• Hindi News
  • Local
  • Maharashtra
  • Sanjay Raut Said: Family Should Have Faith In Mumbai Police, People Sitting Outside Are Not Giving Work To The Government

सुशांत केस में शिवसेना के सुर बदले:संजय राउत ने कहा- सुशांत हमारे बेटे जैसा था, हम भी उसकी आत्महत्या की वजह जानना चाहते हैं

मुंबई4 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में फांसी लगा दी थी। ‌- फाइल फोटो - Dainik Bhaskar
सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में फांसी लगा दी थी। ‌- फाइल फोटो
  • शिवसेना सांसद संजय राउत ने सुशांत के पिता की दूसरी शादी की बात कहते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी की थी
  • राउत ने यह भी कहा था कि सुशांत के परिवार समेत सभी लोगों को कुछ समय चुप रहना चाहिए और मुंबई पुलिस को अपनी जांच पूरी करने देनी चाहिए

शिवसेना के सांसद संजय राउत ने शुक्रवार को कहा कि हमारी पार्टी सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या या हत्या के पीछे की वजह जानना चाहती है, क्योंकि वह हमारे बेटे जैसा था। उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस की जांच में राजनीतिक दखल नहीं है। उनके परिवार को पुलिस पर भरोसा रखना चाहिए।

राउत ने कहा, 'मुंबई पुलिस पर भरोसा रखना होगा। अगर आपको लगता है कि ठीक नहीं हो रहा है तो आप सीबीआई के पास जाएं। यूएन और सीआईए से भी संपर्क कर सकते हैं। सुशांत भी एक अभिनेता था, बॉलीवुड का हिस्सा था और बॉलीवुड तो मुंबई का ​परिवार है। हमें उससे क्या दुश्मनी है?'

'सरकार को काम नहीं करने दे रहे लोग'
राउत ने कहा, 'हम भी चाहते हैं कि सुशांत के परिवार को न्याय मिले। लेकिन वहां (बिहार) बैठकर आप हमारे ऊपर हमले करेंगे। सरकार को काम ही नहीं करने देंगे, तो फिर न्याय कैसे मिलेगा। हमारी पूरी संवेदना सुशांत के परिवार के साथ है।'

पहले राउत ने परिवार से चुप रहने को कहा था,

  • गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए संजय राउत ने कहा था कि सुशांत के परिवार समेत सभी लोगों को कुछ समय चुप रहना चाहिए और मुंबई पुलिस को अपनी जांच पूरी करने देनी चाहिए। घटना (सुशांत राजपूत की मौत) मुंबई में हुई। पटना में प्राथमिकी दर्ज की गई और बिहार सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश की। केंद्र ने फौरन मंजूरी दे दी है। यह गैरकानूनी है। मामला अब तकनीकी रूप से सीबीआई के पास है।'
  • इससे पहले राउत ने कहा था, 'सुशांत के अपने पिता से अच्छे रिश्ते नहीं थे। वह अपने पिता की दूसरी शादी से नाराज और परेशान था। वह कई महीनों से उनसे मिलने पटना नहीं गया था।' इस आरोप के बाद सुशांत के चचेरे भाई और भाजपा विधायक नीरज कुमार सिंह ने उन्हें लीगल नोटिस भेजा है। इसमें उन्हें माफी मांगने के लिए कहा गया है।
खबरें और भी हैं...

Top Cities