• Hindi News
  • National
  • Bihar Election 2020 Phase 1 Voting Live News Updates | Jitan Ram Manjhi Bahubali Anant Singh BJP Shreyasi Singh | Polling In 71 Seats Today, Test For JDU BJP RJD Congress

बिहार में फर्स्ट फेज की वोटिंग:71 सीटों पर 53.54% वोटिंग, 2010 के मुकाबले 3% ज्यादा, लेकिन पिछली बार से 2% कम

पटना3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिहार के वोटरों ने बुधवार को 71 सीटों पर उम्मीदवारों की किस्मत लिख दी। वोटर कोरोना से बेखौफ थे। अच्छी बात यह कि पहले फेज में 2.14 करोड़ में से 1.14 करोड़ वोटर पोलिंग बूथ तक पहुंचे। फिक्र की बात यह कि सोशल डिस्टेंसिंग की हवा निकल गई। - Dainik Bhaskar
बिहार के वोटरों ने बुधवार को 71 सीटों पर उम्मीदवारों की किस्मत लिख दी। वोटर कोरोना से बेखौफ थे। अच्छी बात यह कि पहले फेज में 2.14 करोड़ में से 1.14 करोड़ वोटर पोलिंग बूथ तक पहुंचे। फिक्र की बात यह कि सोशल डिस्टेंसिंग की हवा निकल गई।

बिहार में बुधवार को पहले फेज में 71 सीटों पर वोटिंग खत्म हो गई। यहां 53.54% मतदान हुआ। इन 71 सीटों पर 2015 विधानसभा चुनाव में 55.11% वोट पड़े थे। लोकसभा चुनाव में इन सीटों पर 53.54% वोट डाले गए थे। 2010 के विधानसभा चुनाव में इन पर 50.67% वोटिंग हुई थी यानी इस बार वोटिंग 2015 के मुकाबले करीब 2% कम और 2010 के मुकाबले करीब 3% ज्यादा है।

वोटिंग के दौरान भोजपुर में शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के सहजौली गांव में बूथ कैप्चरिंग को लेकर दो प्रत्याशियों के समर्थकों में खूनी झड़प हुई। इसमें 6 लोग घायल हुए हैं और एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। उधर, लखीसराय के बालगुदर और भोजपुर के तरारी में 3 हजार से ज्यादा लोगों ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया। यहां के वोटर अपने इलाके में सड़क और स्कूल नहीं बनने से नाराज हैं।

71 सीटों पर वोटिंग का ट्रेंड

समयवोटिंग
8 बजे2.4%
9 बजे6.74%
11 बजे18.48%
1 बजे33.1%
3 बजे46.29%
5 बजे51.91%
6 बजे53.54%

शाम 5 बजे तक किस जिले में कितनी वोटिंग

भागलपुर54.20%
बांका59.57%
मुंगेर47.36%
लखीसराय55.44%
शेखपुरा55.96%
पटना52.51%
भोजपुर48.29%
बक्सर54.07%
कैमूर56.20%
रोहतास49.59%
अरवल53.85%
जहानाबाद53.93%
औरंगाबाद52.85%
गया57.05%
नवादा52.34%
जमुई57.41%

अपडेट्स...

  • राहुल गांधी के ट्वीट को लेकर भाजपा ने चुनाव आयोग (EC) में शिकायत की।
  • कई बूथों पर गड़बड़ियां देखने को मिली। गया के वजीरगंज विधानसभा क्षेत्र में एक वोटर के हाथ पर लगाई गई स्याही ही मिट गई। यहां मुफ्फसिल थाना क्षेत्र से सटे बूथ पर पंकज नाम के वोटर वोट देकर जैसे ही बाहर निकले उनकी उंगली पर लगे निशान को लेकर सवाल किया गया। उन्होंने बताया कि उंगली पर निशान तो लगाया था, पर वह कुछ ही सेकंड के अंदर मिट गया। यह कौन सा निशान है, जो मिट जाता है।
  • मतदान शुरू होने से पहले औरंगाबाद के बालूगंज में दो IED मिले। CRPF ने सर्च अभियान के दौरान मिले इस IED को डिफ्यूज कर दिया। यह इलाका नक्सल प्रभावित हैं। इससे पहले मंगलवार को गया के इमामगंज में दो IED मिले थे। CRPF ने इसे भी डिफ्यूज कर दिया था।
  • आरा की शाहपुर विधानसभा के बिहीयां गांव के बूथ-286, मुंगेर विधानसभा 165 के बूथ-231, नौवागढ़ी महादेवपुर सरकारी बंगले पर EVM खराब होने से मतदान बाधित रही। मुंगेर के नौवागढ़ी में EVM में राजद प्रत्याशी के चुनाव चिह्न के सामने बटन नदारद मिला।
  • नवादा जिले के हिसुआ विधानसभा क्षेत्र के फुलमा गांव के बूथ-258 पर भाजपा के पोलिंग एजेंट कृष्ण प्रसाद सिंह की हार्ट अटैक से मौत हो गई। उन्हें अचानक सीने दर्द हुआ। इलाज के लिए अस्पताल ले जाते वक्त उन्होंने दम तोड़ दिया।
  • गया शहरी विधानसभा क्षेत्र के स्वराजपुरी रोड स्थित बूथ पर महिलाओं ने हंगामा किया। उनका आरोप था कि भाजपा को वोट देने के लिए कुछ लोग दबाव बना रहे थे। इसके बाद महिलाएं लोग वहां मौजूद मतदानकर्मियों से उलझ पड़ीं। गया शहरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा नेता और राज्य के कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार प्रत्याशी हैं। कांग्रेस से अखौरी ओंकार नाथ यहां मैदान में हैं।
  • पटना जिले के पालीगंज और नवादा के हसनगंज में लोगों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। ये लोग अपने इलाके की सड़क की समस्या को लेकर नाराज थे। वहीं, नवादा जिले के हसनगंज के बूथ-255 और 256 पर ग्रामीणों ने वोटिंग का बहिष्कार किया। 2 घंटे तक यहां एक भी वोट नहीं पड़ा।
  • काराकाट विधानसभा के सूर्यनाथ हाई स्कूल ओसांव रोहतास में खुले में ग्लव्स फेंके गए। पूछने पर पता चला कि यहां डस्टबिन नहीं दिया गया। शाहपुर के मतदान केंद्र पर न तो थर्मल स्क्रीनिंग की गई और न वोटर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हुआ।
  • कृषि मंत्री और भाजपा नेता प्रेम कुमार पर चुनाव आयोग ने गया डीएम को केस दर्ज करने का निर्देश दिया। प्रेम कुमार पार्टी चिह्न (कमल) का मास्क लगाकर वोटिंग करने पहुंचे थे। यह आचार संहिता के उल्लंघन है।
  • राजद उम्मीदवार सरोज यादव ने अपने ऊपर आरा के बूथ संख्या 115 पर हमला होने का दावा किया। उनका कहना था कि उन्होंने किसी तरह भागकर जान बचाई। हालांकि, प्रशासन ने इसकी पुष्टि नहीं की है। बताया जा रहा है कि सरोज का पहले लोगों ने विरोध किया। इसके बाद भीड़ से कुछ लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। सरोज यादव भोजपुर के बड़हरा से विधायक हैं। इस बार भी वे बड़हरा से ही राजद उम्मीदवार हैं।

बिहार चुनाव पर आप ये खबरें भी पढ़ सकते हैं...

पहले फेज की 6 बड़ी बातें

  1. सबसे ज्यादा 27 उम्मीदवार गया टाउन और सबसे कम 5 उम्मीदवार कटोरिया सीट पर।
  2. सबसे ज्यादा 42 सीटों पर राजद, 41 पर लोजपा और 40 पर रालोसपा चुनाव लड़ रही है। भाजपा 29 पर और उसकी सहयोगी जदयू 35 पर मैदान में है। 22 सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवार हैं।
  3. 31 हजार 371 पोलिंग स्टेशन बनाए गए थे। इसमें 31 हजार 371 कंट्रोल यूनिट और VVPAT यूज हुए। 41 हजार 689 EVM का इस्तेमाल हुए।
  4. वोटर के लिहाज से हिसुआ सबसे बड़ी विधानसभा है। यहां 3.76 लाख मतदाता हैं। इनमें 1.96 लाख पुरुष, 1.80 लाख महिला और 19 ट्रांसजेंडर हैं।
  5. वोटर के लिहाज से बरबीघा सबसे छोटी विधानसभा है। यहां 2.25 लाख वोटर हैं। इनमें 1.17 लाख पुरुष, 1.08 लाख महिलाएं हैं।
  6. 328 उम्मीदवारों पर क्रिमिनल केस। 375 करोड़पति।

    Top Cities