मदद से 19 गेंद में 18 रन बनाए। डीकॉक की जगह सूर्यकुमार यादव क्रीज पर है। 7 ओवरों के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर एक विकेट पर 49 रन है। ईशान किशन 17 गेंद में 24 और सूर्यकुमार यादव 6 गेंद में 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।

21:36 (IST)28 Oct 2020
ईशान किशन ने मुंबई की कराई ताबड़तोड़ शुरुआत

मुंबई की ओर से ईशान किशन और क्विंटन डीकॉक ने पारी की शुरुआत की। बंगलौर के लिए क्रिस मॉरिस पहला ओवर लेकर आए। पहले ओवर में उन्होंने 5 रन दिए। इस ओवर में ईशान किशन ने एक चौका लगाया। दूसरा ओवर डेल स्टेन ने फेंका। उनके इस ओवर में ईशान ने एक छक्का लगाया। 2 ओवरों के बाद मुंबई का स्कोर बिना विकेट खोए 15 रन है। ईशान 6 गेंद में 11 और डीकॉक 6 गेंद में 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।

21:00 (IST)28 Oct 2020
17वें और 18वें ओवर में बंगलौर ने गंवाए 3 विकेट

बंगलौर के लिए जसप्रीत बुमराह का 17वां ओवर कहर बनकर आया। इस ओवर में बंगलौर ने देवदत्त पडिक्कल और शिवम दुबे के विकेट गंवाए। देवदत्त 45 गेंद पर 74 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 12 चौके और एक छक्का लगाया। शिवम दुबे 6 गेंद में 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी जगह क्रिस मॉरिस क्रीज पर आए। 18वें ओवर में भी मुंबई को एक सफलता मिली। ट्रेंट बोल्ट ने अपने ओवर की दूसरी गेंद पर क्रिस मॉरिस को पवेलियन की राह दिखाई। मॉरिस 2 गेंद में 4 रन बनाकर आउट हुए। मॉरिस की जगह वाशिंगटन सुंदर क्रीज पर आए। दूसरे छोर पर गुरकीरत सिंह मान हैं।

20:48 (IST)28 Oct 2020
कीरोन पोलार्ड ने मुंबई को दिलाई तीसरी सफलता

16 ओवरों का खेल हो चुका है। बंगलौर का स्कोर 3 विकेट पर 134 रन है। बंगलौर को तीसरा झटका 16वें ओवर में ही लगा। कीरोन पोलार्ड ने अपनी दूसरी गेंद पर एबी डिविलियर्स को बैकवार्ड स्क्वायर लेग पर राहुल चहर के हाथों कैच करा दिया। डिविलियर्स 12 गेंद में 15 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने एक चौका और एक छक्का लगाया। डिविलियर्स की जगह शिवम दुबे क्रीज पर आए हैं।

20:40 (IST)28 Oct 2020
देवदत्त पडिक्कल ने एक ओवर में जड़े 2 चौके और एक छक्का

15 ओवरों का खेल हो चुका है। बंगलौर का स्कोर 2 विकेट पर 129 रन है। देवदत्त पडिक्कल 42 गेंद में 73 रन बनाकर खेल रहे हैं। वह अब तक 12 चौके और एक छक्का लगा चुके हैं। एबी डिविलियर्स 10 गेंद में 13 रन बनाकर क्रीज पर हैं। डिविलियर्स ने अब तक एक चौका और एक छक्का लगाया है। राहुल चहर के 15वें में देवदत्त पडिक्कल ने 2 चौके और एक छक्का लगाया।

20:26 (IST)28 Oct 2020
फिर बड़ी पारी नहीं खेल पाए विराट कोहली

विराट कोहली मुंबई इंडियंस के खिलाफ दूसरे मैच में भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्हें जसप्रीत बुमराह ने पवेलियन की राह दिखाई। 12वें ओवर की दूसरी गेंद पर शॉर्ट मिडविकेट पर सौरभ तिवारी ने उनका कैच पकड़ा। वह 14 गेंद में 9 रन बनाकर आउट हुए। वह पारी के दौरान एक भी चौका नहीं लगा पाए। विराट की जगह एबी डिविलियर्स क्रीज पर आए हैं। इससे पहले 11वें ओवर में देवदत्त पडिक्कल ने 30 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। आईपीएल में यह उनका चौथा अर्धशतक है।

20:11 (IST)28 Oct 2020
राहुल चहर ने जोस फिलिप को दिखाई पवेलियन की राह

राहुल चहर ने मुंबई इंडियंस को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने 8वें ओवर की पांचवीं गेंद पर जोस फिलिप को विकेटकीपर क्विंटन डीकॉक के हाथों स्टम्प करा दिया। फिलिप 24 गेंद में 33 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 4 चौके और एक छक्का लगाया। फिलिप की जगह विराट कोहली क्रीज पर आए। 8 ओवर के बाद बंगलौर का स्कोर एक विकेट पर 73 रन है। देवदत्त पडिक्कल 24 गेंद में 39 रन बनाकर खेल रहे हैं। देवदत्त अब तक 7 चौके लगा चुके हैं।

20:06 (IST)28 Oct 2020
बंगलौर ने पावर प्ले में बनाए 54 रन

7 ओवरों का खेल हो चुका है। बंगलौर का स्कोर बिना विकेट खोए 60 रन है। देवदत्त पडिक्कल 20 गेंद में 31 और जोस फिलिप 22 गेंद में 29 रन बनाकर खेल रहे हैं। पडिक्कल अब तक 6 चौके लगा चुके हैं। फिलिप ने अब तक 3 चौके और एक छक्का लगाया है। बंगलौर ने पावर प्ले यानी शुरुआती 6 ओवर में बिना विकेट खोए 54 रन बनाए थे। 

19:49 (IST)28 Oct 2020
मुंबई के खिलाफ बंगलौर की शानदार शुरुआत

चार ओवरों का खेल हो चुका है। रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर ने बिना विकेट खोए 32 रन बना लिए हैं। देवदत्त पडिक्कल 12 गेंद में 18 और जोश फिलिप 12 गेंद में 14 रन बनाकर खेल रहे हैं। मुबंई की ओर से अब तक ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, क्रुणाल पंड्या और जेम्स पैटिनसन 1-1 ओवर फेंक चुके हैं, लेकिन किसी को कोई सफलता नहीं मिली है।

19:27 (IST)28 Oct 2020
रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर की प्लेइंग इलेवन

रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर: विराट कोहली (कप्तान), जोस फिलिप (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, एबी डीविलियर्स, गुरकीरत सिंह मान, शिवम दुबे, क्रिस मॉरिस, वाशिंगटन सुंदर, डेल स्टेन, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल।

19:26 (IST)28 Oct 2020
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस: कीरोन पोलार्ड (कप्तान), क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, सौरभ तिवारी, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, जेम्स पैटिनसन, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।